देहरादून सार आज शाम 6.30 बजे से 7.30 बजे तक करेंगे आनलाइन संवाद विस्तार अगले वित्तीय वर्ष के लिए तैयार हो रहे प्रदेश के बजट पर सुझाव लेने के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत शनिवार को फेसबुक पर लाइव रहेंगे। मुख्यमंत्री अपने फेसबुक प्रोफाइल त्रिवेंद्र सिंह रावत पर शाम 6.30 बजे से 7.30 बजे तक लोगों से सुझाव लेंगे। प्रदेश सरकार ने बजट के लिए जनता से सुझाव मांगे हैं। इसके तहत बड़ी संख्या में सुझाव प्राप्त हो चुके हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री फेसबुक लाइव कर जनता से जुड़ने…
Read MoreAuthor: ibindiannews
दिल्ली की सभी 70 सीटों पर मतदान जारी, 13,750 केंद्रों पर होगी वोटिंग
नई दिल्ली खास बाते दिल्ली की सभी 70 सीटों पर मतदान जारी है। दिल्ली में शाम 6 बजे तक 13,750 केंद्रों पर वोटिंग होगी। पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हैं। दिल्ली के शाहीन बाग में मतदाताओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से ज्यादा से ज्यादा वोट डालने की अपील की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मतदाताओं से ज्यादा से ज्यादा वोट डालने की अपील की। यूपी के सीएम योगी ने भी ट्वीट कर मतदाताओं से अपील की। उन्होंने लिखा…
Read Moreपुलिस विभाग में कांस्टेबलों के 1225 पद भरने की प्रक्रिया शुरू, पुलिस मुख्यालय ने गृह विभाग को प्रस्ताव भेज दिया है
शिमला हिमाचल सरकार पुलिस विभाग में कांस्टेबलों के 1225 पद भरने जा रही है। पुलिस मुख्यालय ने इन पदों को भरने का प्रस्ताव बनाकर गृह विभाग को भेज दिया है। इन रिक्त पदों को नए वित्त वर्ष में भरने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पिछले साल हिमाचल प्रदेश पुलिस के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सिपाही के एक हजार पद भरने का एलान किया था। इसके बाद पुलिस मुख्यालय ने भर्ती के लिए कवायद शुरू कर दी है। इसके तहत प्रदेश में वर्तमान में रिक्त पदों की संख्या को…
Read Moreकोरोना वायरस से प्रभावित चीन से चार और लोग चंबा पहुंचे स्वास्थ्य विभाग ने काउंसलिंग के बाद कड़ी निगरानी में घरों में रखा
शिमला कोरोना वायरस से प्रभावित चीन से चार और लोग चंबा पहुंचे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से इसकी जानकारी सरकार को दी है। चंबा लौटने वाले लोगों की संख्या अब 2 से बढ़कर 6 हो गई है। इन्हें स्वास्थ्य विभाग ने काउंसलिंग के बाद कड़ी निगरानी में घरों में रखा है। हिमाचल लौटने वाले लोगों की संख्या 149 हो गई है। चीन और अन्य कोरोना प्रभावित क्षेत्रों से जिन 55 लोगों को ऑब्जर्वेशन पर रखा था, इनमें से 33 लोगों के 28 दिन पूरे हो गए हैं।…
Read Moreनगरोटा बगवां की ग्राम पंचायत बलधर के आठ युवक एक साथ भारतीय सेना में भर्ती, प्रधान निर्मल कुमार ने बताया बड़ी उपलब्धि
नगरोटा बगवां हिमाचल के कांगड़ा जिले के उपमंडल नगरोटा बगवां की ग्राम पंचायत बलधर के आठ युवक एक साथ भारतीय सेना में भर्ती हुए हैं। नवंबर 2019 में पालमपुर में हुई सेना भर्ती में पंचायत के नौ युवाओं का चयन हुआ था। औपचारिकताओं के बाद आठ युवकों को सेना में भर्ती होने की हाल ही में प्राप्त हुई सूचना को इस पंचायत के लिए एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। खास बात यह है कि चयनित हुए आठ में से छह युवक एक ही टीका उपरैड़…
Read Moreबजट सत्र के चलते शिक्षा निदेशालय ने प्रस्तावित छुट्टियों और टूअर पर रोक लगाने के निर्देश दिए
शिमला तेरहवीं विधानसभा के आठवें सत्र (बजट सत्र) के चलते शिक्षा विभाग में 17 फरवरी से एक अप्रैल तक छुट्टियों पर रोक लगा दी गई है। 25 फरवरी से शुरू होने वाले बजट सत्र के चलते उच्च और प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने शुक्रवार को प्रस्तावित छुट्टियों और टूअर पर रोक लगाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। अधिकारियों और उनके तहत काम करने वाले कर्मचारियों को रविवार सहित अन्य छुट्टियों के दौरान भी बुलाया जा सकता है। सुबह आठ से रात आठ बजे तक अफसरों को दफ्तर में मौजूद रहना…
Read Moreकोरोनावायरस : डॉक्टरों को मरीजों के संपर्क से बचाने की कवायद जारी, रोबोट्स के अलावा ड्रोन का भी प्रयोग किया जा रहा है
चीन के वुहान प्रांत से फैले कोरोनावायरस से अब तक 636 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 31,000 तक पहुंच चुकी है। दूसरी ओर, कोरोनावायरस ने चीन सरकार को प्रेरित किया है कि वह देश के अस्पतालों में चिकित्सा सहायकों के रूप में अधिक तेजी से रोबोट को अपनाए, ताकि इलाज के दौरान डॉक्टरों को होने वाले खतरों को कम किया जा सके। दूरी से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग की सुविधा प्रदान करने वाला रोबोट ‘टेलीप्रेजेंस बॉट्स’ और अन्य रोबोट्स का प्रयोग चीन के…
Read Moreपोंग झील वन्य प्राणी अभयारण्य में पहली बार पक्षी महोत्सव मनाया गया
पोंग झील वन्य प्राणी अभ्यारण्य प्रवासी पक्षियों के लिए महत्वपूर्ण स्थलों में एक है। इस झील और आसपास के क्षेत्र सौ से अधिक प्रवासी व स्थानीय प्रजातियों के लाखों पक्षियों का गंतव्य है। इसी कारण पोंग डैम झील बर्ड वाॅचर शोधकर्ताओं विशेषज्ञों और पर्यटकों के घूमने एवं शोध के लिए लोकप्रिय स्थानों मेंएक बन गया है। पक्षियों के संरक्षण के मुद्दों पर स्थानीय लोगों छात्रों युवाओं और पर्यटकों को शिक्षित और संवेदनशील बनाने के लिए पहली बार अभ्यारण्य क्षेत्र के नगरोटा सूरियां में एक पक्षी महोत्सव का आयोजन किया गया।…
Read Moreचंडीगढ़ विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा : चंडीगढ़ विश्वविद्यालय देश का प्रमुख शिक्षण संस्थान बनकर उभरा है
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने दीक्षांत समारोह में भाग लिया और कहा कि शिक्षा एक ऐसा घटक है, जिसके कारण लोकाचार के निर्माण के साथ-साथ राष्ट्रीय विकास और सुरक्षा के लिए राजनीतिक आर्थिक सामाजिक और सांस्कृतिक संस्थान तैयार होते हैं। वह आज पंजाब राज्य के मोहाली में चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के अवसर पर संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिए शिक्षा में वैश्विक मानवता, वैज्ञानिक उत्सुकता, ज्ञान, अध्यात्म आदि का समावेश आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कार्य के प्रति प्रेम और उत्साह के माध्यम से…
Read Moreअंडर-19 भारतीय टीम का रविवार को बांग्लादेश से होगा सामना
स्पोर्ट्स युवा ब्रिगेड अब विश्व विजेता बनने से सिर्फ एक जीत दूर है। टूर्नामेंट की अजेय भारतीय टीम का अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में सामना रविवार को बांग्लादेश से होगा। भारतीय टीम लीग में न्यूजीलैंड को हरा चुकी है। चैंपियन बनने की दहलीज पर खड़े यह युवा लड़ाके हर कसौटी पर खरे उतरकर ही यहां तक पहुंचे हैं। जीवन की तमाम चुनौतियाें से पार पाकर इन युवाओं ने अपने लिए नई राह बनाई है। अब इन्हें भविष्य के खिलाड़ी के रूप में देखा जाने लगा है। पर इनके लिए…
Read More