इंदौरा सीएचसी में होंगे 30 बेड : कौल

गंगथ (कांगड़ा)। विस क्षेत्र इंदौरा के कस्बा गंगथ में पहुंचने पर इंदौरा ब्लाक कांग्रेस ने स्वास्थ्य एवं राजस्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह का जोरदार स्वागत किया। कौल सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगथ में आयोजित 7 दिवसीय बहु विशेषज्ञ शल्य चिकित्सा शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इंदौरा सामुदायिक केंद्र को 30 बिस्तरों की क्षमता का बनाया जाएगा तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगथ के भवन की आवश्यक मरम्मत के लिए आकलन तैयार करने के विभाग को निर्देश दिए।
ठाकुर कौल सिंह ने कहा कि राट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन योेजना के अंतर्गत ग्रामीण स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाने के लिए सरकार कृतसंकल्प है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य संस्थानों में रिक्त पड़े डाक्टरों तथा पैरा मेडिकल स्टाफ के पदों को चरणबद्ध तरीके से भरा जाएगा। इसके उपरांत ठाकुर कौल सिंह ने जनसमस्याएं सुनीं तथा उनको हल करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर विधायक नूरपुर अजय महाजन, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष नूरपुर बलदेव पप्पी, एसएमओ डा. गुरंग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति विशेष रूप से मौजूद रहे।

Related posts