बीसीसीएल का अधिकारी ले रहा था रिश्वत, सीबीआई ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया

नई दिल्ली

सांकेतिक चित्र
सीबीआई (केंद्रीय जांच ब्यूरो) ने भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के एक अधिकारी को कथित तौर पर 10,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि एक सेवानिवृत्त कर्मचारी ने यह शिकायत की थी कि झारखंड में धनबाद के कुसुंदा क्षेत्र स्थित बीसीसीएल के पूर्वी बसुरिया कोलियरी के अधिकारी भुतेश्वर प्रसाद साव ने भविष्य निधि, पेंशन, ग्रेच्युटी आदि भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए उनसे 25,000 रुपये की रिश्वत मांगी है।
सीबीआई प्रवक्ता आर के गौड़ ने बताया कि साव को रिश्वत की पहली किस्त के रूप में कथित तौर पर 10,000 रुपये की राशि लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी के परिसरों में छापे मारे जा रहे हैं। सीबीआई ने इस सिलसिले में भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज किया है।
गौड़ ने बताया कि आरोपी ने कुल रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 10 हजार रुपये लेने की बात स्वीकार कर ली है। उन्होंने कहा, ‘सीबीआई ने जाल बिछाया और आरोपी को रिश्वत लेते पकड़ा जब वह 10 हजार रुपये की रिश्वत ले रहा था।

 

Related posts