
नई दिल्ली

दिल्ली में कोरोना के मरीज बहुत तेजी से ठीक हो रहे हैं। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि राजधानी में बीते एक माह में रिकॉर्ड 80 हजार लोगों ने कोरोना को मात दी है। देश में कोरोना के टॉप संक्रमित राज्यों में दिल्ली में रिकवरी रेट सबसे ज्यादा है। यहां रोज औसतन 2700 मरीज कोरोना को मात दे रहे हैं।
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 18 जून को राजधानी में संक्रमितों की संख्या 49974 थी। इनमें 21241 लोग ठीक हो गए थे। अब तक संक्रमितों की कुल संख्या लगभग 121 552 है। इनमें से अब तक 101274 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। इस हिसाब से देखें तो बीते एक महीने में ही 80,033 मरीजों ने कोरोना को मात दी है, जो कुल ठीक हुए मरीजों का करीब 80 फीसदी है। वहीं, बीते 15 दिन से कुल संक्रमितों से ज्यादा संख्या ठीक होने वाले मरीजों की रही है।
वर्तमान में 16711 सक्रिय केस
कोरोना संक्रमित टॉप राज्यों की बात करें तो सबसे बेहतर रिकवरी रेट दिल्ली का ही है। इसके बाद गुजरात का है। दिल्ली में इस समय कुल 16711 एक्टिव मामले हैं। इनमें से 3635 अस्पताल में भर्ती है। यानी, सिर्फ 21 फीसदी मरीजों को ही अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत पड़ी है।
बीते एक माह का लेखा जोखा
तारीख – संक्रमित ठीक हुए
18 जून 2877 3884
20 जून 3630 7725
23 जून 3977 2711
26 जून 3460 2326
29 जून 2084 3628
1 जुलाई 2442 1644
4 जुलाई 2505 2632
7 जुलाई 2008 2129
10 जुलाई 2089 2468
13 जुलाई 1246 1344
16 जुलाई 1652 1994
18 जुलाई 1475 1973
टॉप संक्रमित राज्यों की रिकवरी दर
राज्य – कुल मामले – ठीक हुए – रिकवरी दर (फीसदी में)
महाराष्ट्र 300937 165663 55 .1
तमिलनाडु 165714 113856 69.2
दिल्ली 121582 101274 83.5
गुजरात 47390 34035 73.5
उत्तर प्रदेश 47036 28864 61.2
पश्चिम बंगाल-40209 23539 58.9
(सभी आंकड़े स्वास्थ्य मंत्रालय की बेवसाइट से लिए गए हैं)
