फिर टूट गई 66 केवी ट्रांसमिशन लाइन

रोहडू। उपमंडल के ग्रामीण क्षेत्रों में एक बार फिर अंधेरा छा गया है। 66 केवी ट्रांसमिशन लाइन एक बार फिर टूट गई है। विद्युत बोर्ड के अनुसार ट्रांसमिशन विंग की टीम मौके पर तो पहुंच गई है, लेकिन रविवार को भी ट्रांसमिशन लाइन नहीं जुड़ पाई है। सुंगरी में भारी बर्फबारी के चलते लाइन जोड़ने में दिक्कत हो रही है। क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में एक माह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली बहाल होने के एक दिन बाद ही फिर से बिजल गुल हो गई है। सुंगरी के समीप 66 केवी ट्रांसमिशन लाइन टूट गई है। लाइन टूटने के कारण रोहडू तथा जुब्बल दो विधानसभा क्षेत्र के लोग एक बार फिर अंधेरे में हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। विद्युत बोर्ड के एसई महेश सिंघल ने बताया कि 66 केवी की मुख्य लाइन एक बार फिर टूट गई है। लाइन जोड़ने के लिए ट्रांसमिशन विंग की टीम मौके पर पहुंच गई है। लाइन जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।

Related posts