गगरेट (ऊना)। चिंतपूर्णी छिन्नमस्तिका धाम में 27 जुलाई से लगने वाले सावन अष्टमी मेले कोे लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। इस बार बिना अनुमति के लंगर लगाने वाले मां के भक्तों को कानूनी कार्रवाई से गुजरना पड़ सकता है। होशियारपुर से चिंतपूर्णी मार्ग तक सैकड़ों भक्तों की ओर से लंगर लगाए जाते हैं। इस दौरान विभिन्न धार्मिक कमेटियां यहां से गुजरने वाले यात्रियों की सेवा के लिए मुफ्त में विभिन्न प्रकार के पकवान परोस कर उनकी सेवा करते हैं। लेकिन इस बार प्रशासन ने बिना अनुमति के लंगर लगाने…
Read MoreAuthor: ibindiannews
बैंक प्रबंधक की होशियारी से दबोचा नटवरलाल
थानाकलां (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के थानाकलां में एक व्यक्ति ने फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर गाड़ी लेने के लिए 9.89 लाख रुपये का लोन लेने का प्रयास किया। लेकिन बैंक कर्मियों और स्थानीय लोगों की मुस्तैदी से नटवरलाल को दबोच लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया है। यहां तक कि उसने बैंक में गवाही के लिए भी ककराणा गांव के दो लोगों के फर्जी नाम और पते बैंक में दे डाले। मार्जिन मनी 1.55 लाख रुपये भी बैंक में जमा करवा दी। बैंक ड्राफ्ट देने से पहले बैंक…
Read Moreरात दो बजे ही खुल गए मंदिर के कपाट
चिंतपूर्णी (ऊना)। श्रावण अष्टमी मेले को लेकर मंदिर के कपाट रविवार रात दो बजे ही खोलने का निर्णय लिया गया है। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर दर्शन किए और आरती में भी हिस्सा लिया। शनिवार शाम को ही श्रद्धालु चिंतपूर्णी पहुंच गए थे। कई पैदल ही मां के दरबार की ओर बढ़ते रहे तो कई वाहनों में पहुंच रहे थे। कई श्रद्धालु मन्नत पूरी होने पर लेटकर, कई घुटनों के बल आगे बढ़ रहे थे तो कई मन्नत पूरी करने की इच्छा से पहुंच रहे थे। समूहों में लोग झंडा लेकर…
Read Moreपुलिस का सहयोग करें लोग : एसपी
आनी (कुल्लू)। कानून व्यवस्था को बनाए रखने और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए आम नागरिक पुलिस का सहयोग करे ताकि प्रदेश व देश में शांति व स्थिरता बनी रहे। यह बात शनिवार को पुलिस अधीक्षक कुल्लू सुरेंद्र वर्मा ने पुलिस थाना आनी में रोड सेफ्टी क्लब व पुलिस सामुदायिक योजना की बैठक के दौरान कही। एसपी ने कहा कि जिला कुल्लू में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चरस तस्करों तथा माफिया से जुडे़ अन्य लोगों पर पुलिस…
Read Moreएमसी, सरकार की लड़ाई में टूटा शिमला का ये सपना?
नगर निगम और सरकार के विवाद में करोड़ों का प्रोजेक्ट पिट गया है। राजधानी में 24 घंटे पीने का पानी और हर घर का सीवरेज कनेक्शन से जुड़ने का सपना टूट गया है। केंद्र सरकार ने नगर निगम के वाटर एंड सीवरेज प्रोजेक्ट को रद कर दिया है। करीब 307 करोड़ के इस प्रोजेक्ट के लिए केंद्र ने नगर निगम को करीब 23 करोड़ रुपये जारी भी किए हैं। जेएनएनयूआरएम की इस योजना को रद करने का फैसला सुनाते हुए केंद्र सरकार ने अब नगर निगम से 23 करोड़ की…
Read Moreलड़की को जबरन ले जा रहे युवक दबोचे
नेरचौक (मंडी)। मनाली से लड़की को भगा ले जा रहे तीन युवकों को बल्हघाटी के चक्कर में दबोच लिया। आरोपी युवक लड़की को जबरन उठा ले जा रहे थे। लड़की के गुमशुदगी का मनाली पुलिस में मामला दर्ज है। डीएसपी हैडक्वार्टर मंडी राजेश कुमार ने पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार चक्कर के पास लड़की कार की खिड़की खोलकर चिल्लाने लगी तो पीछे से आ रही पंजाब की कार ने उसका पीछा शुरू किया। वहीं कार नेरचौक कस्बे से होकर गुजरी तो वहां भी कुछ स्थानीय व्यापारियों ने लड़की को…
Read Moreकारगिल शहीदों को याद करेंगे पूर्व सैनिकों
कारगिल शहीदों को याद करेंगे पूर्व सैनिकों बिलासपुर। कारगिल युद्ध में शहीद हुए रणबांकुरों को पूर्व सैनिक याद करेंगे। बिलासपुर में 26 जुलाई को पूर्व सैनिक कल्याण समिति विजय दिवस कार्यक्रम का आयोजन बिलासपुर के सर्किट हाउस में सुबह 11 बजे करने जा रही है। इस कार्यक्रम में परमवीर चक्र विजेता संजय कुमार और बिग्रेडियर कुशाल ठाकुर भी पहुंचेंगे। समिति की ओर से निमंत्रण पत्र भेजे गए हैं। पूर्व सैनिक कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष सूबेदार प्रकाश चंद ने कहा कि बिलासपुर के चंगर सेक्टर स्थित शहीद स्मारक में विजय…
Read Moreबिना एनओसी नहीं बेच सकेंगे सामान
चंबा। विभागों से एनओसी न मिलने तक चौगान में मिंजर मेले के लिए बनाई गई अस्थायी दुकानों में कारोबारी सामान नहीं बेच सकेंगे। इस बाबत प्रशासन ने ठेकेदार व कारोबारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। बुधवार को एसडीएम बचन सिंह ने चौगान में मिंजर मेले के लिए बनाई गई अस्थायी दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्था का जायजा लिया व जो भी कमियां पाई गईं संबंधित विभागों के अधिकारियों को उन्हें दूर करने के निर्देश जारी किए। गौर रहे कि ‘अमर उजाला’ ने 23 जुलाई को पृष्ठ…
Read Moreपरेशानी का सबब रूसा
चुवाड़ी (चंबा)। स्थानीय कॉलेज में एसएफआई ने आम सभा का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता एसएफआई के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश सरेबाल ने की। इस मौके पर एसएफआई ने छात्रों को संगठन की विचारधारा के बारे में अवगत करवाया। इसके अलावा रूसा प्रणाली के बारे में छात्रों को जानकारी प्रदान की। इकाई सचिव विवेक शर्मा ने बताया कि जब से प्रदेश के कॉलेजों में रूसा प्रणाली को लागू किया गया है, तब से छात्रों को समस्याआें का सामना करना पड़ रहा है। एसएफआई के कैंपस अध्यक्ष अनिल ने बताया कि कॉलेजों में…
Read Moreमांगें न मानी तो होगा आंदोलन
धर्मशाला। मुख्य अध्यापक एवं प्रधानाचार्य संवर्ग अधिकारी संघ जिला कांगड़ा की बैठक धर्मशाला में संघ के अध्यक्ष मनोहर लाल चौधरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संघ के सदस्यों ने सरकार की अनदेखी पर रोष व्यक्त किया। संघ का आरोप है कि छह साल से उनकी मांगों को लंबित रखा गया है। संघ ने चेताया है कि अगर 15 दिन के भीतर उनकी मांगें न मानी गई तो संघ आंदोलन का रास्ता अपनाएगा। बैठक में सदस्यों ने प्रदेश सरकार से प्रदेश में 250 प्रधानाचार्य के रिक्त पदों को भरने, 57…
Read More