कुल्लू शहर के एक होटल से देह व्यापार की मुख्य सरगना समेत पकड़ी गई अन्य लड़कियों से पुलिस कड़ी पूछताछ कर रही है। एएसपी निश्विंत सिंह नेगी ने कहा कि पुलिस रिमांड पर लिए गए तीनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है। पुलिस पता लगाने में जुटी है कि इस होटल में और कहां-कहां से लड़कियां बुलाई जाती हैं। पुलिस को आशंका है कि इस गिरोह के तार दूसरे राज्यों से जुड़े भी हो सकते हैं। पुलिस के मुताबिक इस धंधे में लड़कियों को मजबूरी में धकेला जाता…
Read MoreAuthor: ibindiannews
पानी के रिसाब से रोहतांग टनल को खतरा बरकरार
मनाली बीआरओ के डीजी लेफ्टिनेंट जनरल आरएम मित्तल ने बीआरओ रोहतांग प्रोजेक्ट, स्मैक, स्ट्रॉवेग और एफॅकान कंपनी के अधिकारियों के साथ रोहतांग सुरंग के साउथ पोर्टल का दौरा किया। उन्होंने चीफ इंजीनियर ब्रिगेडियर मनोज के साथ सेरी नाले के कारण सुरंग में हो रहे पानी के रिसाव को लेकर भी चर्चा की। ब्रिगेडियर मनोज ने डीजी को बताया कि पानी के रिसाव से होने वाली दिक्कत का सफर अब मात्र 15 मीटर ही रह गया है। सेरी नाले को पार करते ही टनल की खुदाई का कार्य सुचारु रूप से…
Read Moreहरोली हल्का होगा विकास का माडल : अग्निहोत्री
उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली हलके को विकास माडल बनाने के अलावा यहां स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है। सरकार घर द्वार पर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाने के लिए कृतसंकल्प है। उद्योग मंत्री वीरवार को खड्ड गांव में पीएचसी का शुभारंभ, हीरां में उद्योग विभाग की ओर से 15 लाख की लागत से निर्मित बाबा बंदा सिंह बहादुर वर्षाशालिका का लोकार्पण और बाथू में 75 लड़कियों को सिलाई मशीनें प्रदान करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उद्योग…
Read Moreशादी का झांसा देकर युवती से बलात्कार
कुल्लू पर्यटन नगरी मनाली के एक होटल में सोलन की एक युवती के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। दुराचार करने वाला आरोपी युवती का दोस्त बताया जा रहा है, जो दुराचार करने के बाद फरार हो गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोलन की एक युवती (18) ने मामला दर्ज करवाया है कि उसके दोस्त ने उसके साथ मनाली के एक होटल में शादी का झांसा देकर दुराचार किया। युवती का दोस्त उसे बाईपास सब्जी मंडी सोलन से 29 अक्तूबर को शादी का झांसा देकर भगाकर…
Read Moreसांसद अनुराग ठाकुर पर आरोप तय
धर्मशाला सीजेएम कोर्ट धर्मशाला ने शनिवार को हमीरपुर से सांसद एवं बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर पर विजिलेंस थाने में नारेबाजी और क्रिकेट स्टेडियम में अतिक्रमण मामलों में आरोप तय कर दिए हैं। दोनों मामलों में अनुराग ठाकुर को पांच हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दी गई है। नारेबाजी मामले में पूर्व मंत्री समेत 7 अन्य के खिलाफ भी आरोप दायर किए गए। कोर्ट ने मामले की सुनवाई 26 फरवरी को तय की है। विजिलेंस थाना धर्मशाला में हुई नारेबाजी मामले की सुनवाई सीजेएम धर्मशाला बीरेंद्र ठाकुर की कोर्ट…
Read Moreमुख्यमंत्री ने कहा संवैधानिक प्रमुख है राज्यपाल ले सकते है बैठक
शिमला राज्यपाल मामले में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि इस मामले को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है ! वीरभद्र सिंह ने कहा है कि राज्यपाल इस तरह की बैठक कर सकते हैं। बात का बतंगड़ बनाया जा रहा है। जानकारी लेने के लिए राज्यपाल अधिकारियों को पूछ सकते हैं। इसमें असंवैधानिक कुछ नहीं है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह शनिवार को कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन शिमला में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि राज्यपाल संवैधानिक प्रमुख हैं। उनका अपना दायरा…
Read Moreअब दिल्ली HC वीरभद्र सिंह के मामले में करेगा सुनवाई
नई दिल्ली: आय से अधिक संपत्ति के मामले में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय में दायर की गई याचिका पर सुनवाई अब 3 दिसम्बर को होगी। मामले की आगामी सुनवाई में दिल्ली उच्च न्यायालय इस याचिका पर फैसला लेगा कि यह जनहित याचिका सुनने योग्य है या नहीं। न्यायमूर्ति बी.डी. अहमद व न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा की खंडपीठ के समक्ष वीरभद्र सिंह की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल पेश हुए। सुनवाई के दौरान उन्होंने दलील दी कि उस अर्जी पर…
Read More17 साल बाद कोर्ट के सख्त आदेश पर मिला मुआवजा
ऊना 17 वर्षों की लंबी लड़ाई के बाद आखिरकार हिमाचल के दो किसानों को उनकी जमीन का मुआवजा मिल ही गया। अदालत के सख्त आदेशों के बाद रेलवे विभाग को मुआवजे की राशि देने को मजबूर होना पड़ा। मेला राम और मदन लाल इसके लिए तहेदिल से अदालत का शुक्रिया अदा कर रहे हैं। अगर कोर्ट इस मामले में जनशताब्दी को किसानों के हवाले करने का ऐतिहासिक फैसला नहीं सुनाता तो शायद आज भी रेलवे विभाग के कानों में जूं तक नहीं रेंगती। उत्तर रेलवे ने किसानों के मुआवजे का…
Read Moreप्रदेश सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
शिमला हिमाचल प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। प्रदेश सरकार की ओर से सोमवार देर शाम राज्य के सात आईएएस और 42 एचएएस अफसरों के तबादले आदेश जारी किए हैं। लंबे समय से इस फेरबदल की संभावना जताई जा रही थी। सिविल सर्विसेज बोर्ड की 29 अप्रैल को होने वाली बैठक के ठीक पहले यह स्थानांतरण आदेश जारी हुए हैं। आईएएस वीर सिंह ठाकुर को एससी, ओबीसी एवं अल्प संख्यक मामलों का निदेशक, आईएएस ललित जैन मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीबीएनडीए बद्दी, आईएएस आर मिलिंग ठाकुर को एडीसी मंडी,…
Read Moreखाली पदो को भरने के लिए चार मई को लिखित परीक्षा
हमीरपुर प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने खाली पद भरने को लिखित परीक्षा की तारीख जारी कर दी है। विवि चार मई को लिखित परीक्षा लेगा। इसके लिए ब्वॉयज स्कूल हमीरपुर में प्रदेश का एकमात्र परीक्षा केंद्र स्थापित किया है। विवि में सहायक रजिस्ट्रार, कंप्यूटर असिस्टेंट-क्लर्क, क्लर्क, सिस्टम एनालिस्ट, प्रोग्रामर, असिस्टेंट अकाउंटेंट का पद भरा जाना है। बीते माह तकनीकी विवि ने प्रदेश भर के बेरोजगार युवाओं से आवेदन आमंत्रित किए थे। इसके बाद आवेदनों की छंटनी कर योग्य आवेदकों को परीक्षा के लिए रोलनंबर भेज दिए हैं। विवि के रजिस्ट्रार…
Read More