लाठीचार्ज के एक दिन बाद एक दूसरे पर बरसे नेता

भाजपा कार्यालय के बाहर हुए पथराव और मारपीट पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेमकुमार धूमल ने कहा है कि भाजपा हिमाचल पुलिस को निष्पक्ष मानती है, लेकिन राज्य पुलिस के कुछ लोग जान-बूझकर पार्टी बन रहे हैं और भाजपा के खिलाफ कार्य कर रहे हैं। पहले प्रदर्शन करना और उसके बाद हमला करना सोची-समझी साजिश रही है। इसे एक भिड़ंत के रूप में प्रचारित किया गया, जबकि यह एक हमला था। धूमल ने शुक्रवार को राज्यपाल को कांग्रेस सरकार बर्खास्त करने की मांग करते हुए ज्ञापन देने के बाद पत्रकारों से अनौपचारिक…

Read More

सड़क हादसे में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर की मौत

तारादेवी के पास एक सड़क हादसे में ऊर्जा निदेशालय में कार्यरत सहायक अधिशाषी अभियंता राजेश वर्मा की मौत हो गई। हादसे में उनकी पत्नी रजनी (38) और दो बेटियां श्रौया (11) और श्रेया (9) घायल हो गए। इन्हें उपचार के लिए आईजीएमसी अस्पताल लाया गया है। इनकी हालत खतरे से बाहर है। राजेश वर्मा ठियोग के बलावग के रहने वाले थे। पुलिस के मुताबिक, हादसा देर रात करीब एक बजे हुआ। राजेश वर्मा अपनी कार में चंडीगढ़ से शिमला की ओर सपरिवार आ रहे थे। तारादेवी के पास उनकी कार…

Read More

ISBT में हुए ब्लाइंड मर्डर केस में चौंकाने वाला खुलासा

आईएसबीटी में हुए दो ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी स्मार्ट पुलिस ने सुलझा दी है। कत्ल की वारदात को अंजाम देने के आरोप में एक नेपाली गिरोह के चार आरोपियों को पुलिस ने कुल्लू में धर दबोचा है। एक मोबाइल सिम की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में कामयाब हुई। इस सुराग के आधार पर पुलिस ने जरा भी देर नहीं लगाई और एएसपी सिटी की अगुवाई में एक टीम कुल्लू पहुंची और आरोपियों को पकड़ लिया। इनके दो साथियों की तलाश पुलिस कर रही है। शिमला पुलिस के हाथ…

Read More

महिला ने किया मासूम का अपहरण, मांगे 15 लाख

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब से सटी त्रिलोकपुर रोड कॉलोनी में एक कारोबारी के छह साल के बच्चे का अपहरण कर लिया गया। लगभग 15 घंटे बाद एक महिला ने फोन कर 15 लाख रुपये की फिरौती मांगी। फोन की लोकेशन हरियाणा के नारायणगढ़ के बस्सी गांव की बताई जा रही है। फोन अब स्विच ऑफ आ रहा है। कालाअंब थाना पुलिस ने सूचना पर मामला दर्ज कर अपहरणकर्ताओं की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार वीरवार शाम को रामेश्वर शर्मा का बेटा केशव…

Read More

बुजुर्ग दंपत्ति ने निभाई कसम, एक साथ छोड़ी दुनिया

तेरे संग प्यार मैं नहीं तोड़ना, तेरे पीछे पड़े चाहे जग छोड़ना, नागिन फिल्म का यह गाना सलोह में उस समय चरितार्थ हो गया, जब गांव में स्वतंत्रता सेनानी और उनकी पत्नी ने एक ही रात में अपनी देह त्याग दी। इलाके में इन दोनों के निधन का पता चलते ही शोक की लहर दौड़ गई। साथ ही लोगों में वृद्ध अवस्था में पति-पत्नी की एक साथ मौत होना भी चरचा में रहा। दोनों का दाह संस्कार तोपों की सलामी देकर प्रशासनिक तरीके से किया गया। प्रशासन की ओर से…

Read More

पापा कहते थे, मां ज्वाला को नहीं छोड़ूंगा

ज्वालामुखी इलाके के एकांत में बसे गंजुए दा बाग के घर में रहने वाले बुजुर्ग दंपति में से धर्मवीर धर्माणी की तो मौके पर ही लुटेरों के हमले से मौत हो गई लेकिन इस घटना के बाद रात को उनकी पत्नी संतोष धर्माणी को होश न आता उनके साथ भी अनहोनी हो सकती थी। रात एक बजे हुई इस घटना से शहर के लोग स्तब्ध हैं। प्रत्यक्षदर्शीयों के मुताबिक उन्हे संतोष देवी की चीखने की जोर जोर से आवाजें सुनाई दीं तो वे घर की ओर दौड़े। वहां पर बुजुर्ग…

Read More

जंगल में मिला युवती का शव, सनसनी

सिरमौर जिले के संगड़ाह थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार को एक युवती का शव जंगल में मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि लड़की कुछ दिनों से घर से गायब थी। ग्रामीणों का कहना है कि युवती ने जंगल में फंदा लगाकर आत्महत्या की है। एएसपी एनएस नेगी ने बताया कि गनोग गांव की एक 20 वर्षीय युवती किरण कुछ समय से गायब थी जिसका शव शुक्रवार को किसी व्यक्ति ने जंगल में देखा और इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। संगड़ाह थाना से पुलिस की टीम…

Read More

खिलाड़ियों संग किया जा रहा मजदूरों से भी बुरा बर्ताव

जिस राज्य में खिलाड़ियों के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने पर नौकरी और मोटी पुरस्कार राशि की बारिश कर दी जाती है, वहीं राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दौरान उन्हें एक दिन में तीन वक्त के भोजन के लिए सिर्फ सौ रुपये दिए जाते हैं। ऐसे में पेट काटकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने की आस बेमानी ही मानी जा सकती है। अतिरिक्त शिक्षा खेल विभाग की ओर से आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय और राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए एक खिलाड़ी की खुराक की कीमत 100 रुपये…

Read More

आ गई एचएएस की परीक्षा, जल्दी करें आवेदन

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने प्रशासनिक सेवा परीक्षा (एचएएस) 2015 की परीक्षा के लिए आवेदन मांगे हैं। एचएएस के चार, एचपीएस के पांच, तहसीलदार के पांच, बीडीओ के आठ, डीटीओ के दो और ईटीओ के छह पद भरे जाएंगे। आयोग के सचिव बीसी बडालिया ने कहा है कि इन पदों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। 31 मई 2015 तक जो रिक्तियां और मिलेंगी, उन्हें भी भरा जाएगा। ऑनलाइन आवेदन 28 फरवरी को 11 बजकर 59 मिनट तक किए जा सकेंगे।

Read More

सावधान! एटीएम में आपसे भी हो सकती है ऐसी ठगी

एटीएम कार्ड के जरिए शातिर आए दिन नए नए तरीके निकालकर लोगों के पैसे साफ कर रहे हैं। ज्यादातर वो लोग ठगी के शिकार होते हैं जिन्‍हें या तो एटीएम यूज की पूरी जानकारी नहीं होती या फिर जो एटीएम में जाकर दूसरों की मदद लेते हैं। ठगी की ये वारदात भी ऐसी ही है। पहले तो इस शख्स ने एटीएम में कार्ड डालकर पैसे निकालने की कोशिश की। मगर जब पैसे नहीं निकले तो एटीएम पहुंचे दूसरे आदमी से मदद ले ली। इस आदमी ने मदद भी की लेकिन…

Read More