झूले में मौत से जूझती जिंदगियां

खराहल (कुल्लू)। मनाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 17 मील में 19 वर्ष बाद भी पुल का निर्माण नहीं हो पाया है। पुल का निर्माण कार्य लंबित पड़ने से आसपास के दर्जनों गांवों के ग्रामीणों को भारी दिक्कत हो रही है। पुल न बनने से क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए झूले का सहारा लेना पड़ रहा है। आलम यह है कि 1995 में ब्यास नदी में आई भीषण बाढ़ पुल को बहाकर ले गई है। लोस की चुनावी फि जा में पुल का न होना…

Read More

1969 में जनसभा पर बरसे थे पत्थर

कुल्लू सदर विस क्षेत्र के जरी में हुई चुनावी जनसभा के दौरान वीरभद्र सिंह की पुरानी यादें ताजा हो गईं। 21 मई 1969 में वीरभद्र सिंह की जनसभा पर पत्थर बरसे थे। इस दौरान मणिकर्ण घाटी भाजपा का गढ़ हुआ करती थी। कुल्लू क्षेत्र का महासू लोकसभा क्षेत्र में शामिल था। वीरभद्र सिंह महासू क्षेत्र से 1962 में सांसद चुने गए थे और 1969 में वह दोबारा चुनाव मैदान में थे। इसका खुलासा 29 मार्च 2014 को जरी की जनसभा के दौरान जिप सदस्य ओम प्रकाश शर्मा ने किया। इसके…

Read More

गुरवाणी से संगत निहाल

ऊना(विवेक त्रिपाठी)गुरु नानक देव जी के वंशज बाबा साहिब सिंह बेदी के प्रकाशोत्सव पर किला बेदी में संत समागम और कीर्तन दरबार सजाया गया। इसमें पंजाब सहित अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में संगतों ने शिरकत की। शुक्रवार सुबह अखंड पाठों का भोग डाला गया। कीर्तन दरबार में संत अनूप सिंह, भाई हरपाल सिंह, बाबा हरपाल सिंह, भाई गोपाल सिंह, तीर्थ सिंह, प्यारा सिंह और भाई ओंकार सिंह सहित कई रागी जत्थों ने गुरवाणी कीर्तन से संगतों को मंत्रमुग्ध कर दिया। संत समागम में संगतों को संबोधित करते हुए बाबा…

Read More

किलाड़ के लिए निकला जेई लापता

ऊना।(विवेक त्रिपाठी)लोक निर्माण विभाग में बतौर जेई कार्यरत रूप चंद पुत्र सीता राम लापता हो गए हैं। रूप चंद मूलत: ऊना जिले के लमलैहड़ी गांव के रहने वाले हैं और उनकी तैनाती किलाड़ में है। वह 14 मार्च को घर से किलाड़ के लिए निकले थे। रूप चंद जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ से होते हुए किलाड़ जा रहे थे। शनिवार को रूप चंद के परिजन ऊना के उपायुक्त अभिषेक जैन और एएसपी विरेंद्र सिंह ठाकुर से मिले। रूप चंद की धर्मपत्नी आशा देवी और बहन गुरबख्शो देवी ने उपायुक्त और…

Read More

अज्ञात वाहन ने कुचला साइकिल सवार, मौत

ऊना/मैहतपुर। क्षेत्र के टकारला एवं मैहतपुर में पेश आए सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे घायलावस्था में क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस ने मामलों के संदर्भ में केस दर्ज कर जांच शुरू की दी है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार देर शाम धंदड़ी निवासी हरिकृष्ण साइकिल पर सवार होकर जा रहा था कि इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात कार ने साइकिल को जोरदार टक्कर दे मारी।…

Read More

चलती बस का स्टेयरिंग फ्री

गगरेट (ऊना)। गगरेट में शनिवार को एक निजी बस का अचानक स्टेयरिंग फ्री हो गया। इससे बस अनियंत्रित हो गई, लेकिन बस चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना के वक्त बस में लगभग 40 से 45 यात्री सवार थे। बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। लोगों ने कहा कि हल्की सी चूक बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती थी। जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर एक निजी बस जालंधर से चिंतपूर्णी जा रही थी कि अचानक गगरेट के पास बस का स्टेयरिंग फ्री हो गया।…

Read More

तेंदुए के आतंक से क्षेत्र में दहशत

रामपुर बुशहर(संदीप वर्मा) क्षेत्र में लगातार जंगली जानवरों का खतरा बढ़ रहा है। आए दिन जानवर लोगों के घरों पर हमला कर मासूमों को अपना शिकार बना रहे हैं। अभी ननखड़ी क्षेत्र का मामला शांत नहीं हुआ था कि तेंदुए ने किन्नौर में घर पर हमला कर दहशत फैला दी है। वहीं, ननखड़ी में वन विभाग ने तेंदुए को आदमखोर घोषित कर उसे मारने के लिए टीमों का गठन किया है।, लेकिन एक माह से अधिक समय हो जाने के बाद भी वन विभाग तेंदुए को नहीं मार पाया है।…

Read More

पल भर में बुझ गए चार घरों के चिराग

रोहड़ू (सुंदर औक्टा)धमवाड़ी के समीप बारिश और अंधेरे के कारण जीप मोड़ते समय हुए हादसे से पल भर में चार घरों के चिराग बुझ गए। जीप हादसे में मारे गए युवक दिन भर धमवाड़ी में साथ बैठे थे। घटना के बाद सभी के गांव में मातम का माहौल है। शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे जब हादसा हुआ है, उस समय अंधेरा था। वहां पर बारिश भी हो रही थी। दिन के समय हादसे से पहले कई घंटे धमवाड़ी में चारों युवक साथ थे। सभी वहां से केवल गाड़ी मोड़ने…

Read More

सुनो सरकार! स्कूल उस पार, हम मझधार, किसका है इंतजार

रामपुर/निरमंड। सुनो सरकार, स्कूल उस पार और हम बीच मझधार। यह समस्या है निरमंड तहसील की त्वार पंचायत के दस गांवों के अभिभावकों और उनके बच्चों की। इन गांवों के बच्चों को हर रोज स्कूल पहुंचने से पहले खड्ड पार करना चुनौती होता है। हालांकि, खड्ड पार करने के लिए लकड़ी का अस्थायी पैदल पुल बनाया है, लेकिन वह बीते एक साल से क्षतिग्रस्त है। स्कूली बच्चों को मजबूरन खड्ड में उतर कर उस पार पहुंचना पड़ता है। बारिश होने या बरसात के मौसम में तो अभिभावक भी बच्चों को…

Read More

धूमल होते मैदान में तो रोचक होता मुकाबला

मंडी। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पूर्ण चंद ठाकुर ने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र से अगर भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल में से कोई एक चुनाव मैदान में होता तो मुकाबला और रोचक होता। वे यहां पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस, सरकार के एक साल के कार्यकाल और केंद्र की यूपीए सरकार की योजनाओं को लेकर जनता के बीच है। मंडी संसदीय क्षेत्र में भाजपा के हाथ खड़े हो गए थे। उन्हें उम्मीदवार…

Read More