
भाजपा के वरिष्ठ नेता नीतिसेन भाटिया के मॉडल टाउन स्थित आवास पर ईडी ने गुरुवार को छापा मारा था। ईडी की जांच आधी रात के बाद पूरी हुई। टीम भाटिया के घर से एक सीलबंद बॉक्स और एक थैला साथ ले गई है। घर से क्या बरामद हुआ, इस बारे में टीम ने कोई जानकारी नहीं दी। वहीं पूर्व सांसद संजय भाटिया ने बताया कि टीम की रूटीन जांच थी। परिवार को किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हुई।
सूत्रों का दावा है कि यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर के कोडीन बेस सिरप बेचने के मामले में पूर्व में गिरफ्तार किए गए नीतिसेन के बड़े बेेटे नीरज भाटिया और अवैध रूप से संपत्ति खरीद के मामले से से जुड़ी हुई है। इस जमीन के बारे में हिमाचल प्रदेश के सिरमौर उपायुक्त से भी रिपोर्ट मांगी गई है।
