हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) अब नौकाएं भी चलाएगा।

हिमाचल में सरकारी बस सेवाएं देने वाला हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) अब नौकाएं भी चलाएगा। इस नए काम को प्रदेश के कुछ प्रमुख जलाशयों में शुरू किया जा रहा है। नौकाएं चलाने को 12 नए रूट चिन्हित किए जाएंगे। ये नौकाएं निजी सार्वजनिक सहभागिता (पीपीपी मोड) से चलेंगी। शुरू में ये नौकाएं केवल उन्हीं रूटों पर चलाई जा रही हैं, जहां जलाशयों के आरपार तक सड़क मार्ग हैं। ऐसे दोनों सड़क मार्गों के बीच भले ही कुछ मीटर की दूरी है, मगर यहां पहुंचने में घुमावदार सड़कों से…

Read More

हाउस टैक्स चोरी करने वालों के लिए बुरी खबर?

हिमाचल के शहरियों ने यदि हाउस टैक्स का बकाया अदा नहीं किया, तो उनकी प्रॉपर्टी अटैच करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। सरकार ने इस बारे में आदेश जारी कर दिए हैं। राज्य के 48 शहरी निकायों में गृहकर के रूप में 20 करोड़ बकाया हैं। इसकी वसूली के लिए शहरी विकास विभाग ने हर नगर परिषद और नगर पंचायत को त्रैमासिक आधार पर 25 फीसदी एरियर वसूली का टारगेट दिया है। नाहन, ज्चालाजी, बद्दी में जीआईएस मैपिंग गृहकर की 100 फीसदी वसूली के लक्ष्य को हासिल करने के लिए…

Read More

विहिप नेता गिरिराज किशोर का निधन

विहिप नेता गिरिराज किशोर का निधन

लखनऊ : अयोध्या में राम मन्दिर आन्दोलन में सक्रिय रहे विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के वरिष्ठ नेता आचार्य गिरिराज किशोर के निधन पर विहिप नेताओं ने गहरा शोक प्रकट किया है। आचार्य गिरिराज किशोर का आज देर शाम दिल्ली स्थित विहिप कार्यालय आर.के. पुरम में निधन हो गया। वह काफी दिनों से बीमार चल थे और विहिप के केन्द्रीय कार्यालय में रहते थे। उनके निधन पर विहिप महामंत्री चम्पत राय ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि आचार्य जी के निधन से समाज और संगठन की अपूर्णीय क्षति हुई है।…

Read More

आतंकी हाफिज ने भारतीय पत्रकार से पूछा ‘मोदी की पत्नी का हाल’

आतंकी हाफिज ने भारतीय पत्रकार से पूछा ‘मोदी की पत्नी का हाल’

नई दिल्ली: सोशल साइट्स पर वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रताप वैदिक और 26/11 को मुंबई पर हुए आंतकी हमले के सबसे बड़े गुनाहगार हाफिज सईद से मुलाकात की तस्वीर वायरल हो गई हैं। वैदिक और सईद की ये मुलाकात 2 जुलाई को थी लेकिन तस्वीरें आज वायरल होने के बाद उनका बयान आया है। कांग्रेस ने भी वैदिक और सईद की ये मुलाकात पर सवाल खड़े किए और आपत्ति जताई है। सईद से मुलाकात पर वैदिक ने सफाई देते हुए कहा कि वे पाकिस्तान में सईद से मिले थे लेकिन सईद…

Read More

एचआरटीसी बस खाई में गिरी, तीन की मौत

शिमला एचआरटीसी की बस रविवार सुबह सोलन से ‌शिमला जा रही थी। बस में करीब 30-35 लोग सवार थे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बस सुबह 8.05 बजे सोलन से ‌शिमला के लिए चली। 8.40 बजे जब बस वाकनाघाट के दिहारी घाट पहुंची तो सामने से आ रही नीले रंग की अल्टो कार अचानक सामने आ गई। कार को बचाने के चक्‍कर में ड्राइवर ने सतुंलन खो दिया। बस दो पलटे खाकर खाई में जा गिरी। हादसे में मौके पर ही दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि एक घायल ने…

Read More

बीए फाइनल: मेरिट में फिर चमकी ‘बेटियां’

शिमला हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से घोषित किए गए बीए फाइनल ईयर के परीक्षा परिणाम में शिमला के सेंट बीड्स कालेज ने दबदबा कायम कर लिया है। कॉलेज की छात्रा आस्था बढालिया ने 1000 में से 844 यानि 84.4 फीसदी अंक प्राप्त कर टॉप किया है। इसी कालेज की छात्रा गरिमा सेन ने 84 फीसदी अंक अर्जित कर मेरिट में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। बीए की इस मेरिट सूची में गर्वमेंट कालेज अंब की छात्रा दीक्षा और दौलतपुर चौक कालेज की छात्रा अंजलि जरयाल ने 82.7 फीसदी अंक…

Read More

शादी करवाने का झांसा देकर ठगे 50 हजार

मुबारिकपुर (ऊना)। शादी करवाने का झांसा देकर गिरोह ने एक युवक से 50 हजार रुपये ऐंठ लिए। इस संदर्भ में गोंदपुर बनेहड़ा के निवासी वासदेव ने उपमंडल अंब पुलिस को शिकायत पत्र सौंपा है कि उसके भाई की शादी करवाने का झांसा देकर उससे महिला सहित दो लोगों ने 50 हजार रुपये ठग लिए हैं। उक्त व्यक्ति उसे और उसके भाई को अपने साथ कुल्लू ले गए। पचास हजार रुपये लेने के बाद भी उसके भाई की शादी नहीं करवाई। वासदेव ने अपने शिकायत पत्र में उक्त गिरोह से अपने…

Read More

महिलाओं ने उतारा आशिकी का भूत

धुसाड़ा (ऊना)। क्षेत्र के एक गांव में महबूबा से मिलने आए आशिकों की गांव की महिलाओं ने ऐसी धुनाई की कि वह महिलाओं के पांव पकड़कर माफी के गिड़गिड़ाते रहे। लेकिन महिलाओं ने इन मनचलों की खूब छित्तरपरेड करने के बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। जिस महिला से यह युवक मिलने आए थे, उस महिला को भी ग्रामीण महिलाओं के कहने पर पुलिस अपने साथ ले गई। जानकारी के अनुसार गांव की एक महिला के कई लोगों से संबंध बताए जा रहे हैं। इस महिला के पति का…

Read More

भाजपा नेता की पत्नी से लूट, कार भी ले गए

नंगल (रूपनगर)। नंगल भाजपा मंडल के पूर्व महासचिव विपिन कुमार की धर्मपत्नी प्रवीन के साथ शनिवार को जालंधर में लूटपाट हुई। वह इलाज के लिए जालंधर के किडनी अस्पताल में गई थी। उपचार के उपरांत वह कुछ देर के लिए अस्पताल के बाहर कार में ही एसी चलाकर आराम कर रही थीं। कार चालक संदीप अस्पताल में बिल आदि का भुगतान करने में मशगूल था। इस दौरान दो युवक आए और कार में सवार हो गए। स्टार्ट कार संख्या पीबी-12टी-0455 को इन शातिरों ने दौड़ा दिया। अचानक हुई इस घटना…

Read More

राज ठाकरे ने उड़ाया मोदी का मजाक

नई दिल्ली: एम.एन.एस. सुप्रीमो राज ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उनके नजदीकी अमित शाह पर चुटकी ली है। कार्यकर्त्ताओं को संबोधन करते समय राज ठाकरे ने एक चुटकुला सुनाकर मोदी का मजाक उड़ाया। चुटकुले में मोदी की तुलना एक ऐसे पति से की गई है जो अपनी पत्नी को रिझाने के लिए बड़े-बड़े वादे करता है। राज ठाकरे हाल ही में भाजपा अध्यक्ष बने अमित शाह पर भी निशाना साधने से नहीं चूके। राज ने कहा कि अमित शाह कोई ‘रॉकेट’ नहीं हैं जो उन्हें ‘लॉन्च’ किया जाए। गौरतलब है…

Read More