
बद्दी (सोलन)। बीबीएनडीए के नए अतिरिक्त सीईओ राजेश्वर गोयल के अनुसार बीबीएन को स्वच्छ और प्रदूषण रहित बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। इससे पहले राजेश्वर गोयल मंडी में एडीएम के पद पर तैनात थे।
उन्होंने बताया कि सभी विभागों में बेहतर तालमेल बनाकर बीबीएन को साफ सुथरा व हरा भरा करने का प्रयास रहेगा। बीबीएन में औद्योगिक पैकेज आने से बहुत ज्यादा विकास हुआ है। यहां पर निवेश करने वाले उद्यमियों व कामगारों को सभी सुविधा मुहैया हो इसके लिए विकास प्राधिकरण प्रयासरत रहेगा।
प्रदेश का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र व एशिया का सबसे बड़ा फार्मा हब होने के नाते इसे प्रदूषण रहित बनाया जाएगा। सड़कों की हालत को और बेहतर किया जाएगा। स्ट्रीट लाइट की उचित व्यवस्था के साथ-साथ पार्क को भी बेहतर बनाया जाएगा। ट्रीटमेंट प्लांट को समय अवधि में पूरा कराने की प्रयास रहेगा, साथ ही ठोस कचरा के निष्पादन के लिए भी उचित व्यवस्था की जाएगी।
उन्होंने कहा कि बीबीएनडीए की ओर से जितनी भी बड़ी योजनाएं निर्माणाधीन हैं उन्हें समय अवधि के भीतर पूरा करके सुचारु रूप से चालू करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। जिससे इन योजनाओं को लाभ यहां को लोगों मिल सके। बैरियरों पर लगने वाले जाम को कम करने के लिए बरोटीवाला में मल्टी परप्स बैरियर का निर्माण किया गया है। इसके अलावा सनसीटी के समीप भी पार्किंग स्थल डिवेेल्प किए जा रहे हैं। बीबीएन में एक ऐसा आधारभूत ढांचा तैयार किया जाएगा, जिससे यहां पर कार्य करने वाले कामगार और उद्यमियों को सभी सुविधाएं प्राप्त हो सके।
