घर में घुसकर मेरे और कर्मचारियों से मारपीट की गई : अधीर रंजन

नई दिल्ली
Adhir Ranjan Chowdhury
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा है कि उनके दिल्ली स्थित आवास पर मंगलवार शाम को हमला किया गया। सांसद ने दावा किया है कि उनके और दफ्तर कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई। यह हमला करीब साढ़े पांच बजे किया गया।

सांसद के स्टॉफ ने कहा है कि हमलावर घर में घुसे और तोड़फोड़ की। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो हमलावरों ने उनकी पिटाई की। मामले के संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है।वहीं, इस मामले पर दिल्ली पुलिस ने कहा है कि हमें कांग्रेस के सांसद अधीर रंजन चौधरी के कार्यालय (जो उनके आवास से जुड़ा हुआ है) में चार व्यक्तियों द्वारा दुर्व्यवहार और बर्बरता की शिकायत मिली है। पुलिस ने कहा है कि आरोपी व्यक्ति चाहते थे कि कर्मचारी उन्हें फोन के माध्यम से सांसद से बात करवाएं, लेकिन कर्मचारियों ने ऐसा करने से इनकर कर दिया। मामले की जांच चल रही है।बता दें कि अधीर रंजन चौधरी लोकसभा में लड़ाकू तेवरों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने बयानों से कई बार सदन में सत्ता पक्ष को घेरा हैं। हालांकि कुछ एक मौकों पर वह खुद ही अपने बयानों से घिरे थे।

Related posts