घुमारवीं (बिलासपुर)। स्वामी विवेकानंद कॉलेज कल्लरी (घुमारवीं) में एनएसयूआई ने आंदोलन का रुख अख्तियार कर लिया है। कॉलेज की समस्याओें को लेकर एनएसयूआई क्रमिक अनशन पर बैठ गए हैं। एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने कालेज के प्राचार्य जगदीश लाल को 12 सूत्रीय मांग पत्र सौंपकर मांगों को पूरा करने के लिए आवाज बुलंद की है। क्रमिक अनशन पर बैठने से पहले एनएसयूआई कार्यकारिणी की बैठक एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष अरविंद कालिया की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने बताया कि जमा दो की अनुपूरक परीक्षा उतीर्ण करने वाले छात्रों को कॉलेज में प्रवेश नहीं…
Read MoreAuthor: ibindiannews
महिला ने खुद को लगाई आग
घुमारवीं (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं के अंतर्गत गांधी चौक के समीप एक प्रवासी महिला ने कथित तौर पर पति के साथ हुई कहासुनी के बाद तैश में आकर खुद को आग लगा ली। स्वयं पर मिट्टी का तेल छिड़कने के बाद महिला ने आग लगाई। इससे वह बुरी तरह से झुलस गई है। बताया जा रहा है कि उसका 80 प्रतिशत शरीर इस घटना में झुलस गया है। गंभीर हालत को देखते हुए उसे चिकित्सकों ने आईजीएमसी शिमला के लिए रेफर कर दिया है। मुताबिक घुमारवीं में किराये के मकान में…
Read Moreस्कूली बच्चों से भरी ट्रैक्स पलटी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। नारकंडा की शिवान पंचायत में शुक्रवार सुबह स्कूल बच्चों से भरी एक ट्रैक्स दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक मासूम की मौत हो गई है, जबकि 31 घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए कुमारसैन अस्पताल लाया गया, जहां से छात्रों को रामपुर और शिमला के लिए रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह एक टैंपो ट्रैक्स ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल शिवान के बच्चों को लेकर जा रही थी। इसी दौरान गाड़ी पाटी जुब्बल…
Read Moreमटमैला पानी पी रहे लोग
तीसा (चंबा)। ग्राम पंचायत गुआड़ी के गांव सेईपुल में मटमैला पानी आ रहा है। इससे स्थानीय कारोबारियों व राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही यहां के आधा दर्जन से अधिक परिवारों के लिए पेयजल संकट पैदा हो गया है। सेईपुल के लिए गडियसर स्त्रोत से पानी की सप्लाई दी जाती है, लेकिन आईपीएच विभाग द्वारा स्त्रोत के पानी स्टोरेज टैंक नहीं बनाया गया है और सीधे स्त्रोत से पानी की सप्लाई दी जा रही है। ऐसे में बरसात के कारण बारिश होने से पानी में…
Read Moreसरकारी दफ्तरों में गायब मिले आठ कर्मचारी
थुरल/भवारना (कांगड़ा)। सुलह के विधायक एवं सीपीएस जगजीवन पाल ने थुरल में आईपीएच, लोनिवि और बिजली बोर्ड के कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्थानीय आईपीएच दफ्तर में 6 और लोक निर्माण विभाग में दो कर्मचारी नदारद मिले। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देकर अनुपस्थित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगने के आदेश दिए हैं। कहा कि सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की अनुशासनहीनता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद उन्होंने थुरल में खुला दरबार लगा कर लोगों की समस्याओं का निपटारा किया। कहा कि जल्द ही कॉलेज में खाली पदों…
Read Moreएक दर्जन सड़कों पर बस सेवा ठप
कुल्लू। जिले में हो रही बारिश से करीब एक दर्शन सड़कें प्रभावित हुई हैं। इन सड़कों पर बस सेवा ठप होने से करीब 30 पंचायतों की हजारों की आबादी को परेशानी उठानी पड़ रही है। करीब दो सप्ताह से पेश आ रही इस समस्या से लोगों को मीलों का पैदल सफर कर बसें पकड़नी पड़ रही हैं। वहीं, मुख्य मार्ग औट-लुहरी मार्ग नेशनल अथॉरिटी के लिए भी परेशानी का सबब बना हुआ है। जिले के बंजार विस क्षेत्र में बंजार-छतरी वाया गाड़ागुशैणी, बंजार पेखड़ी तथा बंजार जौरी, कुल्लू-मलाणा, कुल्लू-पीज, आनी…
Read Moreसमय पर वेतन न मिलने पर भड़की यूनियन
कुल्लू। सौ मेगावाट की सैंज जल विद्युत परियोजना का निर्माण कर रही हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन कंपनी में कार्यरत वर्कर यूनियन इंटक की बैठक हुई। यूनियन प्रधान प्रकाश चंद की अध्यक्षता में एडिट-1 जंगला विहाली में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान ठेकेदारों के तहत कार्यरत वर्कर्स को समय पर वेतन न मिलने पर यूनियन ने परियोजना प्रबंधन के प्रति कड़ा रोष जताया। यूनियन के मीडिया प्रभारी महेंद्र पालसरा ने बताया कि लेवर कोर्ट के अनुसार सभी दिहाड़ीदारों को महीने की सात तारीख को वेतन मिलना चाहिए। जबकि, इसपरियोजना…
Read Moreऊना कॉलेज में एबीवीपी का हंगामा
ऊना। रूसा के खिलाफ जनरल हाउस की इजाजत नहीं मिलने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ऊना ने जमकर हंगामा किया। शुक्रवार को एबीवीपी के कार्यकर्ता रूसा को लेकर जनरल हाउस करने वाले थे, लेकिन कालेज प्रशासन ने अनुमति देने से मना कर दिया। इस पर कार्यकर्ता भड़क उठे। एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने कालेज प्रशासन, प्राचार्य एवं उपप्रचार्य के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने प्राचार्र्य कार्यालय में जबरन घुसने की भी कोशिश की। लेकिन मौके पर पहुंचे पुलिस दल ने प्राचार्य कार्यालय के दरवाजे को बंद कर दिया। इस…
Read Moreस्कूल की रसोई में सिलेंडर फटा, 7 छात्र झुलसे
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। रामपुर उपमंडल के प्राथमिक स्कूल कोछड़ी की रसोई में रखे मिड डे मील सिलेंडर के ब्लास्ट होने से सात छात्र झुलस गए हैं। इसमें दो को गंभीर हालत में आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है। शिक्षा विभाग ने हादसे की विभागीय जांच के आदेश दे दिए हैं। पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे कुछ बच्चे स्कूल पहुंचे। प्रबंधन ने स्कूल की सभी चाबियां बच्चों के पास दी थीं। छात्रों ने पहले स्कूल के कमरे खोले और उसके बाद रसोई का दरवाजा खोला। इसी दौरान…
Read Moreस्कूली बच्चों से भरी ट्रैक्स पलटी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। नारकंडा की शिवान पंचायत में शुक्रवार सुबह स्कूल बच्चों से भरी एक ट्रैक्स दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक मासूम की मौत हो गई है, जबकि 31 घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए कुमारसैन अस्पताल लाया गया, जहां से छात्रों को रामपुर और शिमला के लिए रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह एक टैंपो ट्रैक्स ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल शिवान के बच्चों को लेकर जा रही थी। इसी दौरान गाड़ी पाटी जुब्बल…
Read More