बद्दी बद्दी के क्वारंटीन सेंटर में उड़ीसा के एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह व्यक्ति दो दिन पूर्व बिना पास के बद्दी पहुंचा था जिसके बाद इसे सेंट ल्यूक्स बद्दी संस्थागत क्वारंटीन सेंटर में रखा गया था। आज सुबह उक्त व्यक्ति की मौत हो गई । मौत के वक्त व्यक्ति बाथरूम में था। जिला दंडाधिकारी केसी चमन ने इस मामले की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। अतिरिक्त उपायुक्त विवेक चंदेल मामले की जांच करेंगे और 15 दिन में रिपोर्ट उपायुक्त को सौंपेंगे।
Read MoreAuthor: ibindiannews
सोशल मीडिया का इस्तेमाल कुछ लोग बंदूक की तरह करते हैं: सुप्रीम कोर्ट
नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि कुछ लोग सोशल मीडिया का इस्तेमाल बंदूक की तरह करते हैं। अगर कोर्ट बंदूक से दूर रहने का आदेश दे सकती है तो इसी तरह सोशल मीडिया से दूर रहने का आदेश भी दे सकती है। इसी के साथ कोर्ट ने अमरोहा के कांग्रेस नेता की याचिका पर सुनवाई के दौरान शुक्रवार को कहा, वह जमानत के दौरान आरोपी के सोशल मीडिया से दूरी बनाने के संदर्भ में दिशा-निर्देश जारी करेगा। दरअसल, 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहे सचिन चौधरी को…
Read Moreआतंकवाद वित्तपोषण के लिए किया जा सकता है तस्करी के सोने का इस्तेमाल: एनआईए
केरल के तिरुवनंतपुरम सोने की तस्करी मामले को लेकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बड़ा दावा किया है। एनआईए ने शुक्रवार को कहा कि तिरुवनंतपुरम सोने की तस्करी मामले की शुरुआती जांच से पता चला है कि तस्करी के सोने का इस्तेमाल भारत में आतंकवाद के वित्तपोषण के लिए किया जा सकता है। सूत्रों ने कहा कि रविवार को पता चला कि सोने की ताजा खेप राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संपर्क के साथ संगठित रैकेट के हिस्से के रूप में भारत में संदिग्धों द्वारा प्राप्त की गई थी। एनआईए ने कहा…
Read Moreताहिर हुसैन ने दंगे से पहले लोगों से बेहद गोपनीय तरीके से की थी बात
नई दिल्ली उत्तर पूर्वी दिल्ली दंगा मामले में आरोपी निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन के खिलाफ पेश आरोप पत्र में एक नया खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोप लगाया कि 24 फरवरी को दंगे शुरू होने से पहले हुसैन को कई लोगों से बेहद गोपनीय तरीके से बात करते हुए दो गवाहों ने देखा था। पुलिस ने इस मामले में ताहिर हुसैन के अलावा अन्य 14 लोगों को भी आरोपी बनाया है। पुलिस ने आरोप पत्र में गिरीश पाल और राहुल कसाना के बयानों का हवाला देते हुए कहा कि 24…
Read Moreरिक्शा, ऑटो और टैक्सी चालकों की भी होगी कोविड जांच
नई दिल्ली दिल्ली सरकार लगातार कोरोना जांच का दायरा बढ़ा रही है। इसी कड़ी में सरकार ने निर्णय लिया है कि अब रिक्शा, ऑटो और टैक्सी चालकों की भी कोरोना की जांच की जाएगी। इसके लिए सभी जिलों में कैंप लगाए जाएंगे। सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि इन सभी लोगों का जनसंपर्क काफी अधिक रहता है। ऐसे में संक्रमित होने की भी संभावना भी बढ़ जाती है। चालकों की कोरोना जांच के लिए एक सर्विलांस ग्रुप का गठन किया जाएगा। ग्रुप का नेतृत्व संबंधित…
Read Moreकरंट की चपेट में आने से बाप-बेटे की मौत
जालंधर (पंजाब) जालंधर में शुक्रवार देर रात आंधी- तूफान और तेज बारिश ने बाप- बेटे की जान ले ली। यह दर्दनाक हादसा जालंधर के पीर बोदला इलाके में उस समय हुआ जब बाप -बेटा मोटरसाइकिल पर सवार होकर बाजार से अपने घर अली मोहल्ला लौट रहे थे। फोटो फ्रेम का काम करने वाले गुलशन और उनका बेटा मन (13) अली मोहल्ला इलाके में रहते थे। शुक्रवार देर रात काम खत्म करने के बाद दोनों बाइक से घर को निकले। रास्ते में तूफान और तेज बारिश शुरू हो गई। इस बीच…
Read Moreएएसआई का हाथ काटने के मामले में 87 दिन बाद अदालत में चार्जशीट दाखिल
पटियाला (पंजाब) सन्नौर की सब्जी मंडी में 12 अप्रैल को कर्फ्यू के दौरान ड्यूटी पर तैनात एएसआई हरजीत सिंह का हाथ काटने के मामले में पुलिस ने 87 दिनों के बाद पटियाला की अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है। चार्जशीट पांच आरोपियों के खिलाफ दायर की गई है, जिनमें डेरा प्रमुख बलविंदर सिंह, उसका लड़का जगमीत सिंह, बंत सिंह, निर्भय सिंह व गुरमीत सिंह शामिल हैं। चार्जशीट के मुताबिक सन्नौर की सब्जी मंडी में 12 अप्रैल की सुबह ड्यूटी दे रहे मंडी बोर्ड के मुलाजिम ने निहंग सिंहों से…
Read Moreपांच अगस्त से पहले जम्मू-कश्मीर में हो सकता है बड़ा हमला, पाकिस्तान ने रची साजिश, निशाने पर ये लोग
जम्मू जम्मू-कश्मीर में कई नेता आतंकियों के निशाने पर हैं। घाटी में पांच अगस्त से पहले व्यापक हिंसा की साजिश आतंकी तंजीमों ने रची है। अनुच्छेद 370 हटने के एक साल पूरे होने पर यह षड्यंत्र सीमा पार से रचा गया है। इसके तहत नेताओं, पंचायत नुमाइंदे और सुरक्षाबलों के जवानों को निशाना बनाने के निर्देश दिए गए हैं। सूत्रों के अनुसार सुरक्षाबलों को ऐसी सूचनाएं मिलने के बाद विशेष सतर्कता बरतने की हिदायत दी गई है।सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े सूत्रों ने बताया कि पांच अगस्त से पहले आतंकी संगठनों…
Read Moreकृषि विवि पालमपुर जल्द उतारेगा बाजार में औषधीय और हर्बल आधारित चाय : कुलपति प्रो. अशोक कुमार सरयाल
पालमपुर (कांगड़ा) कृषि विवि पालमपुर लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी) बढ़ाने के लिए जल्द कई गुणों से भरपूर धौलाधार हिम पालम चाय बाजार में उतारेगा। दावा किया जा रहा है कि आयुर्वेदिक औषधियों से भरपूर यह चाय आदमी के शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएगी। विवि के वैज्ञानिकों ने चाय तैयार कर एक नया प्रयास शुरू किया है। दावा है कि इससे व्यक्ति के शरीर में इम्युनिटी बढ़ेगी, जिससे कोरोना से बचा जा सकता है। विवि इसे अगले सप्ताह तक बाजार में उतार सकता है। विवि का दावा है…
Read Moreमंडियों में सुरक्षा बढ़ाने की कवायद तेज,भीड़ पर काबू पाने के लिए तिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की व्यवस्था मामला का उठाया
शिमला हिमाचल की सब्जी मंडियों में सेब सीजन के लिए अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। राज्य मार्केटिंग बोर्ड के अधीन मंडियों में सुरक्षा बढ़ाने की कवायद तेज कर दी गई है। सेब सीजन में मंडियों में बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों की भीड़ पर काबू पाने के लिए बोर्ड ने सरकार और स्थानीय प्रशासन से सुरक्षा के लिए अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की व्यवस्था करने का मामला उठाया है। देश और प्रदेश में कोरोना संक्रमण का खतरा बराबर बना हुआ है और सेब सीजन भी तेजी पकड़ने वाला है। इस…
Read More