सेना और बारामुला पुलिस ने आतंकी जुनैद को किया गिरफ्तार,कश्मीर के उत्तरी क्षेत्र में अभी 19 स्थानीय आतंकवादी सक्रिय

जम्मू
हिजबुल आतंकी जुनैद फारूक गिरफ्तार
जम्मू कश्मीर में सेना और बारामुला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सुरक्षाबलों ने यहां एक आतंकी को गिरफ्तार किया  है। आतंकी हिजबुल मुजाहिदीन संगठन का है। पकड़े गए आतंकी से पुलिस पूछताछ कर रही है। इस आतंकी के पकड़े जाने के बाद कई अहम खुलासे होने की भी उम्मीद जताई जा रही है।

बारामुला पुलिस को सूचना मिली कि हिजबुल आतंकी जुनैद फारूक इलाके में ही छिपा हुआ है। सीआरपीएफ की 176वीं बटालियन, 29-आरआर और बारामुला पुलिस की संयुक्त टीम ने आतंकी को पकड़ने का अभियान शुरू किया। जिसके लिए इलाके में कई जगह नाकेबंदी की गई थी।

इसी दौरान एक नाके के पास उसे गिरफ्तार करने में सुरक्षाबलों को सफलता मिली। आतंकी जुनैद फारूक के पास से हथियार व गोलाबारूद बरामद किया गया है। संबंधित धाराओं में कार्रवाई करने के साथ ही पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

वहीं हिजबुल आतंकी जुनैद के पकड़ा पुलिस के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ज्ञात हो कि घाटी में हिजबुल की कमर लगातार टूटती जा रही है। सुरक्षाबलों की मुस्तैदी की चलते आतंकी किसी भी वारदात को अंजाम नहीं दे पा रहे हैं।

उत्तरी कश्मीर में अभी 19 स्थानीय आतंकवादी सक्रिय हैं- सुलेमान चौधरी

हिजबुल आतंकी जुनैद फारूक के पकड़ने जाने के बाद पुलिस उप महानिरीक्षक उत्तर रेंज सुलेमान चौधरी ने कहा कि कश्मीर के उत्तरी क्षेत्र में अभी 19 स्थानीय आतंकवादी सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि कश्मीर के उत्तरी क्षेत्र में स्थानीय आतंकी बढ़ने की वजह से आतंकवादियों की संख्या में इजाफा हुआ है। इस इलाके में अधिक संख्या में स्थानीय शामिल हो रहे हैं और यह संख्या 19 तक पहुंच गई है।

डीआईजी ने कहा कि सुरक्षाबल सतर्क हैं और किसी भी चुनौती से निपटने के लिए तैयार हैं। डीआईजी बारामूला ने ये बातें जुनैद फारूक की गिरफ्तारी के बाद कही। उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना पर जवानों ने टापर क्षेत्र में एक नाका लगाया गया था। जहां से आतंकी जुनैद को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। आतंकी के कब्जे से एक पिस्तौल(चीन निर्मित), 30 जिंदा कारतूस और अन्य गोला-बारूद बरामद किया गया है।

को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सुरक्षाबलों ने यहां एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। आतंकी हिजबुल मुजाहिदीन संगठन का है। पकड़े गए आतंकी से पुलिस पूछताछ कर रही है। इस आतंकी के पकड़े जाने के बाद कई अहम खुलासे होने की भी उम्मीद जताई जा रही है।

Related posts