राज्य स्तरीय ‘विश्व जल दिवस’ 22 मार्च को पीटरहॉफ में होगा आयोजित

जल शक्ति विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि विश्व जल दिवस के अवसर पर 22 मार्च को होटल पीटरहॉफ में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्य अतिथि होंगे। उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री कार्यक्रम में विशेष तौर पर उपस्थित होंगे। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन, जल शक्ति विभाग के तत्वावधान में किया जा रहा है। कार्यक्रम में जल संरक्षण पर विचार-विमर्श एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। इस वर्ष विश्व जल दिवस का विषय…

Read More

कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली को लेकर मंगलवार को भरेंगे हुंकार

कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली को लेकर मंगलवार को भरेंगे हुंकार

देहरादून  राज्य में पुरानी पेंशन बहाली के लिए मोर्चा लगातार आंदोलन कर रहा है। जिसको लेकर कर्मचारी अब उग्र आंदोलन की तैयारी में है। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा उत्तराखंड ने 21 मार्च को पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन का निर्णय लिया है। रेलवे स्टेशन से डीएम कार्यालय तक कर्मचारी रैली निकालेंगे। इसके बाद प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा जाएगा। रविवार को संयुक्त मोर्चा की बैठक में नार्दर्न रेलवे मैंस यूनियन देहरादून के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन का समर्थन किया है। संयुक्त मोर्चा के…

Read More

सेब के बागीचो में परागण के लिए रखे जाएं मौन बक्से तो फल उत्पादन में 40% तक होगा इजाफा

सेब के बागीचो में परागण के लिए रखे जाएं मौन बक्से तो फल उत्पादन में 40% तक होगा इजाफा

हिमाचल प्रदेश के सेब में मिठास घोल रही हैं। राजस्थान, पंजाब और हरियाणा की मधुमक्खियां ये सेब के फूलों का परागण करके हिमाचली सेब की गुणवत्ता और उत्पादन को बढ़ा रही हैं। फूल आने शुरू होते ही बगीचों में मधुमक्खियों के बॉक्स रखने की मांग बढ़ गई है। एक बक्से का किराया एक हजार रुपये तक वसूला जा रहा है। सीजन में हर साल डेढ़ से दो लाख बक्सों की मांग रहती है। बगीचों में आजकल फूल आने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। परागण के लिए मधुमक्खियों की लगातार…

Read More

ऋणदाता जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक में कर सकेंगे वन टाइम सेटलमेंट : चेयरमैन

ऋणदाता जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक में कर सकेंगे वन टाइम सेटलमेंट : चेयरमैन

सोलन। जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक में जल्द ही यूपीआई और नेट बैंकिंग की सर्विस शुरू होगी। इससे बैंक राष्ट्रीयकृत के साथ अग्रणी पंक्ति में खड़ा होगा। जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक के नवनियुक्त अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने सोलन में आयोजित पत्रकारवार्ता में कहा कि वह बैंक को अग्रणी पंक्ति में खड़ा करने के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि एनपीए को कम करने की दिशा में काम किया जा रहा है। बैंक ने 560 करोड़ रुपये के ऋण दिए हैं। इसमें से करीब 56 करोड़ रुपये एनपीए है। बैंक ने अब…

Read More

विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे लाइन का विद्युतीकृत करने की तैयारी

विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे लाइन का  विद्युतीकृत करने की तैयारी

यूनेस्को की ओर से विश्व धरोहर घोषित कालका-शिमला रेलवे लाइन को विद्युतीकृत करने की तैयारी है। रेलवे बोर्ड ने इसे लेकर उत्तर रेलवे अंबाला मंडल को हेरिटेज इंपेक्ट असेस्मेंट (एचआईए) रिपोर्ट और डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए हैं। एचआईए रिपोर्ट के आधार पर यूनेस्को से रेल लाइन के विद्युतीकरण की मंजूरी ली जाएगी। एचआईए रिपोर्ट तैयार करने के लिए अंबाला मंडल को दिल्ली और गुरुग्राम की दो निजी एजेंसियों के नाम भी सुझाए गए हैं। रिपोर्ट तैयार होने के बाद रेलवे बोर्ड इसे मंजूरी के लिए यूनेस्को को भेजेगा।…

Read More

देश-विदेश के पर्यटकों का हिमाचल बना पसंदीदा पर्यटन स्थल

देश-विदेश के पर्यटकों का हिमाचल बना पसंदीदा पर्यटन स्थल

सरकार की ओर से पर्यटकों को सभी बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने के मकसद से एशियाई विकास बैंक (एडीबी) की मदद से राज्य में पर्यटन संबंधी अधोसंरचना के विकास पर 1311 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। प्रदेश में कांग्रेस की सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार ने अपने पहले बजट में राज्य में पर्यटन अधोसंरचना को सुदृढ़ करने पर ध्यान केंद्रित किया है। हिमाचल देश-विदेश के पर्यटकों का एक पसंदीदा पर्यटन गंतव्य स्थल है। पर्यटन से प्रदेश की अर्थव्यवस्था में सुधार के और रोजगार सृजन भी होगा। मुख्यमंत्री ने विधानसभा में प्रस्तुत किए…

Read More

बड़ा खुलासा: ISI के संपर्क में था अमृतपाल, बना रहा था आनंदपुर खालसा फोर्स

बड़ा खुलासा: ISI के संपर्क में था अमृतपाल, बना रहा था आनंदपुर खालसा फोर्स

जालंधर (पंजाब)  खालिस्तान समर्थक और ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह का पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ कनेक्शन सामने आया है। पुलिस का दावा है कि अमृतपाल आईएसआई की मदद से आनंदपुर खालसा फोर्स बनाने की तैयारी में था। उसके घर व साथियों से बरामद हथियारों पर एकेएफ (आनंदपुर खालसा फोर्स) लिखा मिला है। साजिश के तहत धर्म के नाम पर नफरत फैलाकर पंजाब में माहौल बिगाड़ा जा रहा था। उसे विदेशी फंडिंग होने का भी शक है। जालंधर रेंज के डीआईजी स्वप्न शर्मा ने अमृतपाल के…

Read More

राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं में 804 करोड़ रुपये के भूमि मुआवजे वितरित: मुख्यमंत्री

राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं में 804 करोड़ रुपये के भूमि मुआवजे वितरित: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां प्रदेश में निर्माणाधीन विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में उन्होंने भूमि मुआवजा, वन अधिकार अधिनियम (एफआरए) और वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) की मंजूरी से संबंधी मामलों और परियोजनाओं के कार्यान्वयन में आ रही अन्य बाधाओं के समाधान पर बल दिया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के लिए एक माह के भीतर 804 करोड़ रुपये के भूमि मुआवजे का वितरण करने के लिए अधिकारियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने 27 मार्च, 2023 तक…

Read More

धामी को काले झंडे दिखाने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका, हिरासत में लिए पदाधिकारी

धामी को काले झंडे दिखाने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका, हिरासत में लिए पदाधिकारी

हरिद्वार में सीएम पुष्कर सिंह धामी को काले झंडे दिखाने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में लिया। यूथ कांग्रेस अंकिता भंडारी हत्याकांड, भर्ती घोटाला और बेरोजगार संघ के युवाओं पर चलाई गई लाठीयो के विरोध में प्रदर्शन करने जा रहे थी, लेकिन प्रशासन द्वारा पहले ही उन्हें रोक लिया गया। कार्यकर्ताओं के नहीं मानने पर पुलिस ने सभी पदाधिकारियों को हिरासत में ले लिया। सीएम धामी आज रविवार को हरिद्वार दौरे पर हैं, जहां वह सबसे पहले हरिद्वार के  ऋषि कुल आयुर्वेद महाविद्यालय में चल रही आयुर्वेदिक पशु चिकित्सा सेमिनार में पहुंचे। इसके…

Read More

सख्त कानून बनेगा नशे के खिलाफ, कर एवं आबकारी विभाग की ली जा रही राय

सख्त कानून बनेगा नशे के खिलाफ, कर एवं आबकारी विभाग की ली जा रही राय

हिमाचल में नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कानून बनेगा। प्रदेश सरकार पुलिस विभाग के अलावा कर एवं आबकारी विभाग से भी सख्त कानून बनाने के लिए राय ले रही है। इस बजट सत्र में विधेयक को लाया जाना है। प्रदेश सरकार युवाओं को नशे की लत से बचाने और हिमाचल में नशा खत्म करने के लिए कड़े कदम उठा रही है। पुलिस विभाग की ओर से नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। 11 अप्रैल को पुलिस मुख्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें न्यायाधीशों के अलावा प्रदेश के…

Read More