
लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। इसमें हरियाणा के छह लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है। सीएम पद और विधायकी छोड़ने के बाद पार्टी ने मनोहर लाल को करनाल सीट से प्रत्याशी घोषित किया है। यहां से मौजूदा सांसद संजय भाटिया का टिकट पार्टी ने काट दिया है।
वहीं आम आदमी पार्टी का दामन छोड़कर भाजपा में आने वाले अशोक तंवर को पार्टी ने इनाम दिया है। उन्हें सिरसा सुरक्षित सीट से मैदान में उतारा गया है। केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर फरीदाबाद से उम्मीदवार होंगे। गुरुग्राम सीट से केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत को पार्टी ने चुनाव मैदान में उतारा है।
अंबाला सुरक्षित सीट से दिवंगत केंद्रीय मंत्री रतन लाल कटारिया की पत्नी बंतो कटारिया उम्मीदवार होंगी। सिरसा सीट से सांसद सुनीता दुग्गल का टिकट कट गया है।
| लोकसभा सीट | प्रत्याशी |
| सिरसा | अशोक तंवर |
| करनाल | मनोहर लाल |
| भिवानी | धर्मबीर सिंह |
| फरीदाबाद | कृष्णपाल गुर्जर |
| अंबाला | बंतो कटारिया |
| गुरुग्राम | राव इंद्रजीत सिंह |
