उन्नाव दुष्कर्म के आरोपी विधायक कुलदीप सेंगर की जेल में मदद करने वाले सीबीआई के निशाने पर हैं। सीबीआई अब यह पता लगा रही है कि सीतापुर जेल में बंद विधायक कुलदीप सेंगर और लखनऊ जेल में बंद उनके भाई अतुल सेंगर से कौन-कौन लोग कितनी बार मिलने गया। इन मुलाकातों को कराने में कौन-कौन से जेल कर्मियों ने मदद की। जेल में मोबाइल व अन्य सुविधाएं मुहैया कराने में पूर्व में उन्नाव जेल में तैनात रहे एक बंदीरक्षक की भी अहम भूमिका रही है। दुष्कर्म पीड़िता के रायबरेली जिले में हुए…
Read MoreAuthor: ibindiannews
सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस बोबड़े ने मुकदमे से पहले मध्यस्थता पर दिया जोर
जस्टिस शरद बोबड़े – फोटो : social media खास बातें सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश शरद बोबड़े ने मुकदमे से पहले मध्यस्थता की जरूरत पर जोर दिया है। सही तरीके को कानूनी सहायता प्रणाली की तरह इस्तेमाल किया जाना चाहिए ताकि लोगों को जल्द से जल्द न्याय मिलना सुनिश्चित किया जा सके। बोबड़े ने कहा कि समाज के वंचित वर्गों को प्रदान की गई कानूनी सहायता से उन्हें अपनी आवाज सुनने में मदद मिली है। उच्चतम न्यायालय (सुप्रीम कोर्ट) के न्यायाधीश शरद बोबड़े ने मुकदमे से पहले मध्यस्थता की जरूरत पर जोर दिया है। इस…
Read Moreयोगी मंत्रिमंडल का पहला विस्तार कल, आधा दर्जन नए चेहरे होंगे शामिल, राजभवन में होगा शपथ ग्रहण
लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व राज्यपाल आनंदीबेन योगी मंत्रिमंडल का पहला विस्तार कल सुबह 11 बजे राजभवन में होगा। इसे लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके पहले मुख्यमंत्री योगी के भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के साथ शुक्रवार को अचानक दिल्ली जाने और वहां से लौटकर मुख्यमंत्री के शनिवार की शाम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात के बाद अटकलें और तेज हो गई थीं। सूत्रों के अनुसार, आधा दर्जन नए चेहरों का मंत्रिमंडल में शामिल होना तय माना जा रहा है और करीब इतने ही मंत्री…
Read Moreमोदी दो दिवसीय भूटान दौरे से स्वदेश लौटे, एयरपोर्ट पर लेने पहुंचे विदेश मंत्री एस जयशंकर
डेस्क भूटान का दो दिवसीय आधिकारिक दौरा समाप्त करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को भारत लौटे। हवाई अड्डे पर विदेश मंत्री एस जयशंकर उनको लेने के लिए पहुंचे। इस दो दिवसीय यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने के लिए देश के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की।
Read Moreजम्मू-कश्मीरः पाक ने फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन, भारी गोलाबारी में 10 साल की बच्ची घायल
जम्मू पाकिस्तानी सेना ने रविवार को पुंछ जिले के मेंढर सब डिवीजन में संघर्षविराम का उल्लंघन किया। इस दौरान ग्रामीणों को निशाना बनाते हुए सीमा पर बसे गांवों पर गोले दागे। इससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया था। इसी दौरान मनकोट तहसील के एक गांव निवासी 10 साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भारतीय सेना इसका मुंहतोड़ जवाब देते हुए जवाबी कार्रवाई कर रही है। यह भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीरः फिर से बंद कर दी गई मोबाइल और इंटरनेट…
Read Moreरक्षामंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, अगर पाक से बातचीत होगी तो सिर्फ पीओके पर
पंचकूला/कालका जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35-ए हटाने से बौखलाए पाकिस्तान को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि पाक से अब सिर्फ पीओके पर बात होगी। सरकार के इस फैसले से देश में जहां खुशी की लहर है, वहीं पड़ोसी देश पाक बौखला गया है। वह दुबला होता जा रहा है। उसका हाजमा खराब हो गया है। अब वह दुनिया के देशों का दरवाजा खटखटा रहा है। राजनाथ सिंह ने कहा कि हमने क्या अपराध कर दिया? पाक अब भी रुक-रुककर धमकी दे रहा…
Read Moreकमलनाथ और शिवराज के बीच ट्विटर पर छिड़ी जंग, मध्यप्रदेश के हालात को लेकर हुई बहस
भोपाल कमलनाथ-शिवराज सिंह चौहान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बीच ट्विटर पर जंग छिड़ गई है। शिवराज ने एक के बाद एक लगातार कई ट्वीट कर राज्य सरकार को घेरा। जिसपर कमलनाथ ने पलटवार किया। शिवराज ने कहा, “सतना में मासूम की अपहरण बाद हत्या की घटना हृदय विदारक है। आत्मा हिल गई। पहले भी सतना में दो मासूम भाइयों की अपहरण के बाद हत्या हुई थी, लेकिन सरकार उसके बाद भी नहीं चेती”। “प्रदेश में कानून-व्यवस्था कहीं नहीं है। सरकार अब तो आंखें…
Read Moreविराट के लिए बेहद खास है आज की तारीख, 11 साल पहले इसी दिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किया था डेब्यू
स्पोर्ट्स डेस्क भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली दुनिया के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों में से एक माने जाते हैं। ‘रनमशीन’ नाम से मशहूर विराट कोहली के लिए 18 अगस्त का दिन बेहद खास होता है। दरअसल, आज ही के दिन 11 साल पहले (18 अगस्त 2008) को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। विराट ने श्रीलंका के खिलाफ दांबुला के मैदान पर अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज किया था और पहली बार वह टीम इंडिया की नीली जर्सी पहनकर उतरे थे। विराट ने अपने पहले मैच में गौतम गंभीर के…
Read Moreभारी बारिश से पांच नेशनल हाईवे समेत 850 से ज्यादा सड़कें बंद, 23 लोगों की मौत
शिमला बारिश में बहा हाईवे हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से तबाही मच गई है। जानमाल का भारी नुकसान होने की खबर है। कई जगह बादल फटने की सूचना है। प्रदेश में आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। अब तक 23 लोगों की मौत हो गई है। प्रदेश में एक पर्यटक, मां-बेटियों और दादा-पोती समेत 21 लोगों की जान चली गई है। दो लोगों के शव अभी बरामद नहीं हुए हैं। दर्जनों लोग घायल हुए हैं। शिमला में दस, सोलन में पांच, चंबा-कुल्लू में तीन-तीन और बिलासपुर-सिरमौर जिलों…
Read Moreजूडो में स्वर्ण, कुश्ती में कांस्य पदक विजेता रानी बनीं एएसआई
शिमला प्रदेश पुलिस विभाग ने पांचवीं आईआरबी बस्सी जिला बिलासपुर में महिला हेडकांस्टेबल पद पर तैनात रानी को एएसआई पदोन्नत किया है। रानी को यह पदोन्नति 21वीं महिला नेशनल कुश्ती मुकाबले में कांस्य पदक जीतने के बाद दी गई है। यह प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश के गौंडा में 29 नवंबर 2018 से 2 दिसंबर 2018 तक आयोजित की गई थी। इसके अलावा आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम में 3 से 7 जनवरी 2019 को आयोजित सीनियर राष्ट्रीय जूडो चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया था। साथ ही रानी…
Read More