सराज कमेटी को भंग करने से कार्यकर्ताओं में घमासान

मंडी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह के सराज ब्लाक कांग्रेस कमेटी को भंग करने के फैसले से क्षेत्र के कार्यकर्ता दो गुटों में बंट गए हैं। एक गुट ने प्रदेश अध्यक्ष के फैसले को सही ठहरा रहा है तो दूसरे गुट ने फैसले पर पुनर्विचार कर कार्यकारिणी को दोबारा बहाल करने की मांग कर रहे हैं।
बालीचौकी क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हणोगी माता मंदिर में आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के उपाध्यक्ष अमर सिंह ठाकुर ने की। बैठक में कार्यकर्ताओं ने कहा कि विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ काम करने वालों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह ने सही फैसला लिया है।
अमर सिंह ठाकुर ने कहा कि विधानसभा चुनाव में सराज से पार्टी प्रत्याशी तारा ठाकुर को 25000 मत दिलाने के लिए जो लोग श्रेय ले रहे हैं। वे लोग चुनाव के दौरान कभी भी पार्टी प्रत्याशी के साथ नहीं दिखे। अगर चुनाव में साथ देते तो सराज में कांग्रेस की जीत होती। सराज सेवा दल के अध्यक्ष चंद्रमणि ठाकुर ने सराज कमेटी को भंग करने का फैसला आम कार्यकर्ता के हित में है। भितरघातियों को अगर बाहर का रास्ता नहीं दिखाया तो आने वाले समय में भी पार्टी को नुकसान उठाना पड़ेगा। बैठक में दिले राम, अहि चंद, इंद्र सिंह, देवराज शर्मा, ललित ठाकुर, राज कुमार, केसर सिंह, दौलत ठाकुर, मेघ सिंह, देवेंद्र, मनी राम चौहान, बलदेव राज, भीखम राम, किशन चंद, पूर्ण चंद, पदम देव, भाग सिंह, परम चंद, शेष राम, नेक राम, ओम प्रकाश, खेम चंद, नोग सिंह, दुर्गा दास, खिमी देवी, हेती देवी, वीर सिंह, फते राम, प्रेम सिंह, खेम सिंह, चंद्रमणि, रूप सिंह आदि मौजूद थे।

Related posts