वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा और आखिरी टेस्ट आज से, पंत पर होगी निगाह

स्पोर्ट्स डेस्क
ऋषभ पंत
ऋषभ पंत – फोटो : social media

खास बातें

2018 : से अब तक 13 टेस्ट मैचों में सिर्फ 05 जीत पाई है वेस्टइंडीज
183 : रन बनाए अजिंक्य रहाणे ने पहले टेस्ट में जिसमें शतक शामिल था

युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत शुक्रवार से वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट में बेहतर प्रदर्शन करने को बेताब होंगे। पहला टेस्ट भारत ने 318 रन से जीता था। सबीना पार्क में होने वाले दूसरे टेस्ट में कप्तान विराट की टीम की निगाहें क्लीन स्वीप करने पर होंगी। टी-20 और वनडे सीरीज टीम इंडिया पहले ही जीत चुकी है।

गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने कहा कि यहां के हालात और विकेट अच्छी नजर आ रही है। पहले टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और इशांत शर्मा अनुकुल परिस्थितियों में वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों की तकनीकी खामियों का फायदा उठा सकते हैं। हालांकि पंत की बल्लेबाजी फॉर्म भारतीय टीम प्रबंधन के लिए चिंता का सबब है लेकिन फिर भी अंतिम एकादश में बदलाव की संभावना नजर नहीं आती। रन न बनाने से ज्यादा पंत के आउट होने का तरीका चिंताजनक है। भारतीय थिंकटैंक ने 21 साल के रूड़की के इस युवा से बड़ी उम्मीदें लगा रखी हैं। इस दौरे में विभिन्न प्रारूपों में उन्होंने क्रमश: 00, 04, 65*, 20, 00, 24 और 07 रन बनाए हैं। ड्रेसिंग रूम में ऋद्धिमान साहा भी हैं। ऐसे में पंत चीजों को हल्के में नहीं ले सकते।

Related posts