
खास बाते
दिल्ली की सभी 70 सीटों पर मतदान जारी है। दिल्ली में शाम 6 बजे तक 13,750 केंद्रों पर वोटिंग होगी। पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हैं। दिल्ली के शाहीन बाग में मतदाताओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से ज्यादा से ज्यादा वोट डालने की अपील की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मतदाताओं से ज्यादा से ज्यादा वोट डालने की अपील की। यूपी के सीएम योगी ने भी ट्वीट कर मतदाताओं से अपील की। उन्होंने लिखा कि दिल्ली में बदलाव के लिए वोट करें। वहीं, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मतदान किया, इसके बाद उन्होंने फोटो खिंचवाई। सांसद प्रवेश वर्मा ने भी मतदान किया।नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र के सरदार पटेल विद्यालय के बूथ संख्या 114 पर ईवीएम खराब हो गई। जिससे मतदाताओं की लंबी कतार लग गई। दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने यमुना विहार में मतदान करने से पहले घर में पूजा अर्चना की। इसके बाद उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि इस बार भाजपा की सरकार बनेगी। हम 50 से ज्यादा सीटों पर सरकार बनाएंगे। वहीं, यमुना विहार में C10 ब्लॉक बूथ पर ईवीएम में तकनीकी समस्या के कारण अभी तक मतदान शुरू नहीं हुआ है। घटनास्थल पर चुनाव आयोग की तकनीकी टीम। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी सिवाल लाइंस के पोलिंग बूथ में सुबह सवेरे वोट डाला।ग्रेटर कैलाश के पोलिंग स्टेशन पर दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल पत्नी माला बैजल के साथ मतदान करने पहुंचे। यहां से आम आदमी पार्टी ने सौरव भारद्वाज को मैदान में उतारा है। उनका मुकाबला भाजपा प्रत्याशी शिखा राय और कांग्रेस के सुखबीर पवार से है।नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के निर्माण भवन में पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने मतदान किया। उनके साथ आरएसएस के वरिष्ठ नेता राम लाल ने भी वोटिंग की। इस सीट से दिल्ली सीएम और निर्वाचन क्षेत्र से विधायक अरविंद केजरीवाल मौदान से उतरे हैं। भाजपा के सुनील यादव और कांग्रेस के रोमेश सभरवाल ने सीएम के खिलाफ चुनाव मैदान में हैं।दिल्ली की चांदनी चौक विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की उम्मीदवार अलका लांबा ने मतदान केंद्र संख्या 161 पर टैगोर गार्डन एक्सटेंशन में अपना वोट डाला। उनका मुकाबला आम आदमी पार्टी के प्रहलाद सिंह साहनी और भाजपा की सुमन गुप्ता से है।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन अपनी मां के साथ कृष्णा नगर के रतन देवी पब्लिक स्कूल में वोट डालने पहुंचे, बीजेपी के अनिल गोयल और कांग्रेस के अशोक वालिया यहां से AAP के मौजूदा विधायक और उम्मीदवार एसके बग्गा के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।जस्टिस आर भानुमति तुगलक क्रेसेंट के एनडीएमसी स्कूल ऑफ साइंस एंड ह्युमैनिटीज एजुकेशन स्थित पोलिंग बूथ पर मतदान कियादिल्ली के मॉडल टाउन से भाजपा से उम्मीदवार और मौजूदा विधायक कपिल मिश्रा ने वोट डाला। मतदान के बाद उन्होंने कहा कि राजतिलक की तैयारी करो, भगवाधारी आ रहे हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से ज्यादा से ज्यादा वोट डालने की अपील की है। उन्होंने लिखा कि वोट डालने ज़रूर जाइए सभी महिलाओं से ख़ास अपील – जैसे आप घर की ज़िम्मेदारी उठाती हैं, वैसे ही मुल्क और दिल्ली की ज़िम्मेदारी भी आपके कंधों पर है। आप सभी महिलायें वोट डालने ज़रूर जायें और अपने घर के पुरुषों को भी ले जायें। पुरुषों से चर्चा ज़रूर करें कि किसे वोट देना सही रहेगा।दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया कि दिल्ली को स्वच्छ हवा, स्वच्छ पीने का पानी और हर गरीब को अपना घर देकर इसे विश्व की सबसे अच्छी राजधानी सिर्फ एक दूरदर्शी सोच व मजबूत इरादों वाली सरकार ही बना सकती है। मैं दिल्ली की जनता से अपील करता हूं कि झूठ और वोटबैंक की राजनीति से दिल्ली को मुक्त करने के लिए मतदान अवश्य करें।दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपील की। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा-दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान का दिन है। सभी मतदाताओं से मेरी अपील है कि वे अधिक से अधिक संख्या में लोकतंत्र के इस महोत्सव में भाग लें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं।
शाहीन बाग में मतदाताओं की लंबी लाइन
पिछले करीब दो महीने से शाहीन बाग में नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन चल रहा है। इस बीच मतदान के लिए आज सुबह से ही आस-पास के पोलिंग बूथ पर लोगों की लंबी कतार देखने को मिल रही है। ओखला के शाहीन बाग में शाहीन पब्लिक स्कूल में एक मतदान केंद्र पर मतदाताओं की कतार लगी है। AAP के अमानतुल्ला पार्टी के मौजूदा विधायक और 2020 के उम्मीदवार हैं, वह कांग्रेस के परवेज हाशमी और भाजपा के ब्रह्म सिंह बिधूड़ी मैदान में हैं।
