कारगिल और लद्दाख भूकंप के झटकों से हिले 4.7 रही तीव्रता

जम्मू

भूकंप

जम्मू-कश्मीर के कारगिल और लद्दाख में भूकंप आया है। रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 4.7 रही। मालूम हो कि पिछले कुछ दिनों से घाटी में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। हालांकि अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

यह भी पढ़ेंः बाबा अमरनाथ के जयकारों से गूंजा श्रीनगर, पहलगाम के लिए रवाना हुई छड़ी मुबारक यात्रा, देखें तस्वीरें
इससे पहले दो जुलाई को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में दोपहर के 1:11 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। लद्दाख के कारगिल में आए भूकंप की तीव्रता 4.5 थी। वहीं जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह और किश्तवाड़ में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
इससे पहले 30 जून को भी प्रदेश में भूकंप आया था, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.0 थी। भूकंप के ये झटके किश्तवाड़, रामबन, कठुआ और उधमपुर जिले में महसूस किए गए थे।

16 जून को एक ही दिन में दो बार आया था भूकंप
इससे पहले 16 जून को जम्मू-कश्मीर में एक ही दिन में दो बार झटके महसूस किए गए थे, जिससे लोग सहम गए थे। उस दिन पहला झटका सुबह 7 बजे आया था, जिसकी तीव्रता 5.8 थी और केंद्र तजाकिस्तान क्षेत्र में था।

अभी इस झटके की चर्चा खत्म भी नहीं हुई थी कि दोपहर दो बजकर दस मिनट पर कटड़ा से 85 किलोमीटर दूर पूर्व में एक बार फिर भूकंप आया। दूसरी बार में इसकी तीव्रता 3.9 मापी गई थी।

 

Related posts