अधिकारी ने पंचायत सचिव को मंच पर ही जड़ दिए थप्पड़

 शिमला/ऊना अधिकारी ने पंचायत सचिव को मंच पर ही थप्पड़ जड़ दिए। मामला हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले का बंगाणा का है। मिली जानकारी के मुताबिक मंत्री के कार्यक्रम से निकलते ही अधिकारी पंचायत सचिव पर बरस पड़े। कार्यक्रम में महिला ने शादी का प्रमाण पत्र मांगने के मामले की शिकायत की थी। पंचायत कर्मियों ने अधिकारी के व्यवहार पर रोष जताया है।

Read More

मंत्रियों और विधायकों की आयकर छूट खत्म करने पर विचार: सीएम

 शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर – फोटो मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि मंत्रियों और विधायकों को दी जा रही आयकर छूट खत्म करने पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार जनता में इस तरह के विषयों में अच्छा संदेश देना चाहती है, इसलिए इस मामले को एग्जामिन करने के बाद जल्द ही कोई फैसला लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने शिमला में पत्रकारों के सवालों के जवाब में यह बात कही। सीएम जयराम ठाकुर से जब प्रश्न किया गया कि कांग्रेस विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू की ओर से…

Read More

शिमला कॉल गर्ल्स नताशा वेबसाइट का संचालक काबू, गोवा तक फैला था रैकेट, आरोपी ने किए बड़े खुलासे

 शिमला शिमला कॉल गर्ल्स नताशा वेबसाइट से सेक्स रैकेट चलाने वाले संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसने खुद पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। इसकी पहचान पहचान विक्रम उर्फ सेंडी (32) निवासी पंचकूला, हरियाणा के तौर पर हुई है। वेबसाइट में इसने लड़कियों की तस्वीरों के अलावा दो मोबाइल नंबर भी डिस्पले कर रखे थे। इस रैकेट को चलाने वाले एक आरोपी वीरेंद्र सिंह को पहले ही पुलिस ने दबोचा है। इसी ने पूछताछ में बताया कि वेबसाइट को विक्रम चलाता है और पैसों का लेन-देन एडवांस…

Read More

नवरात्र के शुभ मुहुर्त में ही नामांकन भरेंगे उम्मीदवार

 धर्मशाला उपचुनाव धर्मशाला के लिए पहले दिन किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया। जिससे साफ जाहिर है कि शरद नवरात्र के शुभ मुहुर्त में ही उम्मीदवार अपने नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। हालांकि, भाजपा और कांग्रेस के टिकट फाइनल न होने के कारण अन्य दलों और निर्दलीय उम्मीदवार भी अब नामाकंन पत्र भरने के लिए आगे नहीं आए हैं। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के अलावा 10 अन्य उम्मीदवार धर्मशाला हलके से चुनावी मैदान में थे। अब उपचुनाव में अभी तक आजाद या अन्य राजनीतिक…

Read More

भाजपा ने टिकट तय करने के लिए बुलाई प्रदेश चुनाव समिति की बैठक

 शिमला सतपाल सत्ती – फोटो : सोशल मीडिया हिमाचल भाजपा ने धर्मशाला और पच्छाद में विधानसभा उपचुनाव के लिए टिकट तय करने को प्रदेश चुनाव समिति की मंगलवार को दीपकमल शिमला में बैठक बुला ली है। इस बैठक में संभावित उम्मीदवारों के पैनल तय किए जाएंगे और इन्हें भाजपा हाईकमान को भेजा जाएगा। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा से चर्चा के बाद यह बैठक मंगलवार को शाम छह बजे बुलाई है। इस बारे में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भी अवगत करवाकर उन्हें आने…

Read More

हिमाचल में ढाई रुपये तक महंगा होगा पेट्रोल-डीजल, वैट बढ़ाने का प्रस्ताव

शिमला प्रतीकात्मक तस्वीर नवरात्रों में हिमाचल सरकार प्रदेश की जनता को एक बड़ा झटका देने जा रही है। अक्तूबर के पहले हफ्ते से प्रदेश में पेट्रोल और डीजल के दामों में ढाई रुपये तक की बढ़ोतरी हो जाएगी। सरकार ने पेट्रोल पर 1.9 और डीजल पर 2.04 फीसदी वैट बढ़ोतरी लागू करने का प्रस्ताव किया है। मंत्रिमंडल ने पिछली बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी है। अब राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने जनता से 10 दिन में वैट दरों में बदलाव पर सुझाव और आपत्तियां मांगी हैं। इसके…

Read More

दुष्कर्म पीड़िता के चाचा की पेशी आज, तिहाड़ जेल से लाया जाएगा सत्र न्यायालय

 उन्नाव भारी सुरक्षा के बीच उन्नाव कोर्ट पहुंचेगा दुष्कर्म पीड़िता का चाचा उन्नाव विधायक कुलदीप सिंह सेंगर दुष्कर्म कांड में तिहाड़ जेल में बंद दुष्कर्म पीड़िता के चाचा की जिले की अलग-अलग कोर्ट में चल रहे पांच मुकदमों में आज सुनवाई होगी। मंगलवार को दुष्कर्म पीड़िता के चाचा को तिहाड़ जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट लाया जा सकता है। यहां न आने पर वीडियो कांफ्रेंसिंग से सुनवाई होगी। जेएम न्यायालय में चल रहे ट्रेन में लूट व आर्म्स एक्ट के मुकदमों में पिछली पेशी में सुनवाई पूरी होने के…

Read More

जजों की नियुक्ति, तबादले पर फैसले व्यवस्था के तहत, इसमें दखल ठीक नहीं : सुप्रीम कोर्ट

 नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि जजों की नियुक्ति और तबादले पर फैसला न्यायिक व्यवस्था के तहत किया जाता है। अत: इसमें किसी तरह का दखल देना ठीक नहीं। जस्टिस अकील कुरैशी के तबादले से जुड़ी गुजरात हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की एक याचिका पर सुनवाई के दौरान शीर्ष कोर्ट ने यह टिप्पणी की। इसके साथ ही कोर्ट ने केंद्र सरकार की अधिसूचना आने तक इस याचिका पर सुनवाई रोक दी है। सीजेआई रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ ने याचिका पर सुनवाई के दौरान कहा,…

Read More

छठी बार फीफा फुटबॉलर आफ दि इयर बने मेसी, रोनाल्डो और वान को पछाड़ा

स्पोर्ट्स लियोनल मेसी (फाइल फोटो) अर्जेंटीना और बार्सिलोना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी ने सोमवार को अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पुर्तगाल और जुवेंटस के क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पछाड़कर रिकॉर्ड छठी बार फीफा के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर ऑफ द ईयर खिताब जीत लिया। खिताब की दौड़ में इन दोनों के अलावा नीदरलैंड और लिवरपूल फुटबॉलर वर्जिल वान दिक भी थे। मेसी इससे पहले 2009, 2010, 2011, 2012 और 2015 में यह पुरस्कार जीत चुके हैं। पिछली बार क्रोएशिया के लुका मोदरिच यह पुरस्कार जीतकर मेसी और रोनाल्डो के पिछले दस साल से चले…

Read More

ट्रंप ने की नोबेल पुरस्कार न मिलने की शिकायत, कहा- यह अन्याय है

वर्ल्ड डेस्क डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) संयुक्त राष्ट्र में सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक पुरानी टीस फिर उभर आई और उन्होंने कहा कि यह अन्याय है कि उन्हें कभी नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिला। उन्होंने शिकायत भरे लहजे में कहा, ‘मुझे कई चीजों के लिए नोबेल पुरस्कार मिलता अगर वे इसे निष्पक्ष तरीके से देते लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।’ वह संयुक्त राष्ट्र महासभा के इतर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ द्विपक्षीय बैठक में बोल रहे थे। ओबामा को नोबेल दिए जाने पर जताई हैरानी ट्रंप…

Read More