लक्मे फैशन वीक में करीना कपूर होंगी शो-स्टॉपर

लक्मे फैशन वीक में करीना कपूर होंगी शो-स्टॉपर

मुंबई: लक्मे फैशन वीक के इस वर्ष के फैशन पर्व ‘समर/रेसॉर्ट 2013’ के लिए एक बार फिर करीना कपूर को शो-स्टॉपर चुना गया है। करीना कपूर इस फैशन शो के ग्रांड फिनाले की डिजाइनर नम्रता जोशीपुरा द्वारा डिजाइन किए गए वस्त्रों का प्रदर्शन करेंगी।

पांच दिन चलने वाला यह फैशन पर्व 22 मार्च से शुरू होगा।

इनोवेशंस लक्मे की अध्यक्ष पूर्णिमा लाम्बा ने कहा, ‘‘जी हां, करीना, लैक्मे की ब्रांड एम्बेसडर होने के नाते करीना कपूर ही इस फैशन पर्व के समापन कार्यक्रम में रैम्प की शोभा बढ़ाएंगी। वह भी इसे लेकर बेहद रोमांचित हैं।’’

पिछले वर्ष सैफ अली खान तथा करीना कपूर का निकाह हो गया और लाम्बा ने बताया कि सैफ दर्शकों की अग्रणी पंक्ति की शोभा बढ़ा सकते हैं।

फिनाले की डिजाइनर जोशीपुरा की योजना इस अवसर पर रैम्प पर पारंपरिक तथा आधुनिक डिजाइनों के मिश्रित स्वरूप को पेश करने की है।

लक्मे फैशन वीक समर रेसॉर्ट 2013 में एक अद्वितीय शो ‘स्वदेश’ को भी प्रस्तुत करने की योजना है जिसका प्रस्तुतीकरण फडऩीस करेंगे तथा इसका उद्देश्य ग्रामीण भारत को पेश करना होगा।

Related posts