प्रवासी मजदूरों के लिए 16 मई को दादरी और दनकौर रेलवे स्टेशन से चलेंगी चार ट्रेनें

नई दिल्ली कोरोनावायरस के खतरे को कम करने के लिए किए गए लॉकडाउन का तीसरा चरण अगले दो दिनों में खत्म हो जाएगा और फिर कई बदलावों के साथ इसका चौथा चरण भी शुरू हो जाएगा। हालांकि इन सबके बीच चिंता का विषय ये है कि अब भी कोरोना का संक्रमण न ही रुका है और न ही यह कम हुआ है। सिर्फ दिल्ली में ही रोजाना 300-400 नए केस सामने आ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ लगभग डेढ़ महीने बाद अब सरकार देश में जगह-जगह फंसे हुए लोगों और…

Read More

नशा तस्करों और पुलिस का गठजोड़, चार साल में 47 पुलिसकर्मी बर्खास्त, 17 निलंबित

चंडीगढ़ राज्य में नशा तस्करों और पुलिस के गठजोड़ को खत्म करने की मुहिम के तहत चार वर्ष में कुल 114 मामले दर्ज किए गए। इनमें 148 पुलिसकर्मियों पर विभागीय जांच बैठी और 61 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई। इनमें से 47 पुलिसकर्मियों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया, जबकि 17 आरोपी पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया। यह जानकारी टास्क फोर्स के चीफ-कम-एडीजीपी हरप्रीत सिंह सिद्धू ने दी। नशाखोरी को जड़ से खत्म करने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और जिला पुलिस ने अप्रैल 2017 से 30 अप्रैल…

Read More

मंत्री मनप्रीत सिंह के पिता गुरदास बादल का निधन

चंडीगढ़ पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल के पिता और पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के छोटे भाई गुरदास बादल (88) का गुरुवार देर रात मोहाली में निधन हो गया। पूर्व सांसद गुरदास बादल को सेहत बिगड़ने के बाद मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। गौरतलब है कि 19 मार्च को मनप्रीत की माता हरमिंदर कौर (74) का भी निधन हो गया था।  

Read More

टॉप 10 आतंकी सुरक्षा एजेंसियों के निशाने पर, मोस्ट वांटेड आतंकियों की सूची जारी

जम्मू हिजबुल कमांडर रियाज नायकू के खात्मे के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने घाटी में एक बार फिर कमर कस ली है। दिल्ली से सुरक्षा एजेंसियों ने मोस्ट वांटेड टॉप-10 आतंकियों की एक सूची जारी की है जो अगला निशाना हैं। इस सूची में हिजबुल मुजाहिदीन (एचएम), लश्कर ए ताइबा (एलईटी) और जैश ए मोहम्मद (जेईएम) के आतंकी शामिल हैं। मोस्ट वांटेड आतंकियों की सूची में टॉप-3 आतंकी हिजबुल मुजाहिदीन के हैं। इनमें सबसे ऊपर पिछले सप्ताह नायकू के खात्मे के बाद हिजबुल की कमान संभालने वाला डॉ. सैफुल्ला मीर उर्फ…

Read More

हिमाचल से बाहरी राज्यों में जाने के लिए सरकार नहीं उठाएगी खर्च

शिमला हिमाचल से दूसरे राज्यों में जाने वाले लोगों को भेजने पर आने वाला खर्च प्रदेश सरकार नहीं उठाएगी। इसके लिए सरकार ने जिन-जिन राज्यों में हिमाचल से लोग जाने हैं, उनसे संपर्क साधना शुरू कर दिया है। नोडल अफसर सभी संबंधित सरकारों से इस बाबत चर्चा कर रहे हैं। दूसरे राज्यों की सरकारें अगर अपने लोगों को ले जाने के लिए पैसा खर्च करने को तैयार नहीं हुईं तो लोगों को स्वयं जाने का इंतजाम करना होगा। हिमाचल से करीब 70 हजार लोगों ने अन्य राज्यों में जाने के…

Read More

लॉकडाउन-4 में बस सेवाएं शुरू हो सकती है, डेढ़ गुना तक बढ़ सकता है किराया

शिमला हिमाचल में जब परिवहन सेवाएं शुरू होंगी तो बसों का किराया भी बढ़ेगा। बसों में सामाजिक दूरी के चलते यह किया जा रहा है। परिवहन विभाग ने इसका प्रारूप तैयार कर लिया है। परिवहन निगम की बसों में 50 फीसदी यात्री बैठेंगी। लेकिन निजी बस संचालकों को इससे घाटा हो सकता है। क्योंकि यह संचालक पहले की घाटे की मार झेल हैं। बसों में सामाजिक दूरी बनाने के लिए बसों में किराया बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया है। परिवहन मंत्री ने गुरुवार को परिवहन विभाग के निदेशक कैप्टन जेएम…

Read More

भारत में एक महीने में कोरोना के मामलों की चार गुना वृद्धि, ठीक होने की दर में बढ़ोतरी

नई दिल्ली भारत में पिछले एक महीने के दौरान कोरोना वायरस के मामलों में लगभग चार गुना वृद्धि देखी गई है। जहां 15 अप्रैल तक दर्ज मामलों की संख्या 990 थी वहीं 13 मई को यह संख्या 3,525 पर पहुंच गई। यह जानकारी एसोसिएशन ऑफ हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स ऑफ इंडिया द्वारा बुधवार को जारी किए गए डाटा से सामने आई है। हालांकि पॉजिटिव मामलों की दर तीन से चार प्रतिशत के बीच रही है। इसकी अब तक उच्चतम सीमा 6.21 प्रतिशत रही है। इसके अलावा भारत में मरीजों के संक्रमण से ठीक…

Read More

वीजा में मिलीं गड़बड़ियां, 800 से ज्यादा विदेशी जमातियों के पासपोर्ट जब्त

नई दिल्ली विदेशी जमातियों ने वीजा नियमों का उल्लंघन किया फर्जी वीजा पर भारत आने के मिले सुबूत दिल्ली पुलिस ने विदेश मंत्रालय व दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच से रिपोर्ट मांगी निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी मरकज में आए विदेशी जमातियों की वीजा शर्तों में काफी गड़बड़ियां पाई गई हैं। विदेशी जमातियों ने वीजा नियमों का उल्लंघन किया है। इसके अलावा फर्जी वीजा पर विदेशी जमातियों के भारत आने के सुबूत भी मिले हैं। इसके लिए दिल्ली पुलिस ने विदेश मंत्रालय व दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच से रिपोर्ट मांगी है।…

Read More

एक मई से रोजाना औसतन चार जान ले रहा है कोरोना, 12 दिनों में 47 मौत

नई दिल्ली बीते दिनों में हुईं सबसे ज्यादा 20 मौत दर्ज 1 से 12 मई के बीच हर दिन औसतन 374 लोग संक्रमित हर दिन औसतन 147 मरीजों की छुट्टी दिल्ली में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या आठ हजार के करीब पहुंच गई है, जबकि 100 से ज्यादा लोगों की मौत दर्ज हो चुकी है। बीते 12 दिनों की स्थिति पर गौर करें तो एक से 12 मई के बीच औसतन हर दिन कोरोना से चार लोगों की मौत हुई है। इन्हीं दिनों में 47 लोगों की मौत दर्ज की…

Read More

पूर्व डीजीपी पर दर्ज केस की जांच पुलिस ने की तेज, एसआईटी का किया गठन

मोहाली ( पंजाब) पंजाब पुलिस ने डीजीपी पर दर्ज मामले की जांच को किया तेज सैनी को जिला अदालत से मिल चुकी है अग्रिम जमानत 29 साल पुराने आईएसएस के बेटे बलवंत सिंह मुल्लानी के अपहरण मामले में पंजाब के पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी पर दर्ज केस में पंजाब पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी है। इसी कड़ी में जिला पुलिस की तरफ से एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) गठित की है। सैनी को इस मामले में पहले ही मोहाली जिला अदालत से अग्रिम जमानत मिल गई वहीं,…

Read More