डीजीपी मरडी 31 मई हो रहे हैं रिटायर, आज सरकार कर सकती है नए डीजीपी के नाम का एलान

सरकार हिमाचल के नए डीजीपी के नाम का एलान शनिवार को कर सकती है। डीजीपी सीताराम मरडी 31 मई रविवार को रिटायर हो रहे हैं। सरकार शनिवार को बैठक कर नए डीजीपी के नाम पर मुहर लगा सकती है। दिल्ली में हुई बैठक के बाद संघ लोक सेवा आयोग ने प्रदेश को तीन नामों का पैनल भेज दिया है। इनमें कैड के 1984 बैच के वरिष्ठतम आईपीएस अधिकारी सोमेश गोयल के अलावा 1989 बैच के संजय कुंडू और एसआर ओझा का नाम है। मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के तौर पर…

Read More

बड़ी लापरवाही : रिपोर्ट ढंग से न पढ़ने से कोरोना पॉजिटिव को निगेटिव कहकर घर भेज दिया

हमीरपुर हिमाचल के जिला प्रशासन हमीरपुर और स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। मुंबई से लौटने के बाद भोरंज के ढुंगरी में संस्थागत क्वारंटीन 15 लोगों को बुधवार दोपहर बाद 4 बजे को यह कहकर घर भेज दिया कि उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव है। जबकि उनकी रिपोर्ट देर रात आई। यह सब अधिकारियों की लापरवाही, रिपोर्ट ढंग से न पढ़ने से हुआ। जब शिमला से उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। जैसे ही उपायुक्त हमीरपुर को इसकी जानकारी लगी जो उन्होंने सीएमओ समेत जिले…

Read More

एक जून से बसें चलाने का खाका तैयार, सरकार की मंजूरी के बाद पहनाया जाएगा अमलीजामा

शिमला कोरोना वायरस के बीच हिमाचल प्रदेश में एक जून से सशर्त बसें चलाने का खाका परिवहन विभाग ने तैयार कर लिया है। प्रदेश सरकार की मंजूरी के बाद इसे अमलीजामा पहनाया जाएगा।इस ब्लू प्रिंट के अनुसार राज्य के भीतर सभी स्टेज कैरिज बसें सुबह सात से शाम सात बजे तक चलेंगी। इसके लिए कुछ शर्तें भी लगाई गई हैं। इस प्रस्ताव के तहत अब जिले के भीतर और एक से दूसरे जिले में यात्रा के लिए अब कर्फ्यू पास की जरूरत नहीं होगी।  हालांकि, अंतरराज्यीय यात्रा के लिए पास जरूरी है। स्टेज…

Read More

परमाणु मारक क्षमता बढ़ाना चाहता है उत्तर कोरियाई शासक किम जोंग: रिपोर्ट

वर्ल्ड डेस्क उत्तर कोरिया में तानाशाह किम जोंग उन के नेतृत्व में एक सैन्य बैठक हुई। इसमें परमाणु युद्ध निरोध और परमाणु मारक क्षमता को बढ़ाने के लिए नई नीतियों पर चर्चा की गई।  यह जानकारी देश की न्यूज एजेंसी केसीएनए ने रविवार को दी। रिपोर्ट में यह तो नहीं बताया गया कि यह परमाणु निरोध क्या है लेकिन कहा गया है कि बैठक में महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। साथ ही कोरियाई पीपुल्स आर्मी के तोपखानों की टुकड़ियो की मारक क्षमता में वृद्धि को लेकर चर्चा हुई। केसीएनए ने कहा,…

Read More

मालवीय अस्पताल के सात स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित, आरएमएल के डीन की रिपोर्ट भी पॉजिटिव

नई दिल्ली राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस का प्रकोप इस कदर बढ़ गया है कि स्वास्थ्यकर्मी भी खुद को इसकी जद में आने से बचा नहीं पा रहे हैं। रविवार को दिल्ली के पंडित मदन मोहन मालवीय अस्पताल के सात स्वास्थ्यकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। अस्पताल के 10 स्वास्थ्यकर्मियों के सैंपल लिए गए थे, जिनमें से तीन की रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि सात पॉजिटिव पाए गए। वहीं राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डीन में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। बता दें कि आरएमएल अस्पताल के डीन अस्पताल में…

Read More

रेल, बस और विमान से पंजाब आने वाले हर व्यक्ति को करेंगे क्वारंटीन : कैप्टन अमरिंदर

चंडीगढ़ कैप्टन बोले- हम पंजाब में महामारी नहीं फैलने देंगे फेसबुक पर आम लोगों के सवालों के दिए जवाब मजदूरों के पंजाब में ही रुकने पर जताया आभार मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने साफ कर दिया है कि घरेलू उड़ानों, ट्रेनों और बसों के जरिये पंजाब में आने वाले हर व्यक्ति को 14 दिन होम क्वारंटीन रहना पड़ेगा। फेसबुक पर ‘कैप्टन को सवाल’ नामक लाइव प्रोग्राम के दौरान लोगों के सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में दाखिल होने वालों की जांच राज्य और जिलों के…

Read More

कोरोना से बुजुर्ग की मौत, प्रदेश में 16 नए पॉजिटिव मिले, कुल 2045 लोग संक्रमित

चंडीगढ़ सूबे में महामारी से अब तक 41 की जान गई, पीड़ितों की संख्या 2045 23 और लोग हुए ठीक, अब तक 1870 मरीज ठीक होकर घर लौटे पंजाब में शनिवार को अमृतसर में कोरोना से 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और दो बेटे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। 24 घंटे में राज्य में कुल 16 नए केस सामने आए हैं। इसके साथ ही सूबे में महामारी से मरने वालों की संख्या 41 और पीड़ितों की संख्या बढ़कर 2045 हो गई है। इस बीच, 23…

Read More

बडगाम में लश्कर के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, चार मददगार गिरफ्तार

जम्मू जम्मू कश्मीर के बडगाम में लश्कर के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ है। सुरक्षाबलों ने बीरवाह के एक शीर्ष लश्कर मददगार वसीम गनी सहित चार को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आतंकियों के मददगार अपने आकाओं के लिए रहने का प्रबंध करते थे। साथ ही संवेदनशील सूचनाएं लश्कर तक पहुंचाते थे। आतंकियों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने में भी ये सहयोग करते थे। इनसे पूछताछ में आतंकी संगठनों की गतिविधियों और उनके ठिकाने के बारे में जानकारी मिलने की उम्मीद है। पुलिस ने इनके खिलाफ मुकदमा…

Read More

कोविड ई पास प्रक्रिया में बदलाव

शिमला दूसरे राज्यों से अपने साधन के जरिये हिमाचल में दाखिल होने वालों की निगरानी के लिए सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने कोविड ई पास जारी करने की प्रक्रिया में बदलाव किया है। इसके तहत अब जैसे ही किसी व्यक्ति का ई पास किसी भी जिले से मंजूर होगा, वैसे ही आवेदक की पूरी जानकारी एक एसएमएस के माध्यम से संबंधित गांव के प्रधान को पहुंच जाएगी। इससे प्रधान को आने से पहले ही उस व्यक्ति की जानकारी होगी और वह होम क्वारंटीन की प्रभावी निगरानी कर सकेगा। ई पास पोर्टल…

Read More

क्वारंटीन टूरिज्म डेस्टिनेशन पर सरकार कर रही है विचार, कांग्रेस ने जताई आपत्ति

शिमला हिमाचल सरकार प्रदेश में क्वारंटीन टूरिज्म डेस्टिनेशन की संभावना तलाश रही है। प्रदेश में पर्यटन क्षेत्र में कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते हुई भारी क्षति के मद्देनजर सरकार इस योजना पर विचार कर रही है। पर्यटन क्षेत्र को उबारने के लिए सरकार इस योजना को शुरू करने पर विचार कर रही है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार को इस बारे में सुझाव मिले हैं कि अगर बाहर से कोई स्वस्थ व्यक्ति आकर हिमाचल में रहना चाहे तो इसके लिए यहां पर कुछ होटल और उनके डेस्टिनेशन…

Read More