भारत के विदेश मंत्री जय शंकर ने कनाडा की ट्रुडो सरकार को जमकर लताड़ा, बेतुकी बयानबाजी से बचने की दी सलाह

भारत के विदेश मंत्री जय शंकर ने कनाडा की ट्रुडो सरकार को जमकर लताड़ा, बेतुकी बयानबाजी से बचने की दी सलाह

भारत के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को कनाडा को जमकर लताड़ लगाई। विदेश मंत्रालय ने दावा किया कि उसे रविवार को एक राजनयिक संदेश मिला, जिसमें कहा गया है कि कनाडा में भारत के उच्चायुक्त और कुछ राजनयिक एक मामले की जांच में ‘रुचिकर व्यक्ति’ (पर्सन ऑफ इंट्रेस्ट हैं)। आमतौर पर रुचिकर व्यक्ति वह होते हैं, जो किसी आपराधिक मामले में संदिग्ध होते हैं। हालांकि, उन पर औपचारिक तौर पर कोई आरोप नहीं लगाए जाते।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत सरकार इन बेतुके आरोपों को सिरे से खारिज करता है और इनके पीछे ट्रूडो सरकार के राजनीतिक एजेंडे को वजह मानता है, जो कि वोट बैंक की राजनीति से प्रेरित है।

विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया, “ट्रूडो सरकार ने जानने के बावजूद कनाडा में भारतीय राजनयिकों और समुदाय के नेताओं को धमकाने और डराने वाले हिंसक कट्टरपंथियों और आतंकियों को जगह दी है। इनमें राजनयिकों और भारतीय नेताओं को मौत की धमकियां तक शामिल हैं। इन सभी गतिविधियों को अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर उचित करार दिया जाता रहा। कुछ व्यक्ति जो कि अवैध तौर पर कनाडा में घुसे, उन्हें जल्द नागरिकता दी गई। भारत सरकार की तरफ से कनाडा से आतंकियों और संगठित आपराधिक सरगनाओं के प्रत्यर्पण के कई अनुरोधों को भी नकार दिया गया।”

Related posts