
इन दिनों पहाड़ो की फ़िज़ा सैलानिओ को लुभाने के लिए अलग ही रंग बिखेर रही है । जिससे सैलानी पहाड़ो की तरफ आकर्षित होकर यहाँ की वादियों का लुत्फ़ उठा रहे है ।
दुर्गा पूजा टूरिस्ट सीजन के लिए किन्नौर और लाहौल-स्पीति सैलानियों की पहली पसंद बन गए हैं। 5 अक्तूबर के बाद किन्नौर और लाहौल-स्पीति में बजट होटल 50 फीसदी एडवांस बुक हो गए हैं, अन्य होटलों में भी 30 फीसदी कमरे बुक हैं। शहरों के शोर-शराबे से दूर साफ-सुथरी आबोहवा सैलानियों को आकर्षित कर रही है। किन्नौर में बर्फ से लकदक पहाड़ और सेब से लदे बगीचे सैलानियों को अपनी ओर खींच रहे हैं।
हिमाचल के अन्य पर्यटन स्थलों के मुकाबले सैलानी किन्नौर और लाहौल-स्पीति जाना अधिक पसंद कर रहे हैं। शहरों से दूर साफ-सुथरी आबोहवा सैलानियों को आकर्षित कर रही है। किन्नौर और स्पीति के बजट होटलों में 50 फीसदी कमरे एडवांस बुक हो गए हैं- मनु सूद, महासचिव, ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन
शिमला में बढ़ी बंगाल के सैलानियों की चहलपहल
