
इन दिनों जनता के दिलोदिमाग पर अरविंद केजरीवाल और उनकी आम आदमी पार्टी छाई है। लोगों को बहुत उम्मीदें हैं और अपनी धमाकेदार एंट्री से केजरीवाल ने इन उम्मीदों को आसमान पर पहुंचा दिया है। लेकिन केजरीवाल का जादू केवल आम जनता के सिर चढ़कर बोल रहा है, ऐसा नहीं है।
इन दिनों देश के सभी नेताओं का मिजाज भी बदला-बदला नजर आ रहा है। अब तक एयरकंडिश्नर कमरों में बैठकर जनता के हितों के बारे में चर्चा-परिचर्चा करने वाले नेताजी जनता के बीच जाकर बदलाव लाने की बात कर रहे हैं।
कांग्रेस हो या भाजपा, सभी किसी न किसी रूप में केजरीवाल और आम आदमी पार्टी बनने की कोशिश कर रही हैं। आइए नजर डालें ऐसे नेताओं पर, जो सिर पर खड़े लोकसभा चुनावों के चक्कर में अब केजरीवाल का चोगा पहनने को बेसब्र हुए जा रहे हैं।
