‘दिल्ली मरजानी’ और ‘पंजाब सिंह’ की शादी का कार्ड सोशल मीडिया में वायरल

‘दिल्ली मरजानी’ और ‘पंजाब सिंह’ की शादी का कार्ड सोशल मीडिया में वायरल

चंडीगढ़
शादी का कार्ड हो रहा सोशल मीडिया में वायरल
आमजन से शामिल होने की कर रहे अपील

कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन को मजबूत करने और रोचक बनाने के लिए लगातार नए-नए प्रयोग कर रहे हैं। किसानों ने नई रणनीति के तहत 26 जनवरी को पंजाब और दिल्ली की शादी कराने की योजना बनाई है। इसके लिए किसानों ने बाकायदा शादी के कार्ड भी प्रकाशित किए हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली के बॉर्डरों पर केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों ने 26 जनवरी को ट्रैक्टर मार्च दिल्ली में निकालने का एलान किया है। इस मार्च में किसानों को शामिल होने के लिए बुलावा देने के लिए किसानों की ओर से शादी की तर्ज पर कार्ड बनाया गया है। कार्ड शनिवार को सोशल मीडिया खूब वायरल हुआ। इस कार्ड में दूल्हे का नाम ‘पंजाब सिंह’ एवं दुल्हन का नाम ‘दिल्ली मरजानी’ रखा गया है। 

कार्ड पर न्योता संदेश में कहा गया कि जिस किसी भी किसान भाई ने बरात में शामिल होना हो वो अपने ट्रैक्टर ट्रॉली समेत आए, हर किसी को खुला बुलावा भेजा जाता है। इतना ही नहीं इस कार्ड में लिखा है कि बरात में शामिल होने वाले लोगों के लिए खुले भोजन का इंतजाम किया गया है। बरात चलने का समय 26 जनवरी दिन मंगलवार को सुबह 10 बजे है।

Related posts