सेना और बारामुला पुलिस ने आतंकी जुनैद को किया गिरफ्तार,कश्मीर के उत्तरी क्षेत्र में अभी 19 स्थानीय आतंकवादी सक्रिय

जम्मू जम्मू कश्मीर में सेना और बारामुला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सुरक्षाबलों ने यहां एक आतंकी को गिरफ्तार किया  है। आतंकी हिजबुल मुजाहिदीन संगठन का है। पकड़े गए आतंकी से पुलिस पूछताछ कर रही है। इस आतंकी के पकड़े जाने के बाद कई अहम खुलासे होने की भी उम्मीद जताई जा रही है। बारामुला पुलिस को सूचना मिली कि हिजबुल आतंकी जुनैद फारूक इलाके में ही छिपा हुआ है। सीआरपीएफ की 176वीं बटालियन, 29-आरआर और बारामुला पुलिस की संयुक्त टीम ने आतंकी को पकड़ने का अभियान शुरू किया।…

Read More

आयकर विभाग ने शिमला में सिनेमा हॉल समेत देश भर में 20 संपत्तियां की अटैच

प्रवर्तन निदेशालय के बाद अब आयकर विभाग ने भी एसआरएस लिमिटेड की आईएसबीटी शिमला में सिनेमा हॉल समेत देश भर में 20 संपत्तियां अटैच कर ली हैं। इसमें 19 एसआरएस सिनेमा व एनएयईजेड नोएडा स्थित एक प्लॉट पर कार्रवाई की गई है। कंपनी पर बैंकों का 2175 करोड़ बकाया है। आयकर विभाग ने यह कार्रवाई 6 जनवरी 2020 को ही की थी। विभाग ने ऑर्डर में लिखा है कि एसआरएस में सर्च के दौरान कई बेनामी संपत्तियों, जेवरात व नकदी का पता चला था। ऐसे में उनकी विभिन्न संपत्तियों को…

Read More

सेना के ‘ऑपरेशन मां’ से आतंकी युवा आतंक छोड़कर सामान्य जीवन में लौट रहे हैं : लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों

जम्मू आतंकवाद के रास्ते पर जाने वाले युवाओं को मुख्यधारा में लाने के लिए सेना की ओर से शुरू किया गया ‘ऑपरेशन मां’ सफल हो रहा है। इस ऑपरेशन को शुरू करने वाले 15वीं कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों ने बताया कि कई युवा आतंकियों और कट्टरपंथियों के बहकावे में आकर आतंक का रास्ता अपना लेते हैं। ऐसे युवाओं को मुख्यधारा में लाने के लिए ‘ऑपरेशन मां‘’को काफी सफलता मिली है। इसके तहत आतंकी बन चुके युवाओं को समझाने-बुझाने के लिए उनकी मां या परिवार के सदस्यों को…

Read More

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ने एक साल में 2 लाख से ज्यादा ऑपरेशन कर रिकॉर्ड कायम किया

नई दिल्ली अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने एक बार फिर नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है। एम्स ने पहली बार एक साल में 2 लाख से ज्यादा मरीजों के ऑपरेशन किए हैं। अभी तक देश ही नहीं, बल्कि अमेरिका, चीन और जापान तक के किसी भी अस्पताल में 2 लाख ऑपरेशन सालाना नहीं हुए हैं। शुक्रवार को आई एम्स की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार बीते एक साल में 2,01,792 ऑपरेशन हुए हैं। वहीं सालाना ओपीडी में मरीजों की संख्या 12.41 फीसदी कम हुई है। मुख्य ओपीडी में मरीजों की…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया के साथ जाएंगे ताजमहल

दो दिवसीय दौरे पर भारत आ रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया को ताजमहल का दीदार कराने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद आगरा साथ जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक धार्मिक स्वतंत्रता पर भी ट्रंप और पीएम मोदी के बीच बातचीत हो सकती है।  ट्रंप नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) का भी मुद्दा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने उठाएंगे। सीएए और एनआरसी को लेकर अमेरिका चिंतित व्हाइट हाउस ने कहा है कि अमेरिका भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं और संस्थानों का बहुत सम्मान करता है। भारत दौरे से पहले अमेरिकी प्रशासन…

Read More

राज्य निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग सख्त, निजी विवि को डिग्रियों का पूरा ब्योरा वेबसाइट पर अपडेट करने के निर्देश जारी

शिमला प्रदेश में चल रहे सभी निजी विश्वविद्यालयों को डिग्रियों का पूरा ब्योरा वेबसाइट पर डालना होगा। फर्जी डिग्रियों का मामला सामने आने के बाद राज्य निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग ने सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। निजी विश्वविद्यालय प्रबंधनों को पत्र जारी कर सभी पासआउट विद्यार्थियों की डिग्रियों का ब्योरा देने को कहा गया है। आयोग की सचिव पूनम ने बताया कि निजी शिक्षण संस्थानों को वेबसाइट अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं। शिमला और सोलन स्थित निजी विश्वविद्यालयों पर लगे फर्जी डिग्री बेचने के आरोप के…

Read More

स्कूल प्रवक्ता की परीक्षा रद्द, दोबारा परीक्षा लेने का फैसला : लोकसेवा आयोग

शिमला दो साल पहले हुई शोध सहायक और जिला भाषा अधिकारी की परीक्षा के सवाल दोहराने पर स्कूल प्रवक्ता की हिंदी विषय की छंटनी परीक्षा रद्द हो गई है। राज्य लोकसेवा आयोग ने कुछ उम्मीदवारों की शिकायतें मिलने के बाद हिंदी परीक्षा दोबारा लेने का फैसला लिया है। आयोग की सचिव राखिल काहलो ने बताया कि परीक्षा की नई तारीख जल्द वेबसाइट पर जारी की जाएगी। इससे पहले आरएंडपी नियमों के चलते सुर्खियों में रही इस भर्ती की छंटनी परीक्षा पर सवाल उठ गए हैं। उम्मीदवारों का कहना है कि…

Read More

जयराम सरकार किसानों को केसीसी ऋण पर ब्याज में छूट दे सकती है

शिमला नाबार्ड की सलाह पर हिमाचल सरकार लाखों किसानों को केसीसी ऋण में ब्याज पर एक फीसदी छूट दे सकती है। वर्तमान में बैंक तीन लाख रुपये तक का कर्ज चार फीसदी ब्याज पर दे रहे हैं। इसमें नाबार्ड सब्सिडी दे रहा है। नाबार्ड ने हिमाचल सरकार को कहा है कि अगर यह राजस्थान और मध्य प्रदेश सरकार की तर्ज पर ब्याज में एक फीसदी छूट देती है तो किसानों को तीन फीसदी ब्याज पर कर्ज मिल सकता है। इस पर सरकार ने लागत की गणना करने के बाद ही…

Read More

ओवैसी के मंच से पाक जिंदाबाद बोलने वाली लड़की पर राजद्रोह का केस दर्ज, 14 दिन की जेल

बंगलूरू नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के मंच से ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाने वाली अमूल्या लियोना के खिलाफ राजद्रोह का केस दर्ज किया गया है। अमूल्या को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पिता ने बयान पर जताई नाराजगी अमूल्या के बयान की उनके पिता ने भी आलोचना की है। अमूल्या की नारेबाजी पर उसके पिता ने नाराजगी जताते हुए कहा कि अमूल्या ने जो कहा, उसे बर्दाश्त नहीं करूंगा। अमूल्या के पिता ने कहा कि उनकी बेटी…

Read More

शिमला और सोलन के निजी विवि पर पैसे लेकर डिग्रियां बेचने के आरोप में यूजीसी ने बिठा दी जांच

शिमला हिमाचल के दो निजी विश्वविद्यालयों पर पैसे लेकर डिग्रियां बेचने के आरोप में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने जांच बिठा दी है। यूजीसी से पत्र मिलने के बाद सरकार ने डीजीपी को मामला सौंप दिया है। एक निजी विश्वविद्यालय शिमला और दूसरा सोलन में है। एक संस्थान पहले ही छात्रवृत्ति घोटाले की जांच में फंसा है। राज्य निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग की सचिव पूनम ने बताया कि सरकार से मिले पत्र को जांच के लिए पुलिस को भेजा है। आयोग ने स्वयं भी संस्थानों से रिकॉर्ड तलब किया…

Read More