सुरक्षाबलों ने चलाया तलाशी अभियान, दो-तीन आतंकियों के छिपे होने की आशंका

सुरक्षाबलों ने चलाया तलाशी अभियान, दो-तीन आतंकियों के छिपे होने की आशंका

जम्मू
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले काकापोरा इलाके में स्थित मरवाल गांव में मंगलवार सुबह आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी हुई। एक अधिकारी ने बताया कि इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी।

इसी सूचना पर पुलिस, 50 राष्ट्रीय राइफल्स और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने इलाके को सील करके तलाशी अभियान चलाया। अधिकारी ने बताया कि जिस जगह पर उनके छिपे होने की सूचना मिली थी, वहां सुरक्षाबलों की टीम के पहुंचते ही आतंकियों ने उनपर फायरिंग शुरू कर दी।
सुरक्षाबलों ने जवाबी फायरिंग की जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। सूत्रों के मुताबिक सुरक्षाबलों ने जिस इलाके को घेर रखा है, वहां फिलहाल दो-तीन आतंकी छिपे हुए हैं।

 

Related posts