सरकार का कड़ा फैसला, इन देशों से एयरपोर्ट आने वाला हर यात्री 14 दिन की निगरानी में रहेगा

अमृतसर
अमृतसर एयरपोर्ट
कोरोना वायरस के खतरे को भांपते हुए पंजाब सरकार ने कड़ा फैसला किया है। अब अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर चीन, ईरान, इटली, दक्षिण कोरिया, फ्रांस, स्पेन और जर्मनी से पहुंचने वाले हर यात्री को 14 दिनों तक सरकारी मेडिकल कॉलेज स्थित नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र में रखा जाएगा।

पुनर्वास केंद्र में लाए जाने वाले लोगों की जांच एग्जामिनेशन टीमें सुबह-शाम करेंगी। लक्षण मिलने पर इन्हें गुरुनानक देव अस्पताल के आइसोलेशन वॉर्ड में दाखिल किया जाएगा। पुनर्वास केंद्र में खाने का इंतजाम भी किया गया है।

अमृतसर एयरपोर्ट पर आने वाले हर शख्स की स्क्रीनिंग की जा रही है। खांसी, जुकाम के लक्षणों से ग्रसित शख्स को तत्काल अस्पताल में एडमिट करवाया जा रहा है। अब सरकार ने निर्णय लिया है कि उपरोक्त देशों से आने वाले सभी लोगों को चौदह दिन तक अपनी निगरानी में रखा जाए। चाहे उन्हें खांसी जुकाम है या नहीं, वे पुनर्वास केंद्र में ही रहेंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुनर्वास केंद्र में उपचाराधीन मरीजों को गुरुनानक देव अस्पताल में शिफ्ट किया जाएगा। एयरपोर्ट से पुनर्वास केंद्र में लाए जाने वाले लोगों की जांच एग्जामिनेशन टीमें सुबह शाम करेंगी। लक्षण मिलने पर इन्हें आइसोलेशन वॉर्ड में दाखिल किया जाएगा। सरकार की ओर से विदेश से आने वाले लोगों के खाने का इंतजाम पुनर्वास केंद्र में किया जा रहा है।

Related posts