
कालका-शिमला एनएच पर यातायात को सुचारु बनाने के लिए सोलन-कैथलीघाट के बीच कंडाघाट में एक और सुरंग (टनल) बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। यह नई टनल मौजूदा समय में बन रही सुरंग के समानांतर बनाई जाएगी। मकसद है कि हाईवे पर ट्रैफिक बाधित न हो और आने-जाने वाले वाहनों की आवाजाही अलग-अलग सुरंगों से हो। यानी एक टनल शिमला से आने वाले और दूसरी चंडीगढ़ की ओर जाने वाले वाहनों के लिए उपयोग में लाई जाएगी।
