
रामपुर बुशहर। तारादेवी डिपो की शिमला-खमाडी रूट पर चलने वाली बस के परिचालक के साथ एक युवक ने मारपीट की है। बस कंडक्टर की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। निगम की बस के कंडक्टर प्रेम सिंह निवासी धांशा (ननखड़ी) ने बताया कि गाहण में एक युवक ने टिकट मांगे जाने पर उसके साथ मारपीट की। डीएसपी सुनील नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि इसकी तफ्तीश की जा रही है।
