विकास राठौर को जिला शिव सेना की कमान

चंबा। शिव सेना हिंदोस्तान की बैठक प्रदेश के चेयरमैन बृजमोहन की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में शिवसेना की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें विकास राठौर को जिला अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा दीपक कुमार को उपाध्यक्ष, सुधीर कुमार को ब्लाक सचिव, संजय कुमार को उपाध्यक्ष, रमेश सोनी को संयुक्त सचिव नियुक्ति किया गया। साथ ही यदुनंदनी को महिला मोरचा की अध्यक्ष, दिलीप कुमार को युवा सेना का ब्लाक अध्यक्ष और सोहन लाल को व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष चुना गया। बैठक के दौरान शैलेंद्र कुमार और राधा देवी को ब्लाक प्रचारक और गिरधारी लाल को श्रमिक सेवा अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर शिव सेना के प्रदेश अध्यक्ष हरबंस सिंह पठानिया, प्रदेश महासचिव जयपाल चौधरी, जिला कांगड़ा महासचिव मनोज कुमार ठाकुर और ब्लाक फतेहपुर के प्रधान विजय कुमार मौजूद रहे।

Related posts