बाबा के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा

सोलन। कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल सिंह ठाकुर ने कहा कि यदि बाबा रामदेव ने शांतिपूर्वक दौरा किया तो कांग्रेस पार्टी भी चुप रहेगी। यदि उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा तो कांग्रेस कार्यकर्ता भी चुप नहीं बैठेंगे। वह सोलन में प्रेसवार्ता के दौरान बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि यदि बाबा रामदेव एक व्यवसायी के तौर पर आते तो कांग्रेस उनका स्वागत करती। मगर बाबा साधु के वेश में व्यवसाय करने आ रहे हैं इसलिए कांग्रेस भी विरोध के लिए तैयार है। बाबा ने साधुपूल में लगभग दो से ढाई करोड़ का कार्य किया है, जबकि वह ग्यारह करोड़ बताकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। भाजपा और आरएसएस बाबा के समर्थन की बात कर रहे हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि साधुपुल के आसपास जितनी जमीनों के सौदे हुए हैं उनकी जांच करवाई जाए। पतंजलि योगपीठ के बनने के समय भाजपा नेताओं ने अपने फायदे के लिए वहां की जमीनें खरीदी थी। वहीं इस सौदे में संलिप्त अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर जिला कांग्रेस महासचिव बलदेव ठाकुर, महासचिव प्रताप ठाकुर, कार्यालय सचिव लायक राम वर्मा, प्रेस सचिव हरिमोहन शर्मा, युवा कांग्रेस नेता साजिद अली और युवा कांग्रेस उपप्रधान कसौली भानू शर्मा मौजूद रहे।

Related posts