बैंक में सेंधमारी का प्रयास

कुल्लू( भाग सिंह) शहर के बीचोंबीच स्थित पीएनबी में चोरों ने सेंधमारी का प्रयास किया। हालांकि, इस वारदात में चोर किसी भी तरह की कोई लूटपाट करने में नाकाम रहे। पुलिस ने बैंक प्रबंधन की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ भादंसं की धारा 457 और 511 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार रात चोरों ने बैंक की पिछली खिड़की तोड़कर अंदर घुस पैसे जमा करने वाली मशीन को भी खोलने की कोशिश की, लेकिन उसे नहीं खोल पाए। लेकिन,…

Read More

जिले की अभी एक दर्जन सड़कें बंद

कुल्लू( भाग सिंह) बर्फबारी और बारिश के बाद कुल्लू जिले की करीब एक दर्जन सड़कें अभी तक अवरुद्ध हैं। सोमवार को मौसम खुलते ही जमीन धंसनी शुरू हो गई। इससे डंगे और मलबा सड़क पर आ गिरा। सोमवार को जिले के करीब दर्जनों रूटों पर वाहन नहीं चले। बर्फबारी के कारण आनी उपमंडल को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाला जलोड़ी दर्रा अभी तक बंद है। इसके अलावा आनी के करीब आधा दर्जन संपर्क मार्गों पर यातायात पूरी तरह ठप है। सोमवार को कुल्लू के पीज, जिंदौड़, तोष, लगघाटी का माशना थाच…

Read More

कुल्लू में एचआरटीसी कर्मियों ने बोला हल्ला

कुल्लू।(भाग सिंह) मांगों की अनदेखी पर एचआरटीसी के कर्मचारियों ने कुल्लू में जमकर हल्ला बोला। एचआरटीसी कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति की गेट मीटिंग कुल्लू बस अड्डा परिसर में हुई। इस दौरान कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए एचआरटीसी कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के प्रदेश प्रवक्ता देवराज ठाकुर ने कहा कि चार मार्च से एचआरटीसी कर्मचारी हर रोज गेट मीटिंग कर कर्मियों की समस्याओं पर चर्चा करेंगे और मांगें पूरी न होने पर रोष व्यक्त करेंगे। उन्होंने बताया कि मांगें पूरी न होने पर…

Read More

रोहतांग फतेह करने निकला बीआरओ

मनाली(सरिता) बर्फ से लकदक सामरिक महत्व की 421 किलोमीटर लंबी मनाली-लेह सड़क को खोलने के लिए सीमा सड़क संगठन ने मुहिम शुरू कर दी है। सोमवार को पर्यटन स्थल गुलाबा में विधिवत पूजा अर्चना के बाद बीआरओ दीपक प्रोजेक्ट के कमांडर कर्नल योगेश नायर की मौजूदगी में बर्फ हटाने के इस अभियान को हरी झंडी दिखाई गई। उधर, लद्दाख क्षेत्र में बीआरओ के प्रोजेक्ट हिमांक ने भी अभियान तेज कर दिया है। बीआरओ का दावा है कि इस बार रोहतांग, बारालाचा और तंगलंगला समेत अन्य दर्रों पर औसतन 20 से…

Read More

नियुक्ति पत्र नहीं मिलने से आशा वर्कर परेशान

कुल्लू(भाग सिंह) आशा वर्कर्स ने नियुक्ति पत्र न मिलने पर नाराजगी जताई है। आशा वर्कर्स का कहना है कि स्वास्थ्य प्रधान सचिव ने अक्तूबर 2013 में अधिसूचना जारी की थी कि आशा वर्कर की नियुक्ति में चिकित्सा अधिकारियों की कमेटी की ओर से पात्र महिलाओं का चयन किया जाएगा। लेकिन, अभी तक उन्हें सरकार की ओर से नियुक्त पत्र नहीं मिला है। आशा वर्कर के लिए चयनित दुर्गा देवी, सैना देवी, प्रभा देवी, ओमी देवी तथा ऊषा देवी ने बताया कि पंचायत सचिव के अनुसार नियुक्ति प्रस्ताव की प्रतिलिपि और…

Read More

11वीं की परीक्षा तिथि में फेरबदल

कुल्लू (भाग सिंह) प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग ने 11वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा तिथि में मामूली फेरबदल किया है। उपनिदेशक उच्च शिक्षा कुल्लू जगदीश ने बताया कि बीते दिनों प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने हिमाचल प्रदेश अध्यापक संघ के साथ बैठक की। इसमें विचार-विमर्श करने के बाद ही 11वीं की वार्षिक परीक्षा में मामूली संशोधन किया गया है। उन्होंने बताया कि अंग्रेजी विषय की परीक्षा जो 13 मार्च को होनी थी, अब दस मार्च को होगी। इसी तरह संगीत विषय की परीक्षा जो पहले 10 मार्च को निर्धारित की…

Read More

सरकार ने कब्जे में लिया द्रोण मंदिर

गगरेट (ऊना)। उत्तर भारत के विख्यात एवं लगभग पांच हजार वर्ष पुराने ऐतिहासिक द्रोण शिव मंदिर शिवबाड़ी का सोमवार को प्रशासन ने अधिग्रहण कर लिया। हालांकि, मंदिर आम लोगों क लिए खुला है, लेकिन अन्य कमरों पर प्रशासन ने सरकारी ताले जड़ दिए हैं। मंदिर के अधिग्रहण की अधिसूचना प्रधान सचिव भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से 26 फरवरी को जारी की गई थी। सोमवार को मंदिर के अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी की गई। सुबह पुलिस बल की उपस्थिति में एसडीएम अशोक चौहान एवं तहसीलदार मनोज कुमार ने प्राचीन…

Read More

43 पुलिस कर्मी किए सम्मानित

ऊना।(विवेक त्रिपाठी) पुलिस लाइन ऊना में सोमवार को कल्याण एवं अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक अनुपम शर्मा ने की। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सिंह ठाकुर, डीएसपी अंब सागर चंद्र के अलावा सभी थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी, यातायात प्रभारी व अन्य पुलिस कर्मचारियों ने भाग लिया। एसपी अनुपम शर्मा ने कहा कि कल्याण एवं अपराध बैठक में स्थायी आदेशों के अनुरूप ही बैठक में उपस्थिति दर्ज करें तथा प्रत्येक थाना से महिला कर्मचारी भी बैठक में अवश्य भाग लें। गत माह अच्छा कार्य करने वाले…

Read More

टाहलीवाल बनेगा औद्योगिक कोरीडोर

टाहलीवाल (ऊना)। टाहलीवाल क्षेत्र को औद्योगिक कोरीडोर बनाया जाएगा। यहां अधिकतर उद्यमी उद्योग स्थापित करने में रुचि दिखा रहे हैं। बाथू, बाथड़ी में भी उद्योग स्थापित हो रहे हैं। यह बात उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कही। वह रविवार को बाथू के कामरोटा मोहल्ला में ग्रामीणों से रू-ब-रू थे। कहा कि बाथू, बाथड़ी, टाहलीवाल औद्योगिक कोरीडोर बनने से प्रदेश के मानचित्र पर अपनी पहचान बना रहा है। 28 करोड़ की लागत से बनने वाली बीत सिंचाई योजना के तहत 18 ट्यूबवेलाें को बोर कर उमराली में लिफ्ट कर सिंचाई पानी…

Read More

80 लाख रुपये से हल होगी लो वोल्टेज की समस्या

ज्यूरी (रामपुर बुशहार)। क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही बिजली की समस्या जल्द ही दूर होने की उम्मीद है। लोगों की समस्या हल करने के लिए बिजली बोर्ड जल्द ही ज्यूरी में पावर कंट्रोल प्वाइंट लगाएगा। इस पर बोर्ड लगभग 80 लाख रुपये खर्च कर रहा है। इसके लिए जल्द ही टेंडर लगा कर काम शुरू कर दिया जाएगा। पावर कंट्रोल प्वाइंट लगने से ज्यूरी, सराहन और पंद्रह बीस क्षेत्र के सैकड़ों उपभोक्ताओं की लो वोल्टेज सहित अन्य परेशानियां दूर होंगी। लोगों की इस समस्या को कई बार…

Read More