आम आदमी पार्टी ने पंजाब में हुए हालिया बम धमाकों को लेकर उनकी टाइमिंग और भाजपा की प्रतिक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि इन घटनाओं को राजनीतिक रूप से भुनाने की कोशिश की जा रही है और लोगों में अनावश्यक दहशत फैलाई जा रही है।
‘भाजपा का पूरा तंत्र इसे बड़े खतरे के रूप में पेश कर रहा’
पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता में सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पंजाब में हुए दोनों धमाके छोटे स्तर के थे और इनमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन भाजपा का पूरा तंत्र इसे बड़े खतरे के रूप में पेश करने में जुट गया। उन्होंने कहा कि दो छोटे धमाकों से जितनी दहशत नहीं फैली, उससे ज्यादा भाजपा अपने ट्रोल और प्रचार के जरिए फैलाने की कोशिश कर रही है।