
देहरादून


देहरादून में सबसे ज्यादा व्यस्त इलाका माना जाने वाला घंटाघर क्षेत्र आज सूना पड़ा है। प्रेमनगर बाजार, पलटन बाजार से लेकर कई जगह सड़कें खाली हैं।

डोईवाला का मुख्यचौक जहां दिनभर वाहनों की कतार लगी रहती है वहां आज सड़क सूनसान है।

हरिद्वार में मोती बाजार से लेकर ज्वालापुर और लक्सर तक जनता कर्फ़्यू का असर दिख रहा है।

गढ़वाल में चमोली , रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी से लेकर यमुनोत्री के मुख्य बाजार भी खाली हैं।

रुद्रपुर के किच्छा हाईवे में ऐसे सन्नाटा पसरा है। बाजार भी बंद पड़े हैं।

‘जनता कर्फ्यू’ के चलते भारत-नेपाल सीमा पर बसा झूलाघाट क़स्बा भी पूरी तरह बंद हो गया है।
