वार्ड नंबर पांच में बढ़ रहा है अतिक्रमण

रामपुर बुशहर। शहर का वार्ड नंबर पांच मुख्य बाजार से लेकर एनएच केे बीच में होने से यहां छोटी-बड़ी दुकानों का अतिक्रमण भी समस्या का एक कारण बना हुआ है। यहां हर रोज कारोबारियों का अतिक्रमण बढ़ रहा है। वार्ड की निकासी नालियों से पेयजल की सप्लाई लाइन गुजर रही है। इसमें रोजाना कूड़ा-कचरा, घरों, होटलों व ढाबों से निकलने वाला गंदा पानी जल जनित रोगों पीलिया, डायरिया, आंत्रशोथ, टाइफाइड और डाइसेंट्री जैसी गंभीर बीमारियों को न्योता दे रहा है क्योंकि पेयजल लाइन में थोड़ा सा रिसाव भी लोगों की…

Read More

ट्रक खाई में गिरा, व्यक्ति की मौत

ठियोग (रामपुर बुशहर)। उपमंडल ठियोग के साथ लगते बलग के पास बीती सोमवार देर रात को सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया है, जिसे पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बलग के साथ लगते कोटी गांव के पास रामपुर से रेत लेकर आ रहा ट्रक नंबर एचपी 52 बी 2006 सड़क से नीचे खाई में जा गिरा। इस हादसे में ट्रक चालक…

Read More

विकास किया है, विकास करेंगे : विक्रमादित्य

रामपुर बुशहर। युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कांग्रेस विरोध भाव से काम नहीं करती। कांग्रेस ने प्रदेश में विकास किया है और आगे भी करती रहेगी। वह मंगलवार को रामपुर के दरबार परिसर में युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने आज तक केवल विकास कार्य को ही प्राथमिकता दी है, लेकिन भाजपा ने सत्ता संभालते ही वीरभद्र सिंह को बदनाम करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद क्षेत्र में तकनीकी…

Read More

तीन दिन से लापता व्यक्ति का शव बरामद

आनी (कुल्लू)। उपमंडल के कमंाद पंचायत के बालीओेल में एक शव बरामद हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उक्त मृतक लोनिवि में मिस्त्री के पद पर च्वाई में तैनात था। पुलिस ने शव को बरामद करने के बाद पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार क मांद पंचायत के बालीओल निवासी किशन चंद (47) पिछले शनिवार को घर से ड्यूटी के लिए गया, लेकिन घर वापस नहीं पहुंचा। इस पर परिजनाें ने अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के घर में तलाश भी…

Read More

मिल्ला गांव में पसरा सन्नाटा, नहीं जले घर में चूल्हे

सतौन (सिरमौर)। टिंबी के समीप हुए बस हादसे के शिकार में सबसे अधिक आधा दर्जन लोग मिल्ला गांव से थे। हादसे के शिकार मृतक अतर सिंह राणा, निशा देवी, खजान सिंह, तपेंद्र, वीर सिंह, भवानो देवी के घर सोमवार को सन्नाटा पसरा रहा। किसी के घर में चूल्हे नहीं जले। किसी ने अपना बेटा खोया, किसी ने पति तो किसी ने भाई। कई घरों से देर शाम तक रोने एवं चीखने चिल्लाने की आवाजें आ रही थी। ग्रामीण शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाने उनके घर पहुंच रहे हैं। वह उन्हें…

Read More

दो सौ फीट गहरी खाई में उड़े बस के परखच्चे

सतौन (सिरमौर)। शिलाई के समीप मिल्ला बस हादसे का प्रमुख कारण ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार बताई जा रही है। 37 सीटर बस में पहले तो 65 लोग ठूंस-ठूंस कर भरे हुए थे। ऊपर से बस चालक टाइम टेबिल को लेकर ओवर स्पीड चल रहा था। यात्रियों ने कई दफा ड्राइवर को धीमें गाड़ी चलाने की सलाह दी लेकिन ड्राइवर ने एक न सुनी। पांवटा अस्पताल में भर्ती 28 वर्षीय कुलदीप पुत्र भगत राम निवासी बसोग ने  बताया कि मिल्ला स्टेशन से जब बस आगे निकली तो खचाखच भरी हुई थी।…

Read More

हिमाचल भाजपा ने मोदी की तीन रैलियां मांगी

शिमला(वीरेन्द्र खागटा)हिमाचल भाजपा ने पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की तीन और रैलियां हिमाचल के लिए मांगी हैं। ये रैलियां मंडी, कांगड़ा और शिमला संसदीय सीटों पर करवाई जाएंगी। हिमाचल में 7 मई को मतदान है, इसलिए 25 अप्रैल से 5 मई के बीच ये रैलियां हो सकती हैं। इसी अवधि में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह, लालकृष्ण आडवाणी, सुषमा स्वराज जैसे केंद्रीय नेताआें के हिमाचल दौरे भी हो सकते हैं। इससे पहले नरेंद्र मोदी 16 फरवरी को हमीरपुर संसदीय सीट के सुजानपुर में एक बड़ी चुनावी रैली…

Read More

एचपीसीए केस में फैसला सुरक्षित

शिमला(वीरेन्द्र खागटा)हिमाचल हाईकोर्ट ने एचपीसीए पदाधिकारियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर को निरस्त करने के आग्रह की याचिका में दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद अपना निर्णय सुरक्षित रख लिया। सोमवार को यह मामला कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मंसूर अहमद मीर की एकल पीठ के समक्ष सुनवाई को लगा। इसी केस में विजिलेंस पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और अनुराग ठाकुर के खिलाफ चार्जशीट दायर करने वाली है। एचपीसीए की ओर से पीएस पटवालिया ने कहा कि विजिलेंस चार्जशीट दायर करने की जल्दबाजी में है, ताकि राजनीतिक उद्देश्य पूरा किया…

Read More

हिमाचल को कब मिलेगा पीजीआई जैसा संस्थान

शिमला(वीरेन्द्र खागटा)हिमाचल प्रदेश को भले ही स्वास्थ्य के क्षेत्र में अवार्ड मिला हो, लेकिन सुविधाओं को लेकर हकीकत ये है कि यहां एक भी मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट नहीं है। जन्म के बाद नवजात को बचाने के लिए आईसीयू और निको की सुविधा तक नहीं है। हेड इंजरी और अन्य गंभीर रोगों के इलाज के लिए यहां के मरीजों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर करना पड़ता है। हर साल दो से ढाई हजार गंभीर मरीजों को ऑपरेशन के लिए पीजीआई रेफर करना पड़ता है। बार्डर से सटे प्रदेश के मरीजों को पंजाब,…

Read More

पानी रे! अब शहर में एक दिन छोड़कर मिलेगा पानी

नगर निगम ने राजधानी में पीने के पानी की राशनिंग शुरू कर दी है। आईपीएच से कम पानी मिलने के चलते शहर में एक दिन छोड़कर पानी देने का फैसला लिया गया है। सोमवार शाम को छोटा शिमला जोन और चौड़ा मैदान जोन में पानी नहीं दिया गया। इन क्षेत्रों में मंगलवार को पानी मिलेगा। कई क्षेत्रों में मंगलवार सुबह भ्‍ाी सप्लाई मिलने पर संशय बना हुआ है। नगर निगम सप्लाई मिलने का हवाला दे रहा है। ऐसे में संभावित है कि इन क्षेत्रों में अब बुधवार सुबह ही सप्लाई…

Read More