मतदान केंद्रों पर मिलेंगी मूलभूत सुविधाएं

ऊना। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अभिषेक जैन ने बताया कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए अधिक से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए आगे आएं और उन्हें मतदान केंद्रों में मूलभूत सुविधाएं मुहैया हों, यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए गए हैं। उन्होंने बताया कि विभिन्न स्कूलों में बनाए गए मतदान केंद्रों पर पानी पिलाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए उपनिदेशक सेकेंडरी को निर्देश दे दिए गए हैं। इसके अलावा वहां शौचालय की व्यवस्था भी होगी। जिला के 25 ऐसे स्कूल जहां बरामदे नहीं…

Read More

ठियोग से सेब का ट्रक लेकर फरार चालक गिरफ्तार

ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग पुलिस सितंबर 2013 में सेब का ट्रक लेकर फरार योगेंद्र उर्फ प्रेम कुमार गांव बोगाओन जिला मैनपुरी उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया है। कोटखाई के अनुराग चौहान गांव 700 पेटी सेब ट्रक नंबर यूपी 08क्यू-9957 में लोड की थी। यह ट्रक कोटखाई से औरंगाबाद भेजा गया था, लेकिन ट्रक ठिकाने नहीं पहुंचा। इसके बाद आरोपी ने सेब उत्पादक को अपना चेहरा नहीं दिखाया। पुलिस ने शुक्रवार रात करीब डेढ़ बजे मोबाइल की लोकेशन पर आरोपी को यूपी में उसके घर पर पकड़ा है। ठियोग पुलिस…

Read More

जुब्बल में नाबालिग युवती से दुराचार

जुब्बल (शिमला)। जुब्बल तहसील के बिछान गांव की एक नाबालिग युवती के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। युवती के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने शनिवार को युवती का मेडिकल करवाया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवती जुब्बल के एक गांव की रहने वाली है। युवती ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि वह छह माह पूर्व गुड़मु गांव गई हुई थी। इस दौरान वह गांव में एक युवक से मिली थी। युवक बहला फुसलाकर उसे…

Read More

चुनाव आयोग की टीम ने पकड़ा 2.37 लाख कैश

कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। चुनाव आयोग के आदेश पर एसएसटी की टीम ने नाके के दौरान एक गाड़ी से दो लाख 37 हजार रुपये कैश पकड़ा है। टीम ने राशि को कब्जे में ले लिया है। वहीं गाड़ी के मालिक को यह बताने के लिए दो दिन का समय दिया है कि पैसा किस काम के लिए लेकर जा रहे थे। उसे पूरे साक्ष्य टीम को बताने होंगे। अगर ऐसा करने में गाड़ी का मालिक असफल रहता है तो राशि सरकारी खाते में जमा कर दी जाएगी। जानकारी के अनुसार एसएसटी…

Read More

हत्या के आरोपियों के कोर्ट में बयान दर्ज

आनी (कुल्लू)। जिला कुल्लू उपमंडल आनी के दलाश में एक नेपाली की हत्या कर उसका शव खेतों में फेंकने के मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर रामपुर कोर्ट में पेश किया गया। आनी पुलिस के डीएसपी सुनील नेगी ने बताया कि शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। वहीं तीनों आरोपियों को रामपुर कोर्ट में पेश किया गया, जहां इनके बयान दर्ज किए गए। उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नेपाली के सिर पर गहरी चोंटें लगी…

Read More

रायसन-कैंपिंग साइट में सोलिंग-टारिंग शुरू

पतलीकूहल (कुल्लू)। नेशनल हाइवे-21 स्थित रायसन-कैंपिंग साइट के बीच खस्ताहाल एक किलोमीटर सड़क पर एनएच अथॉरिटी ने पैचवर्क का काम शुरू कर दिया है। बदहाल सड़क को लेकर जनहित मंच के अध्यक्ष एडवोकेट महेंद्र ठाकुर की अगुवाई में विरोध प्रदर्शन से नेशनल हाइवे पर चक्का जाम किया था। अब महकमा कुंभकरणी नींद से जाग गया है और शुक्रवार से तारकोल बिछाने का कार्य शुरू हो गया है। मामले को ‘अमर उजाला’ ने भी प्रमुखता से उठाया था। लिहाजा, पिछले लंबे अरसे से इस सड़क की अनदेखी कर रही नेशनल हाइवे…

Read More

शराब ठेका और ढाबा राख

उदयपुर (कुल्लू)। लाहौल-स्पीति के उपमंडल उदयपुर से तीस किलोमीटर दूर चेजली मेें आग लगने से शराब ठेका और ढाबा राख हो गया। घटना वीरवार देर रात एक बजे की है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। केलांग-उदयपुर मार्ग से सटे इस ठेके के भवन के पास कोई आबादी नहीं थी अन्यथा आग से बड़ा हादसा होने में देर नहीं लगती। वीरवार रात्रि चेजली में शराब के ठेके में दो सेल्समैन गहरी नींद में सो रहे थे कि अचानक आग की लपटों की तपिश में…

Read More

कुल्लू में दो शव मिलने से सनसनी

जरी/बंजार। जिला कुल्लू में शुक्रवार दो शव बरामद हुए हैं। एक शव की पहचान हो गई है, जबकि पार्वती नदी में मिले शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने दोनों मामलों में फिलहाल सीपीआरसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में ले लिया है। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पहले मामले में सूचना मिली कि जरी के मलाणा पावर प्रोजेक्ट के समीप पत्थरों के…

Read More

नौ राज्यों को रोशन करने वाले खुद अंधेरे में

रामपुर बुशहर। देश के नौ राज्यों को रोशन करने वाले 480 परिवार और 3500 प्रभावित अपना जीवन अंधेरे में जीने को मजबूर हैं। आलम यह है कि जिनके घर गए, उन्हें जमीन नहीं मिली। कुछ एक को मिली भी है तो उन्हें भी आज तक मालिकाना हक नहीं मिल पा रहा है। कांग्रेस हो या फिर भाजपा 22 साल में आश्वासन के अलावा कुछ नहीं कर पाई। वहीं, वामपंथी भी विस्थापितों को उनका हक दिलाने में असफल रहे हैं। अब एक बार फिर से सभी विस्थापित और प्रभावित अपने स्तर…

Read More

ड्यूटी के समय मारपीट का दोष साबित होने पर जेल

ठियोग (रामपुर बुशहर)। ड्यूटी के समय पुलिस कर्मी की वर्दी पर हाथ डालने और गाली गलौज का आरोप सिद्ध होने पर अतिरिक्त न्यायिक मुख्य दंडाधिकारी सचिन रघु की अदालत ने विभिन्न धाराओं के तहत दो सगे भाइयों को कैद और जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने की सूरत में 15-15 दिन की अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी। कोटखाई में कंवर सिंह, पुत्र संत राम कराली डाकखाना दरकोटी तहसील कोटखाई और उसके सगे भाई जयराम ने 15 दिसंबर 2008 को पुलिस थाना कोटखाई में तैनात आरक्षी मनीत कुमार के…

Read More