महिला ने जहर निगला, मौत

शाहपुर (कांगड़ा)। पुलिस थाना शाहपुर के तहत एक विवाहिता ने जहर निगलकर आत्महत्या कर ली। मायके पक्ष ने पुलिस में ससुराल पक्ष के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने पर मामला दर्ज करवाया है। महिला की पहचान कमलेश कुमारी उर्फ बबली के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
मृतक महिला की माता सुती देवी ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसकी बेटी कमलेश कुमारी की शादी करीब बीस वर्ष पूर्व करतार सिंह के साथ हुई थी। आरोप लगाया कि शादी के उपरांत से ही करतार अपनी पत्नी के साथ मारपीट तथा उसे प्रताड़ित किया करता था। इससे तंग आकर 28 मार्च को उनकी बेटी ने जहरीला पदार्थ निकल लिया। उसे उपचार के लिए टीएमसी लाया गया। लेकिन अस्पताल में विवाहिता की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक कांगड़ा बलवीर ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

मारपीट पर मामला दर्ज
धर्मशाला। पुलिस थाना धर्मशाला के तहत कुछ अज्ञात युवकों ने कांगड़ा के एक युवक को पीटकर घायल कर दिया। मामला होली के पर्व का है। कांगड़ा के गांव बडवाल निवासी प्रमोध सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि कुछ अज्ञात युवकों ने 27 मार्च को फतेहपुर चौक पर उससे मारपीट की। एसपी कांगड़ा बलवीर ठाकुर ने भादसं की धारा 325, 341, 34 के तहत मामला दर्ज होने की पुष्टि की है।

Related posts