सुषमा स्वराज के सम्मान में दिल्ली सरकार ने घोषित किया दो दिन का राजकीय शोक

नई दिल्ली सुषमा स्वराज अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो) – फोटो : सोशल मीडिया देश की पूर्व विदेश मंत्री, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री, प्रखर वक्ता और ओजस्वी व्यक्तित्व की धनी सुषमा स्वराज का मंगलवार रात निधन हो गया। उनके अचानक निधन से पूरा देश स्तब्ध है। वह कुछ ऐसे नेताओं में शुमार हैं जिसे हर पार्टी से प्यार मिला है। यही वजह है कि दिल्ली सरकार ने उनके सम्मान में राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को दो दिवसीय शोक का एलान किया है। सुषमा स्वराज का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से…

Read More

पीडब्ल्यूडी में बड़े पैमाने पर कार्टेल बनाकर छह हजार करोड़ के टेंडर हड़पे, हड़कंप मचा, होगी जांच

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में छह हजार करोड़ रुपये के कामों के लिए हुए ई-टेंडरों की जांच कराई जाएगी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसके लिए आदेश दे दिए हैं। बड़े पैमाने पर कार्टेल (ठेकेदारों का समूह) बनाकर ठेके हथियाने की जानकारी मिलने पर यह फैसला किया गया है। इसकी भनक लगते ही विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। मुख्यमंत्री ने पीडब्ल्यूडी में दो वर्षों में किए गए निर्माण कार्यों के लिए हुए ई-टेंडर के ऑडिट कराने के आदेश दिए हैं। पीडब्ल्यूडी के सचिव रंजन कुमार…

Read More

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, बताया बड़ी क्षति

सुषमा स्वराज भारतीय जनता पार्टी की कद्दावर नेता व पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का मंगलवार की देर रात हृदयघात से निधन हो गया। इस खबर से देश व उत्तर प्रदेश में माहौल शोक से भर गया। दिन में जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने की बधाई ट्विटर पर देने वाली सुषमा स्वराज को देर शाम गंभीर हालात में दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। उनके निधन पर देश व प्रदेश के कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सुषमा स्वराज एक…

Read More

मोदी के वो नवरत्न, जिनकी मेहनत से साकार हुई अनुच्छेद-370 की विदाई

पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जब 26 जून को कश्मीर का दौरा किया था, उस वक्त खबरें आई थीं कि वे अमरनाथ यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने के साथ जम्मू-कश्मीर पुलिस के शहीद अधिकारी निरीक्षक अरशद अहमद खान के परिजनों से मिलेंगे। लेकिन उनका यह दौरा ‘धारा-370’ को खत्म करने की दिशा में पहला कदम था। जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने खास नौ लोगों को धारा-370 की विदाई का खाका तैयार करने की जिम्मेदारी दी। घोषणा पत्र में छह बार…

Read More

लक्की ड्रॉ के नाम पर दर्जनों लोगों के हड़प लिए 28 लाख, कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज

कोटखाई (शिमला) जिला शिमला के कोटखाई में लॉटरी के नाम पर दर्जनों लोगों से करीब 28 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई है। जिस एजेंट के माध्यम से लोगों ने सोलन की कंपनी के खातों में पैसा जमा कराया था उसने कोटखाई थाने में ठगी का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने शिमला, सोलन और चंडीगढ़ के चार कंपनी संचालकों को नामजद किया है। पुलिस के अनुसार पांदली के विरेंद्र चौहान ने बताया कि वह कोटखाई बाजार में इलेक्ट्रानिक्स की दुकान चलाता है। करीब दो साल पहले सोलन के शालाघाट की महालक्ष्मी…

Read More

1604 होम स्टे की ऑनलाइन बुकिंग में मदद करेगी हिमाचल सरकार

 शिमला हिमाचल के ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यटन के विकास को जयराम सरकार 1604 होम स्टे की ऑनलाइन बुकिंग में मदद करेगी। राज्य पर्यटन विकास निगम की वेबसाइट से होम स्टे की बुकिंग करवाने की तैयारी शुरू की गई है। होम स्टे चलाने वालों से इसके लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। सोमवार को अतिरिक्त मुख्य सचिव पर्यटन रामसुभग सिंह ने इस योजना को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। इस संदर्भ में सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा। पर्यटन विभाग के सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विभागीय अधिकारियों…

Read More

30 हजार उपभोक्ताओं को राहत, सस्ते राशन के कोटे में बढ़ोतरी

 शिमला फाइल फोटो राजधानी शिमला के एपीएल परिवारों को अगस्त माह में राशन का बढ़ा हुआ कोटा मिलेगा। अतिरिक्त कोटा मिलने से शिमला शहर के करीब 30 हजार राशनकार्ड धारकों को इसका सीधा लाभ होगा। इस माह लोगों को डिपो में 6 किलो चावल और साढ़े बारह किलो आटा दिया जाएगा। शहर में 55 के करीब राशन डिपो हैं।  रोजाना राशन लेने के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ी रहती है। जुलाई माह में उपभोक्ताओं को साढ़े पांच किलो चावल और 12 किलो आटा दिया गया था लेकिन अगस्त में आटा…

Read More

हिमाचल में बिजली कनेक्शन दोबारा लेने की फीस छह गुना बढ़ी

 शिमला/कुल्लू हिमाचल में बिजली कनेक्शन दोबारा जुड़वाने की फीस छह गुना बढ़ गई है। घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली के रि-कनेक्शन के लिए अब 40 के बजाय 250 रुपये चुकाने होंगे। उद्योगों के लिए फीस में 500 रुपये की बढ़ोतरी की है। पहली अगस्त से पूरे प्रदेश में नई दरें लागू हो गई हैं। बिजली बोर्ड के प्रबंध निदेशक जेपी काल्टा ने बताया कि राज्य विद्युत नियामक आयोग के आदेशानुसार रि-कनेक्शन की दरों में बढ़ोतरी की गई है। समय पर बिजली बिल अदा न करने वाले घरेलू उपभोक्ताओं का अब…

Read More

हिमाचल में कश्मीरियों की सुरक्षा बढ़ी, जम्मू के लिए बस सेवा बंद

 शिमला/धर्मशाला/चंबा जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 खत्म करने के बाद तनाव के मद्देनजर हिमाचल में सुरक्षा व्यवस्था चौकस कर दी गई है। प्रदेश में रह रहे कश्मीरियों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस और प्रशासन हाई अलर्ट पर है। खासकर जम्मू से सटे चंबा, कांगड़ा और लाहौल में निगरानी बढ़ाई गई है। शक्तिपीठों-मंदिरों और बिजली प्रोजेक्टों में भी सतर्कता बरती जा रही है। नाकों पर चेकिंग हो रही है। इसी बीच, हिमाचल पथ परिवहन निगम ने सोमवार को जम्मू, कटड़ा और उधमपुर जाने वाली तेरह बसें पठानकोट में ही रोक…

Read More

एनएमसी विधेयक के विरोध में आईएमए की राष्ट्रव्यापी हड़ताल आठ को

एनएमसी विधेयक के विरोध में आईएमए की राष्ट्रव्यापी हड़ताल आठ को

 नई दिल्ली डॉक्टरों की हड़ताल एनएमसी विधेयक के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने एक बार फिर राष्ट्रव्यापी हड़ताल करने का फैसला लिया है। आईएमए की आपातकालीन विस्तारित एक्शन कमेटी ने आगामी बृहस्पतिवार को देशभर में हड़ताल करने की घोषणा की है। एसोसिएशन 8 अगस्त को सुबह 6 बजे से अगले दिन सुबह 6 बजे तक कोई भी सेवा प्रदान नहीं करेगा। आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ शांतनु सेन ने बताया कि एनएमसी बिल 2019 को मेडिकल क्षेत्र में स्वीकार नहीं किया जाएगा। यह आर्थिक रूप से कमजोर ग्रामीण…

Read More