हमीरपुर सूबे के युवाओं का इंजीनियरिंग से रुझान घटने लगा है। निजी कॉलेजों में तो सीटें खाली रहती ही हैं, लेकिन पहली बार सरकारी कॉलेजों में भी सीटें नहीं भरी जा सकी हैं। प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के अधीन प्रदेश में करीब 44 कॉलेज हैं। यहां इंजीनियरिंग, एमबीए, एमसीए और फार्मेसी समेत अन्य तकनीकी विभागों में शिक्षा दी जा रही है। तकनीकी विवि ने जुलाई से इन कॉलेजों में सीटें भरने को तीन चरणों में काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की थी। तीन राउंड के बाद भी खाली रहीं सीटें भरने को…
Read MoreAuthor: ibindiannews
सीएम जयराम ने स्वतंत्रता दिवस के मौके परकर्मचारियों-पेंशनरों को दिया बड़ा तोहफा
शिमला राजधानी शिमला में आज राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया। पुलिस, गृह रक्षा, एनसीसी, एनएसएस, इंडियन स्काउट एंड गाइड और आईटीबीपी जवानों की टुकड़ियों ने मार्चपास्ट की सलामी दी। भव्य परेड के बाद होमगार्ड के जवानों की ओर से बैंड डिस्पले भी किया गया। जवानों की ओर से विभिन्न करतब दिखाए गए। समारोह में पांच जिलों के सांस्कृतिक दल और शहर के विभिन्न स्कूलों के छात्रों की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। भव्य परेड आकर्षण का केंद्र रही। भव्य…
Read More70 साल के इतिहास में पहली बार तीनों सेनाओं को मिलेगा ‘सेनापति’
स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों सेनाओं को लेकर बड़ा एलान किया है। तीनों सेनाओं में बेहतर तालमेल किए एक नए पद का गठन किया जाएगा। सरकार सीडीएस (चीफ ऑफ डिफेंस) का पद गठन करेगी। सीडीएस तीनों सेनाओं का ‘सेनापति’ होगा। इससे तीनों सेनाओं में तालमेल बढ़ेगा साथ ही तीनों सेनाओं की ताकत भी बढ़ेगी। पीएम मोदी ने कहा कि हमारे देश में सैन्य व्यवस्था, सैन्य शक्ति और सैन्य संसाधन में सुधार पर लंबे अरसे से चर्चा चल रही है। कई कमीशनों के रिपोर्ट आए।…
Read Moreदेशभक्ति में डूबा वाघा-अटारी बॉर्डर, लोगों ने लगाए ‘भारत माता की जय’ के नारे
नई दिल्ली देश आज 73वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस खास मौके पर पूरे देश में कार्यक्रमों का ओयाजन किया गया है। साथ ही आज देश भाई-बहनों का पर्व रक्षा बंधन भी मना रहा है। पूरे देश में आज स्वतंत्रता की खुशियां मनाई जा रही है। भारत और पाकिस्तन की सीमा पर स्थित वाघा बॉर्डर पर स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। बता दें कि अटारी पंजाब के अमृतसर में स्थित हैं, जबकि वाघा लाहौर में स्थित हैं। लोग पूरे जोश उल्लास के साथ वाघा बॉर्डर…
Read Moreएक देश, एक चुनाव पर पीएम मोदी का जोर, कहा- अब एक देश, एक संविधान
न्यूज डेस्क प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 73वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक देश एक चुनाव के अपने विचार को आगे बढ़ाया। उन्होंने देश को संबोधित करते हुए कहा कि देश के एकीकरण की प्रक्रिया हमेशा चलती रहनी चाहिए। प्रधानमंत्री ने अपनी सरकार में देश के एकीकरण की प्रक्रिया की दिशा में उठाए गए कदमों की चर्चा की। उन्होंने कहा, “हमने जीएसटी के माध्यम से वन नेशन, वन टैक्स के सपने को साकार किया है। उसी प्रकार पिछले दिनों ऊर्जा के क्षेत्र में वन नेशन, वन ग्रिड…
Read Moreस्वतंत्रता दिवस पर बच्चों ने कहा अनुच्छेद 370 को ‘नो’, तस्वीरों में देखें नए कश्मीर का जश्न
जम्मू, जम्मू-कश्मीर के एडीजी (कानून-व्यवस्था) मुनीर अहमद खान ने कहा है कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की ओर से घाटी में शांति को भंग करने का लगातार प्रयास किया जाता है। जब कभी कश्मीर में व्यापक पैमाने पर कानून-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होती है तो पाकिस्तान की ओर से दुष्प्रचार शुरू कर दिया जाता है। उसके ऐसे सभी प्रयास नाकाम कर दिए जाते हैं। जल्द ही इसके परिणाम सामने आएंगे। फर्जी खबरें तथा गलत सूचनाएं प्रसारित करने वाले ट्विटर अकाउंट चिह्नित कर लिए गए हैं। इनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी…
Read Moreविधानसभा मानसून सत्र के लिए सचिवालय में पहुंचे रिकॉर्ड प्रश्न
शिमला विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के लिए 859 सवाल आए हैं। 11 दिन के इस सत्र के लिए राज्य विधानसभा सचिवालय में रिकॉर्ड प्रश्न पहुंचे हैं। यह जानकारी देते हुए प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि ये किसी भी मानसून सत्र में संभवतया सबसे ज्यादा होंगे। 19 अगस्त से शुरू होने जा रहा यह सत्र 31 अगस्त तक चलेगा। डॉ. बिंदल ने बुधवार को प्रेस गैलरी कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि उन्हें मिले 859 सवालों में…
Read Moreपूर्व मंत्री और विधायक अनिल शर्मा को पार्टी से निकाला
शिमला भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व मंत्री और मंडी से विधायक अनिल शर्मा को पार्टी से निकाल दिया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने बताया कि अनिल शर्मा को पार्टी की सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है। अब उनके परिवार का कोई भी सदस्य भाजपा का सदस्य नहीं है। सूत्रों के अनुसार भाजपा को कुछ वीडियो फुटेज और दस्तावेज मिले हैं जिसमें लोकसभा चुनाव के दौरान वह अपने बेटे आश्रय शर्मा के पक्ष में प्रचार करते नजर आ रहे हैं। अनिल शर्मा को पार्टी से निष्कासित करने के बाद…
Read Moreकमांडिंग अफसर को इंचार्ज लिखे जाने पर भड़के कर्नल, लिखा- एसपी साहब, यह आपका कोई पुलिस थाना नहीं…
हमीरपुर Updated Thu, सांकेतिक तस्वीर पुलिस अधीक्षक कार्यालय से एनसीसी यूनिट के कमांडिंग आफिसर के नाम भेजे गए एक पत्र पर कर्नल रैंक के सैन्य अफसर भड़क गए। जिला मुख्यालय हमीरपुर में स्थित 4-हिमाचल प्रदेश (स्वतंत्र) कंपनी एनसीसी यूनिट के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल एम बख्शी के नाम से जारी पत्र पर एनसीसी इंचार्ज लिख दिया गया था। दो अगस्त को यह पत्र स्वतंत्रता दिवस पर परेड के लिए एनसीसी कैडेट्स भेजने के लिए लिखा गया। कर्नल बख्शी ने एनसीसी इंचार्ज लिखे जाने पर आपत्ति जताई। उन्होंने पुलिस अधीक्षक के नाम नौ…
Read Moreसरकारी स्कूलों में देशभक्ति की पढ़ाई करेंगे बच्चे, सीएम केजरीवाल ने की घोषणा
नई दिल्ली अरविंद केजरीवाल दिल्ली के सरकारी स्कूलों में अगले साल से देशभक्ति पाठ्यक्रम लागू किया जाएगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसकी घोषणा की है। पाठ्यक्रम के तहत बच्चों को देश पर गर्व करना, देश की समस्याओं के समाधान में जिम्मेदारी लेना और देश के लिए कुर्बानी देने का के जज्बे को सिखाया जाएगा। पाठ्यक्रम तैयार करने के लिए देशभर से लोगों के इनपुट लिए जाएंगे। इनके आधार पर सरकारी स्कूलों के शिक्षक व प्रिंसिपल ही इसे तैयार करेंगे। दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों में संविधान…
Read More