कोरोना : आज 55 नए मामले, 75 शहर लॉकडाउन, 370 हुई संक्रमित मरीजों की संख्या

नई दिल्ली
Coronavirus Janta Curfew Live in India: Delhi UttarPradesh Maharashtra Rajasthan MadhyaPradesh Kerala Karnataka Punjab
भारतीय रेलवे ने 31 मार्च तक सभी यात्री ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है। आज कोरोना के 26 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 341 हो गई है। मुंबई में कोरोना पीड़ित व्यक्ति की मौत हो गई है वह मधुमेह का रोगी था। वहीं, बिहार में भी एक कोरोना मरीज की किटनी फैल होने से मौत हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर देश में जनता कर्फ्यू जारी है। यहां पढ़ें देश के ताजा हालात…

लाइव अपडेट

03:24 PM, 22-MAR-2020

बिहार जाने वाली सभी उड़ानों को स्थगित करने का सुझाव

नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी के साथ टेलीफोन पर बातचीत में, बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने बिहार आने वाली सभी उड़ानों को स्थगित करने का सुझाव दिया है।

03:22 PM, 22-MAR-2020

महाराष्ट्र में कल सुबह तक जनता कर्फ्यू

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा, मैं हर किसी से अनुरोध करना चाहूंगा कि कल सुबह तक जनता कर्फ्यू जारी रखें। कोरोना मामलों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। मेरे पास महाराष्ट्र में धारा 144 लागू करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। मुंबई में भारत के बाहर किसी भी फ्लाइट को नहीं उतरने दिया जाएगा।
03:19 PM, 22-MAR-2020

चंडीगढ़ को 31 मार्च तक लॉकडाउन करने का आदेश

चंडीगढ़ में कोरोना के छह मामले सामने आने के बाद केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन ने रविवार को 31 मार्च तक लॉकडाउन का आदेश दिया है। जिसमें संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सार्वजनिक परिवहन को निलंबित करना भी शामिल है।
03:11 PM, 22-MAR-2020

दिल्ली मेट्रो 31 मार्च तक बंद

कोरोना वायरस के कारण दिल्ली मेट्रो रेल सेवा 31 मार्च तक बंद रहेगी।

03:09 PM, 22-MAR-2020

एनसीपी ने अपने सांसदों को दिल्ली नहीं जाने को कहा

एनसीपी ने अपने सांसदों से दिल्ली वापस नहीं जाने और कोरोना वायरस से लड़ने में लोगों की मदद कर रही सरकारी एजेंसियों की सहायता करने को कहा।

03:03 PM, 22-MAR-2020

देश के 75 शहर लॉकडाउन

देश के 75 शहरों को लॉकडाउन किया गया है। 31 मार्च 2020 तक दिल्ली में मेट्रो और मुंबई में लोकल ट्रेन सेवा रोकी गई हैं।

03:00 PM, 22-MAR-2020

देश में  370 हुई संक्रमित मरीजों की संख्या, आज 55 नए मामले

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या 370 पर पहुंच गई है। आज 55 नए मामले सामने आए हैं।

02:55 PM, 22-MAR-2020

31 मार्च तक सभी यात्री ट्रेन रद्द

कोरोना वायरस के चलते भारतीय रेलवे ने 31 मार्च तक सभी यात्री ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है। रेलवे बोर्ड की बैठक में फैसला लिया गया है कि सभी मेल, एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेन 31 मार्च तक बंद रहेंगी। न्यूनतम उपनगरीय रेल सेवाएं, कोलकाता मेट्रो 22 मार्च की आधी रात तक ही चलेंगी, इसके बाद सेवाएं 31 मार्च की आधी रात तक बंद रहेंगी।
02:48 PM, 22-MAR-2020
तृणमूल कांग्रेस ने रविवार को घोषणा की कि उसने कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर अपने सभी सांसदों को संसद से लौटकर अपने निर्वाचन क्षेत्रों में वापस आने का निर्देश दिया है। तृणमूल के नेता एवं राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ’ब्रायन ने दोनों सदनों के पीठासीन अधिकारियों को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि सदन की कार्यवाही 23 मार्च को पूरी कर दी जाए। तृणमूल के लोकसभा में 22 और राज्यसभा में 13 सदस्य हैं।
02:39 PM, 22-MAR-2020

आज 26 नए मामले, संक्रमितो ंकी संख्या हुई 341

देश में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 341 हो गई है। आज 26 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इस जानलेवा बीमारी से आज दो लोगों की मौत हो गई। दोनों मरीज कोरोना के पॉजिटिव थे लेकन उन्हों अन्य बीमारी भी थीं।

02:32 PM, 22-MAR-2020

भारत में कोरोना: आज 55 नए मामले, 75 शहर लॉकडाउन, 370 हुई संक्रमित मरीजों की संख्या

भारतीय रेलवे ने 31 मार्च तक सभी यात्री ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है। मुंबई में कोरोना पीड़ित व्यक्ति की मौत हो गई है वह मधुमेह का रोगी था। वहीं, बिहार में भी एक कोरोना मरीज की किटनी फैल होने से मौत हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर देश में जनता कर्फ्यू जारी है।

Related posts