अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव की वोटों की गिनती जारी, लाइव अपडेट

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव की वोटों की गिनती जारी, लाइव अपडेट

वाशिंगटन
US Presidential Elections 2020 Live Updates: दुनिया के सबसे ताकतवर मुल्क अमेरिका में हुए राष्ट्रपति चुनाव की वोटों की गिनती जारी है। राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी की ओर से वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से पूर्व उपराष्ट्रपति जो बिडेन मैदान में हैं। बिडेन बहुमत के करीब पहुंच चुके हैं। 538 इलेक्टोरल वोट्स में से बहुमत के लिए 270 वोट्स की जरूरत है। फिलहाल, बिडेन के हिस्से 264 इलेक्टोरल वोट्स, जबकि ट्रंप के पास सिर्फ 214 वोट्स हैं। बिडेन बहुमत के आंकड़े (270) से सिर्फ 6 वोट्स दूर हैं। हालांकि, अभी कई प्रमुख राज्यों में नतीजे आने बाकी हैं। वहीं, ट्रंप ने वोटों की गिनती पर सवाल उठाया है। इसके लिए ट्रंप सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं। ट्रंप ने ट्वीट कर कहा, कल जहां हम जीत रहे थे, वहां अचानक पीछे कैसे हो गए। पिछली रात मैं मजबूती के साथ लीड कर रहा था। कई राज्यों में डेमोक्रेट ने मतगणना पर कंट्रोल किया। वहीं, बिडेन ने कहा है कि हमें पूरा भरोसा है कि जीत हमारी ही होगी। मगर ये सिर्फ हमारी अकेले की जीत नहीं होगी। यह जीत अमेरिकी लोगों की होगी, हमारे लोकतंत्र की होगी, अमेरिका की होगी।
लाइव अपडेट

08:37 AM, 05-NOV-2020
एरिजोना में छह लाख वोटों की गिनती बाकी
एरिजोना की गृह मंत्री कैटी होब्स ने कहा है कि अभी करीब छह लाख वोटों की गिनती की जानी है। अकेले 3,40,000 वोटों की गिनती तो मैरिकोपा काउंटी में ही की जानी है। यह राज्य का सबसे अधिक आबादी वाला क्षेत्र है।
08:28 AM, 05-NOV-2020
मेल-इन वोटों और प्रारंभिक वोटों की रिकॉर्ड संख्या बनी परिणामों में देरी की वजह
मेल-इन वोटों और प्रारंभिक वोटों की रिकॉर्ड संख्या की वजह से अमेरिकी चुनाव परिणाम में देरी हुई है क्योंकि कुछ राज्यों ने मंगलवार को मतदान बंद होने तक इन वोटों की गिनती शुरू नहीं की।
08:19 AM, 05-NOV-2020
चुनाव के बीच बढ़ा वायरस का खतरा
अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनावों की वोटों की गिनती जारी है। इसी बीच अमेरिका में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड मामले सामने आए हैं। अमेरिका में हर रोज औसतन 86 हजार मामले सामने आ रहे हैं। सर्दियों के मौसम की शुरुआत होते ही देश में वायरस का खतरा बढ़ता जा रहा है।
08:04 AM, 05-NOV-2020
एरिजोना में 86 फीसदी वोटों की गिनती हुई
एडिशन रिसर्च के अनुसार, बैटलग्राउंट स्टेट एरिजोना में 86 फीसदी वोटों की गिनती हो चुकी है। यहां पर ट्रंप को 47.9 फीसदी और बिडेन को 50.7 फीसदी वोट मिले हैं।
07:57 AM, 05-NOV-2020
नेवाडा में भी रोचक हुआ मुकाबला
एडिशन रिसर्च के मुताबिक, बैटलग्राउंड स्टेट नेवाडा में ट्रंप को 48.7 फीसदी और बिडेन को 49.3 फीसदी वोट मिले हैं। नेवाडा में दोनों उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।
07:51 AM, 05-NOV-2020
जॉर्जिया में मामूली अंतर से ट्रंप आगे
एडिशन रिसर्च के मुताबिक, बैटलग्राउंड स्टेट जॉर्जिया में ट्रंप को 49.8 फीसदी और बिडेन को 49.0 फीसदी वोट मिले हैं। बता दें कि जॉर्जिया में 95 फीसदी वोटिंग हुई थी।
07:34 AM, 05-NOV-2020
बिडेन ने बराक ओबामा को छोड़ा पीछे
अमेरिकी चुनावों के लिए वोटों की गिनती जारी है, लेकिन डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बिडेन ने एक रिकॉर्ड बना लिया है। बिडेन अमेरिका के इतिहास में पहले ऐसे राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बन चुके हैं, जिन्हें सबसे ज्यादा वोट मिले हैं। उन्होंने ओबामा का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
07:34 AM, 05-NOV-2020
बहुमत से सिर्फ 6 वोट दूर बिडेन
बिडेन बहुमत से मात्र अब छह इलेक्टोरल वोट दूर हैं। बिडेन को 264 इलेक्टोरल कॉलेज सीट पर जीत हासिल हुई है जबकि राष्ट्रपति ट्रंप 214 पर ही बने हुए हैं। बिडेन को 50.4 फीसदी वोट मिले हैं वहीं ट्रंप को 48 फीसदी वोट मिले हैं।
07:33 AM, 05-NOV-2020
बिडेन ने ट्रंप का नाम लिए बिना साधा निशाना
बिडेन ने अपने भाषण में ट्रंप नाम लिए बिना निशाना साधा है। बिडेन ने कहा कि कोई सत्ता हथिया नहीं सकता बल्कि सत्ता जनता सौंपती है। बिडेन ने अपने भाषण में एकता की बात की। बिडेन को पता है कि राष्ट्रपति बनने के बाद भी चुनौतियां बेशुमार हैं। इतने करीबी के नतीजों से साफ है कि दोनों नेताओं के पक्ष में विभाजन बहुत तगड़ा है। अभी नतीजे भले नहीं आए हैं लेकिन शेयर बाजार में भारी उछाल है।

07:33 AM, 05-NOV-2020
US Election 2020: राष्ट्रपति बनने से छह इलेक्टोरल वोट्स दूर बिडेन, कोर्ट पहुंचे ट्रंप
दुनिया की सबसे बड़ी शक्तियों में शुमार अमेरिका की सत्ता किसके पास होगी, इसका फैसला करने के लिए अमेरिकी नागरिकों ने मतदान किया। इस चुनावी जंग में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार और पूर्व उपराष्ट्रपति जो बिडेन चुनौती दे रहे हैं। राष्ट्रपति पद के लिए हो रहे चुनाव की मतगणना में जो बिडेन बहुमत के करीब पहुंच चुके हैं।  538 इलेक्टोरल वोट्स में से बहुमत के लिए 270 वोट्स की जरूरत है।

 

Related posts