गैर कृषकों को धारा-118 के तहत जमीन खरीदने पर विजिलेंस ब्यूरो ने नोटिस जारी कर तलब किया

 शिमला धारा-118 के तहत गैर कृषकों को हिमाचल में जमीन खरीदने की अनुमति देने के नाम पर हुए कथित भ्रष्टाचार मामले के पांच आरोपियों को विजिलेंस ब्यूरो ने नोटिस जारी कर सोमवार को तलब किया है। सोमवार को पांचों आरोपियों अशोक सिंघल, विवेक डोगरा, रमेश गुप्ता, एमके जैन और प्रदीप कुमार के वायस सैंपल लिए जाएंगे। इन सैंपलों का मिलान ब्यूरो के पास पहले से मौजूद एक फोन रिकॉर्डिंग से किया जाएगा। माना जा रहा है कि इस कथित रिकॉर्डिंग में ही प्रदेश के मुख्य चुनाव आयुक्त व पूर्व मुख्य…

Read More

किसानों और बागवानों को मिलेगी राहत,लाखों कृषकों के बन पाएंगे किसान क्रेडिट कार्ड

शिमला केंद्रीय बजट से प्रदेश के किसानों और बागवानों को काफी राहत मिलेगी। हिमाचल में लाखों कृषकों के किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) बन पाएंगे। प्रदेश में किसान सम्मान निधि लेने वाले करीब 8.5 लाख किसान हैं। इनमें से अधिकांश ने अपने केसीसी नहीं बनाए हैं। यह कार्ड बनाने वाले किसानों और बागवानों को खाद और बीज सस्ती दरों में खरीदने के लिए बैंकों से कम ब्याज दरों पर ऋण लेने की व्यवस्था है। बजट में 16 बिंदुओं पर विशेष रूप से गौर किया है ताकि, किसानों और बागवानों की वित्तीय…

Read More

स्वास्थ्य विभाग ने धर्मशाला और मैक्लोडगंज में कोरोना वायरस को लेकर हाई अलर्ट जारी किया,विदेशी पर्यटकों की काउंसलिंग की जाएगी

 धर्मशाला स्वास्थ्य विभाग ने पर्यटन नगरी धर्मशाला और मैक्लोडगंज में कोरोना वायरस को लेकर हाई अलर्ट जारी किया है। मैक्लोडगंज पीएचसी में चीन सहित विभिन्न देशों से आने वाले सभी पर्यटकों की काउंसलिंग के लिए एक सेंटर भी स्थापित किया है। जहां पर विदेशी पर्यटकों की पूरी काउंसलिंग की जाएगी। उसके बाद भी वह धर्मशाला सहित अन्य क्षेत्रों में घूम सकते हैं। दलाई लामा मंदिर और आसपास के क्षेत्र में घूमने वाले पर्यटकों पर भी विशेष निगरानी रखी जाएगी। काउंसलिंग सेंटर में स्वास्थ्य विभाग ने टीम तैनात की है। इसके…

Read More

पेंशनरों के लिए खुशखबरी : महज 60 रुपये का शुल्क चुकाकर बैंक कर्मचारी घर आकर उनका जीवित प्रमाणपत्र लेंगे

 शिमला केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त हुए हिमाचल के करीब एक लाख पेंशनरों के लिए खुशखबरी है। अब ये पेंशन धारक चाहें तो बैंक कर्मचारी घर आकर उनका जीवित होने का प्रमाणपत्र लेंगे। इसके लिए महज 60 रुपये का शुल्क चुकाना होगा। केंद्रीय पेंशन, लोक शिकायत एवं कार्मिक मंत्रालय ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। हर साल पेंशन धारकों के जीवित होने का सत्यापन किया जाता है। हर वर्ष सैकड़ों लोग पेंशन का सत्यापन नहीं करा पाने के चलते दफ्तरों के चक्कर काटते हैं। जीवित होने का…

Read More

घरेलू गैस सिलिंडर के दाम इस माह नहीं बढ़े व्यावसायिक गैस सिलिंडर 225 रुपये महंगा हो गया

शिमला हिमाचल में व्यावसायिक गैस सिलिंडर 225 रुपये महंगा हो गया है। फरवरी में 1,549 रुपये में व्यावसायिक सिलिंडर मिलेगा। डिलीवरी के 59.50 रुपये अलग से देने होंगे। घरेलू गैस सिलिंडर के दाम इस माह नहीं बढ़े हैं। इसके लिए 756 रुपये ही चुकाने पड़ेंगे। होम डिलीवरी के 52.50 रुपये देने होंगे।  घरेलू सिलिंडरों की डिलीवरी पर पांच फीसदी जीएसटी लगता है। घरेलू उपभोक्ताओं को इस माह कुल 808.50 रुपये देने होंगे। 50 रुपये होम डिलीवरी पर ढाई रुपये जीएसटी के लगेंगे। पहल योजना से जुड़ चुके उपभोक्ताओं को 189…

Read More

प्रदेश में हिमकेयर योजना के अन्तर्गत जनवरी माह में 18,852 आवेदन पंजीकृत

शिमला : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री विपिन सिंह परमार ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के अन्र्तगत न आने वाले परिवारों के लिए प्रदेश में हिमकेयर योजना आरम्भ की गई है। इस योजना के तहत प्रदेश के लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से दोबारा से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की गई है।   इस योजना के अंतर्गत जनवरी माह के दौरान 18,852 आवेदन पंजीकृत किए गए हैं, जिनमें 15,442 नये आवेदन और 3410 आवेदनों का नवीनीकरण किया गया है। उन्होंने कहा कि जनवरी माह में बिलासपुर में 1265, चम्बा में 747, हमीरपुर में 1851, कांगड़ा में 5748, किन्नौर में 205, कुल्लू मंे 956, लाहौल एवं…

Read More

सूरजकुंड अन्तरराष्ट्रीय शिल्प मेला-2020,हिमाचल के उत्पादों को विश्व स्तर पर नई पहचान दिलाने में भी सहायक सिद्ध होगा : मुख्यमन्त्री जय राम ठाकुर

शिमला : मुख्यमन्त्री जय राम ठाकुर ने आज सूरजकुंड अन्तरराष्ट्रीय शिल्प मेला-2020 के उद्घाटन अवसर पर कहा कि विश्व के इस सबसे बड़े शिल्प मेले में हिमाचल को ‘थीम राज्य’ बनने का विशेष सम्मान प्राप्त होने से प्रदेश की कला, संस्कृति एवं पर्यटन को व्यापक स्तर पर प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त हुआ है। यह मेला हिमाचल के उत्पादों को विश्व स्तर पर नई पहचान दिलाने में भी सहायक सिद्ध होगा।   राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने आज सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला-2020 का शुभारंभ किया, मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित…

Read More

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने केंद्रीय बजट को समग्र विकास पर आधारित ऐतिहासिक दस्तावेज बताते हुए इसकी सराहना की

शिमला : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने केंद्रीय बजट 2020-21 को आकांक्षी भारत, आर्थिक विकास और सामाजिक समरसता के तीन विचारों पर आधारित ऐतिहासिक दस्तावेज बताते हुए इसकी सराहना की है। उन्होंने कहा कि इस बजट से समाज के सभी वर्गों की आशाएं और आकाक्षाएं पूर्ण होंगी।   मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने बजट में किसानों की आय को बढ़ाने के लिए 16 व्यवहार्य प्रस्तावों की सराहना की। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की 90 प्रतिशत जनता ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करती है और कृषि उनका मुख्य व्यवसाय है, इसलिए यह 16…

Read More

गलत मूल्यांकन कर विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले 57 अध्यापकों पर गाज गिरने वाली है।

हमीरपुर हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला द्वारा संचालित वार्षिक परीक्षाओं में गलत मूल्यांकन कर विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले 57 अध्यापकों पर गाज गिरने वाली है। बोर्ड ने कार्रवाई के लिए तकनीकी शिक्षा, वोकेशनल एंड आईटीआई निदेशक सुंदरनगर को इनकी सूची भेज दी है। तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के सचिव सुनील वर्मा ने इसकी पुष्टि की है। इन अध्यापकों द्वारा जांची गईं 104 उत्तर पुस्तिकाओं में पुनर्मूल्यांकन के बाद प्रत्येक विषय में 20 फीसदी से अधिक अंक बढ़े हैं। इन उत्तर पुस्तिकाओं को थर्ड इवेल्यूटर के पास…

Read More

कोरोनावायरस के कहर से चीन में हाहाकार,भारत में अभी तक आठ मामले सामने आए

नई दिल्ली कोरोनावायरस का शक होने के चलते दो और लोगों को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया है। कोरोनावायरस के अभी तक भारत में आठ मामले सामने आए हैं। इन सभी को अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं इन दोनों लोगों को भी टेस्ट के लिए डॉक्टरों के पास भेजा है। बता दें कि कोरोनावायरस के कहर से चीन में हाहाकार मचा हुआ है। इस खतरनाक वायरस से चीन में 259 लोगों की मौत हो गई है और 11,791 लोग संक्रमित हैं। यहां रहने…

Read More