
देहरादून

आईएमए की शनिवार को होने वाली पासिंग आउट परेड (पीओपी) के दौरान कड़े सुरक्षा प्रबंध रहेंगे। पूरे इलाके में 12 बैरियर लगाकर नाकेबंदी की जाएगी। सीओ मसूरी नरेंद्र पंत को पूरे परिसर का सुरक्षा प्रभारी बनाया गया।
डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने बृहस्पतिवार को 13 जून को प्रस्तावित आईएमए परेड की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने एसपी सिटी श्वेता चौबे को पीओपी से पहले आईएमए के चारों ओर के रिहायशी इलाकों और बस्तियों में रहने वालों का सत्यापन करने व मुख्य मार्गों पर बैरियर लगाकर संदिग्ध लोगों की धरपकड़ को चेकिंग करने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने यातायात के रूट डायवर्ट प्लान को सख्ती से लागू करने को कहा है। एसपी सिटी श्वेता चौबे ने बताया कि बम निरोधक दस्ते ने पूरे इलाके में सघन चेकिंग अभियान चलाया हुआ है। किरायेदारों का सत्यापन अभियान भी किया जा रहा है
